तमिलनाडु में SIR के पहले चरण की ड्राफ्ट लिस्ट जारी, करीब 1 करोड़ मतदाताओं के कट गए नाम
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है, जिसमें करीब एक करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं. तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा, "ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं.' करीब एक करोड़ लोगों के नाम हटाए गए तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं. इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी. इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी. डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि एसे मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे. चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट किए वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है जो तीन राउंड घर-घर जाकर वेरिफिकेशन के बाद भी रजिस्टर्ड पते पर नहीं पाए गए. #WATCH | Chennai: Archana Patnaik, Chief Electoral Officer of Tamil Nadu, says, "Today in our draft electoral roll we have 5,43,76,755 electors. Women are 2,77,6332, men are 2,66,63,233, third gender, 7,191. PWDs, that is, persons with disabilities, 4,19,355."On the SIR… pic.twitter.com/r3kEqKT4Ro — ANI (@ANI) December 19, 2025 SIR को लेकर डीएमके ने शुरू किया था विशेष अभियान 2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही तमिलनाडु में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनावी तैयारी के तहत डीएमके ने 'माय बूथ, विनिंग बूथ' अभियान शुरू किया था, जिसके पहले चरण में बूथ समितियों को राज्य के 68,463 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी का निर्देश दिया गया था. इस अभियान का लक्ष्य 68,463 मतदान केंद्रों पर तैनात लगभग 6.8 लाख बूथ समिति सदस्यों को सक्रिय कर बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करने का काम दिया गया था. ये भी पढ़ें : फाइटर जेट, मिसाइलें और गोला-बारूद..., किसके पास कितना हथियारों का जखीरा? जानें बांग्लादेश के मुकाबले कितनी मजबूत है भारतीय सेना
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया है, जिसमें करीब एक करोड़ लोगों के नाम हटाए गए हैं. चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं. तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा, "ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं.'
करीब एक करोड़ लोगों के नाम हटाए गए
तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं. इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी. इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए थे और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी. डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि एसे मतदाता एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए थे.
चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट किए वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है जो तीन राउंड घर-घर जाकर वेरिफिकेशन के बाद भी रजिस्टर्ड पते पर नहीं पाए गए.
#WATCH | Chennai: Archana Patnaik, Chief Electoral Officer of Tamil Nadu, says, "Today in our draft electoral roll we have 5,43,76,755 electors. Women are 2,77,6332, men are 2,66,63,233, third gender, 7,191. PWDs, that is, persons with disabilities, 4,19,355."
On the SIR… pic.twitter.com/r3kEqKT4Ro — ANI (@ANI) December 19, 2025
SIR को लेकर डीएमके ने शुरू किया था विशेष अभियान
2026 के विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही तमिलनाडु में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. चुनावी तैयारी के तहत डीएमके ने 'माय बूथ, विनिंग बूथ' अभियान शुरू किया था, जिसके पहले चरण में बूथ समितियों को राज्य के 68,463 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) में सक्रिय भागीदारी का निर्देश दिया गया था. इस अभियान का लक्ष्य 68,463 मतदान केंद्रों पर तैनात लगभग 6.8 लाख बूथ समिति सदस्यों को सक्रिय कर बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करने का काम दिया गया था.
ये भी पढ़ें : फाइटर जेट, मिसाइलें और गोला-बारूद..., किसके पास कितना हथियारों का जखीरा? जानें बांग्लादेश के मुकाबले कितनी मजबूत है भारतीय सेना
What's Your Reaction?