'ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए', संसद के शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष को दे डाली ये नसीहत
लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें चुनावी हार की निराशा से बाहर निकलकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि संसद में 'ड्रामा नहीं, डिलीवरी' होनी चाहिए. उनका कहना था कि नारेबाजी के बजाय नीतियों और ठोस काम पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सत्र देश की प्रगति और विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे हार की भड़ास निकालने का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए. विपक्ष को सहयोगात्मक रुख अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संसद जनता की उम्मीदों के पूरा होने का स्थल है, न कि राजनीतिक भावनाएं निकालने का स्थान. पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात पीएम मोदी ने कहा, "भारत ने लोकतंत्र को जिया है और यह बात बार-बार साबित हुई है, बिहार में हुए विधानसभा चुनाव ने भी यह दिखाया है . विपक्ष बिहार के नतीजों से परेशान है, वह पराजय की निराशा से बाहर निकले." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "संसद का शीतकालीन सत्र केवल एक परंपरा नहीं है, यह भारत को विकास के पथ पर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरेगा." प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में बड़ी जीत की बात करते हुए विपक्ष को अल्टीमेटम भी दिया. उन्होंने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति का गवाह है. विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और सदन में नारे नहीं, चर्चा होनी चाहिए."
लोकसभा के शीतकालीन सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें चुनावी हार की निराशा से बाहर निकलकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि संसद में 'ड्रामा नहीं, डिलीवरी' होनी चाहिए. उनका कहना था कि नारेबाजी के बजाय नीतियों और ठोस काम पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए.
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सत्र देश की प्रगति और विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे हार की भड़ास निकालने का मंच नहीं बनाया जाना चाहिए. विपक्ष को सहयोगात्मक रुख अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि संसद जनता की उम्मीदों के पूरा होने का स्थल है, न कि राजनीतिक भावनाएं निकालने का स्थान.
पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात
पीएम मोदी ने कहा, "भारत ने लोकतंत्र को जिया है और यह बात बार-बार साबित हुई है, बिहार में हुए विधानसभा चुनाव ने भी यह दिखाया है . विपक्ष बिहार के नतीजों से परेशान है, वह पराजय की निराशा से बाहर निकले." प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "संसद का शीतकालीन सत्र केवल एक परंपरा नहीं है, यह भारत को विकास के पथ पर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरेगा."
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में बड़ी जीत की बात करते हुए विपक्ष को अल्टीमेटम भी दिया. उन्होंने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति का गवाह है. विपक्ष को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और सदन में नारे नहीं, चर्चा होनी चाहिए."
What's Your Reaction?