'ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी', सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया ये खास मैसेज

भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक महान और खास दोस्त' मानते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की.  उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भी भेंट की, जो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ली गई थी, इस पर ट्रंप का संदेश और हस्ताक्षर थे. ट्रंप ने तस्वीर पर साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री महोदय, आप महान हैं. सर्जियो गोर प्रबंधन और संसाधन उप सचिव माइकल जे. रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं, जहां वे वरिष्ठ भारतीय पदाधिकारियों से मिलेंगे. पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीर वहीं, अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. मुझे भरोसा है कि गोर का कार्यकाल भारत और अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.’ Glad to receive Mr. Sergio Gor, Ambassador-designate of the US to India. I’m confident that his tenure will further strengthen the India–US Comprehensive Global Strategic Partnership.@SergioGor pic.twitter.com/WSzsPxrJXv — Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2025 सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया ‘अद्भुत’ वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को अद्भुत बताया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोर ने कहा, ‘पीएम मोदी से मेरी मुलाकात अद्भुत रही. हमने रक्षा, व्यापार और तकनीक समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा, हमने महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की.’ #WATCH | Delhi: US Ambassador-designate to India, Sergio Gor, says, "President Trump considers Prime Minister Modi a great and personal friend. In fact, just before I left for New Delhi, they had an incredible phone call. And that is something that will continue over the weeks… pic.twitter.com/9iHXdAPWk7 — ANI (@ANI) October 11, 2025 उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और करीबी दोस्त मानते हैं. मेरे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले दोनों नेताओं ने एक अनोखा फोन कॉल किया और यह कुछ ऐसे है जो आने वाले कई हफ्तों और महीनों तक जारी रहेगा.’ यह भी पढे़ेंः अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर की बात

Oct 11, 2025 - 21:30
 0
'ट्रंप के खास दोस्त हैं पीएम मोदी', सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर दिया ये खास मैसेज

भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार (11 अक्टूबर, 2025) को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'एक महान और खास दोस्त' मानते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सर्जियो गोर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद यह टिप्पणी की. 

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस में उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक फ्रेमयुक्त तस्वीर भी भेंट की, जो पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान ली गई थी, इस पर ट्रंप का संदेश और हस्ताक्षर थे. ट्रंप ने तस्वीर पर साफ तौर पर लिखा था कि प्रधानमंत्री महोदय, आप महान हैं. सर्जियो गोर प्रबंधन और संसाधन उप सचिव माइकल जे. रिगास के साथ छह दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं, जहां वे वरिष्ठ भारतीय पदाधिकारियों से मिलेंगे.

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीर

वहीं, अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि भारत में अमेरिका के भावी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई. मुझे भरोसा है कि गोर का कार्यकाल भारत और अमेरिका के व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा.’

सर्जियो गोर ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया अद्भुत

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राजदूत नामित सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को अद्भुत बताया है. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गोर ने कहा, ‘पीएम मोदी से मेरी मुलाकात अद्भुत रही. हमने रक्षा, व्यापार और तकनीक समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की. इसके अलावा, हमने महत्वपूर्ण खनिजों के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की.’

उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महान और करीबी दोस्त मानते हैं. मेरे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से ठीक पहले दोनों नेताओं ने एक अनोखा फोन कॉल किया और यह कुछ ऐसे है जो आने वाले कई हफ्तों और महीनों तक जारी रहेगा.’

यह भी पढे़ेंः अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर की बात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow