डॉक्टर ने बताया स्मृति मंधाना के पिता को क्या बीमारी? अचानक तबीयत बिगड़ने से भारतीय क्रिकेटर की टली शादी
स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी शादी टल गई है. अब डॉक्टर ने स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत पर हेल्थ अपडेट दिया है. श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण होने के बाद उन्हें सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है, और कुछ समय उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा सकता है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि शायद शारीरिक या मानसिक तनाव से उनकी तबीयत बिगड़ी हो. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को रात करीब 11:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द होने पर हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हुए थे. उन्हें जांच के लिए तुरंत सांगली के सर्वहित अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं, अगर ऐसा होता है तो हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. इस कारण उन्हें कुछ समय डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा. नमन शाह ने आगे बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहन थानेदार ने श्रीनिवास की जांच की है और इकोकार्डियोग्राम में कोई नई चीज सामने नहीं आई है. उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत पड़ सकती है और साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एंजियोग्राफी की जरूरत भी पड़ सकती है. एंजियोग्राफी का अर्थ, रक्त वाहिकाओं की एक्स-रे जांच से होता है. अभी श्रीनिवास मंधाना का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. डॉक्टर नमन शाह ने आगे खुलासा किया कि उनकी यह हालत शारीरिक या मानसिक तनाव की वजह से हो सकती है. बताते चलें कि पिता की तबीयर बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना ने अपनी शादी फिलहाल टाल दी है. आज यानी 23 नवंबर को उनकी शादी पलाश मुच्छल से होने वाली थी.
स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उनकी शादी टल गई है. अब डॉक्टर ने स्मृति के पिता, श्रीनिवास मंधाना की तबीयत पर हेल्थ अपडेट दिया है. श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण होने के बाद उन्हें सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर थोड़ा बढ़ा हुआ है, और कुछ समय उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा सकता है. डॉक्टर ने यह भी बताया कि शायद शारीरिक या मानसिक तनाव से उनकी तबीयत बिगड़ी हो.
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को रात करीब 11:30 बजे बाईं ओर सीने में दर्द होने पर हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हुए थे. उन्हें जांच के लिए तुरंत सांगली के सर्वहित अस्पताल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया. डॉक्टर नमन शाह ने बताया कि उनके कार्डियक एंजाइम थोड़े बढ़े हुए हैं, अगर ऐसा होता है तो हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है. इस कारण उन्हें कुछ समय डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा.
नमन शाह ने आगे बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रोहन थानेदार ने श्रीनिवास की जांच की है और इकोकार्डियोग्राम में कोई नई चीज सामने नहीं आई है. उन्हें लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत पड़ सकती है और साथ ही आवश्यकता पड़ने पर एंजियोग्राफी की जरूरत भी पड़ सकती है. एंजियोग्राफी का अर्थ, रक्त वाहिकाओं की एक्स-रे जांच से होता है.
अभी श्रीनिवास मंधाना का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. डॉक्टर नमन शाह ने आगे खुलासा किया कि उनकी यह हालत शारीरिक या मानसिक तनाव की वजह से हो सकती है.
बताते चलें कि पिता की तबीयर बिगड़ने के कारण स्मृति मंधाना ने अपनी शादी फिलहाल टाल दी है. आज यानी 23 नवंबर को उनकी शादी पलाश मुच्छल से होने वाली थी.
What's Your Reaction?