'तमिलनाडु की साड़ी तो पहनी, लेकिन अमेरिकी टैरिफ पर चुप... बजाओ ताली', बजट पर उद्धव गुट का पहला रिएक्शन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का बजट संसद में पेश कर दिया है. इस पर शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बजट के लिए साड़ी तो तमिलनाडु की पहनी थी, लेकिन वो अमेरिकी टैरिफ पर चुप रहीं, जहां के लोगों को इस पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा. यूबीटी सांसद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए वादे के अनुसार बजट में बड़े रिफॉर्म की उम्मीद थी, लेकिन बजट निराशाजनक रहा. ग्लोबल उथल-पुथल को ध्यान में रखते हुए भारत के नजरिए को स्पष्ट करने के उद्देश्य से लाया गया यह बजट अपने लक्ष्य से भटक गया.'
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए देश का बजट संसद में पेश कर दिया है. इस पर शिवसेना के उद्धव गुट की ओर से पहला रिएक्शन सामने आया है. राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बजट के लिए साड़ी तो तमिलनाडु की पहनी थी, लेकिन वो अमेरिकी टैरिफ पर चुप रहीं, जहां के लोगों को इस पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा.
यूबीटी सांसद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए वादे के अनुसार बजट में बड़े रिफॉर्म की उम्मीद थी, लेकिन बजट निराशाजनक रहा. ग्लोबल उथल-पुथल को ध्यान में रखते हुए भारत के नजरिए को स्पष्ट करने के उद्देश्य से लाया गया यह बजट अपने लक्ष्य से भटक गया.'
What's Your Reaction?