ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 104 रनों से मात दी. ढाका में खेले गए इस टेस्ट में पाक टीम पूरी तरह पिछड़ी हुई नजर आई, बैटिंग और न ही गेंदबाजी में कोई दम दिखा. इस हार के बाद प पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में भी तनाव देखने को मिला, जब कप्तान शान मसूद और सीनियर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी आपस में भिड़ गए. दोनों हार के कारणों पर आमने-सामने खड़े रहे, ये बात जल्दी बहस में बदल गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर नाराज थे. उनका मानना था कि तेज गेंदबाजों की गति कम थी, इस कारण हमारी टीम मेजबान पर दबाव नहीं बना पाई. उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की अवेरगे स्पीड को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान टीम दबाव इसलिए नहीं बना पाई क्योंकि हमारे गेंदबाजों की स्पीड कम थी. ये चिंता की बात है." अफरीदी ने बैटिंग यूनिट को दिया दोष पाकिस्तान के सीनियर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इसके जवाब में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. रिपोर्ट्स की मानें तो अफरीदी ने मसूद की बातों के जवाब में याद दिलाया कि उनकी टीम पहली पारी में लीड नहीं ले पाई. अफरीदी ने कप्तान से यह कह दिया कि वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें. मसूद ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 11 (9 और 2) ही रन बनाए. यह भी पढ़ें- 6,6,6,6... मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगा झटका बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान टीम के 8 WTC पॉइंट्स काट लिए गए, इसी के साथ पाक टीम WTC पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई. मैच का हाल बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए थे, पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 27 रनों की बढ़त लेने वाली बांग्लादेश ने दूसरी पारी 240/9 पर घोषित कर दी. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पहली पारी में शतक (101) जड़ा था, दूसरी पारी में भी उन्होंने 87 महत्वपूर्ण रन बनाए. यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 163 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में पाक टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत दर्ज कर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. ये पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट हार है.

May 16, 2026 - 11:30
 0
ड्रेसिंग रूम में भिड़े शाहीन अफरीदी और शान मसूद, शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम में तनाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 104 रनों से मात दी. ढाका में खेले गए इस टेस्ट में पाक टीम पूरी तरह पिछड़ी हुई नजर आई, बैटिंग और न ही गेंदबाजी में कोई दम दिखा. इस हार के बाद प पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में भी तनाव देखने को मिला, जब कप्तान शान मसूद और सीनियर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी आपस में भिड़ गए. दोनों हार के कारणों पर आमने-सामने खड़े रहे, ये बात जल्दी बहस में बदल गई.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान टीम के कप्तान शान मसूद तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर नाराज थे. उनका मानना था कि तेज गेंदबाजों की गति कम थी, इस कारण हमारी टीम मेजबान पर दबाव नहीं बना पाई. उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की अवेरगे स्पीड को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान टीम दबाव इसलिए नहीं बना पाई क्योंकि हमारे गेंदबाजों की स्पीड कम थी. ये चिंता की बात है."

अफरीदी ने बैटिंग यूनिट को दिया दोष

पाकिस्तान के सीनियर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने इसके जवाब में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठाए. रिपोर्ट्स की मानें तो अफरीदी ने मसूद की बातों के जवाब में याद दिलाया कि उनकी टीम पहली पारी में लीड नहीं ले पाई. अफरीदी ने कप्तान से यह कह दिया कि वो अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें. मसूद ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 11 (9 और 2) ही रन बनाए.

यह भी पढ़ें- 6,6,6,6... मिचेल मार्श के लगातार चार छक्के, अंशुल कंबोज बने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज

WTC पॉइंट्स टेबल में भी लगा झटका

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान टीम के 8 WTC पॉइंट्स काट लिए गए, इसी के साथ पाक टीम WTC पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. उनकी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बहुत कम हो गई.

मैच का हाल

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रन बनाए थे, पाकिस्तान की पहली पारी 386 रनों पर सिमट गई. पहली पारी में 27 रनों की बढ़त लेने वाली बांग्लादेश ने दूसरी पारी 240/9 पर घोषित कर दी. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पहली पारी में शतक (101) जड़ा था, दूसरी पारी में भी उन्होंने 87 महत्वपूर्ण रन बनाए.

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी

पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 163 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में पाक टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. बांग्लादेश ने 104 रनों से जीत दर्ज कर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. ये पाकिस्तान की बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरी टेस्ट हार है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow