डिविडेंड और Q3 रिजल्ट के ऐलान के बाद इस फाइनेंशियल कंपनी के शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, चेक करें कहीं आपने भी तो नहीं लगाया दांव
Motilal Oswal Dividend 2026: शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन निवेशकों की नजर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज पर टिक गई है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही और 9 महीने के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है. जिससे निवेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है. मंगलवार, 27 जनवरी को कंपनी ने NSE और BSE के जरिए यह जानकारी साझा की. तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा और शेयरों के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर अब बाजार में चर्चा तेज हो गई है. ट्रेडिंग डे के दौरान कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं, डिविडेंड संबंधित जानकारी और शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन के बारे में.... कंपनी के तिमाही नतीजे Motilal Oswal के तीसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर सुधार देखने को मिला है. कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 5.9 प्रतिशत बढ़कर 2,112 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, EBITDA में भी तेजी देखने को मिली है. यह 4.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,105.3 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा. हालांकि, इस दौरान कंपनी के EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 53.3 प्रतिशत से घटकर 52.3 फीसदी रह गया है. डिविडेंड रिकॉर्ड डेट मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 27 जनवरी, मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. कंपनी की ओर से डिविडेंड भुगतान 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा. शेयर बाजार में कंपनी का हाल? बीएसई पर बुधवार, 28 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. शेयर 9.24 प्रतिशत या 67.80 रुपये की तेजी के साथ 801.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयरों ने दिन की शुरुआत 760.05 रुपये पर की थी. दिन का इंट्रा डे हाई 803 रुपये है. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयर 1097 रुपये के आंकड़े पर पहुंचे थे. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 487.85 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 48,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें 28 जनवरी को आपके शहर में कितना चढ़ गया भाव
Motilal Oswal Dividend 2026: शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी दिन निवेशकों की नजर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज पर टिक गई है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही और 9 महीने के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है. जिससे निवेशकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है.
मंगलवार, 27 जनवरी को कंपनी ने NSE और BSE के जरिए यह जानकारी साझा की. तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा और शेयरों के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर अब बाजार में चर्चा तेज हो गई है. ट्रेडिंग डे के दौरान कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. आइए जानते हैं, डिविडेंड संबंधित जानकारी और शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन के बारे में....
कंपनी के तिमाही नतीजे
Motilal Oswal के तीसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी की कमाई में सालाना आधार पर सुधार देखने को मिला है. कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 5.9 प्रतिशत बढ़कर 2,112 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
वहीं, EBITDA में भी तेजी देखने को मिली है. यह 4.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,105.3 करोड़ रुपये के आंकड़े पर पहुंचा. हालांकि, इस दौरान कंपनी के EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट दर्ज की गई और यह 53.3 प्रतिशत से घटकर 52.3 फीसदी रह गया है.
डिविडेंड रिकॉर्ड डेट
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 27 जनवरी, मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि हर शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा. कंपनी की ओर से डिविडेंड भुगतान 31 जनवरी 2026 को किया जाएगा.
शेयर बाजार में कंपनी का हाल?
बीएसई पर बुधवार, 28 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे कंपनी शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी. शेयर 9.24 प्रतिशत या 67.80 रुपये की तेजी के साथ 801.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. शेयरों ने दिन की शुरुआत 760.05 रुपये पर की थी.
दिन का इंट्रा डे हाई 803 रुपये है. कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयर 1097 रुपये के आंकड़े पर पहुंचे थे. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 487.85 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप करीब 48,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, जानें 28 जनवरी को आपके शहर में कितना चढ़ गया भाव
What's Your Reaction?