टॉप ब्रोकरेज हाउस ने सराहा तो रिलायंस के शेयरों में दिखी तेजी, इतना सेट किया गया टारगेट प्राइस

Reliance Industries Share: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हाल ही में ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने RIL के शेयरों को 'ओवरवेट' रेटिंग दी है. इसी तरह से बर्नस्टीन ने इसे 'आउटपरफॉर्म' और जेफरीज ने इसे 'Buy'रेटिंग दी है. इन ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी के रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट में अच्छा कारोबार होने की मजबूत संभावनाओं के बीच इसके शेयरों में उछाल आने की उम्मीद है. इन ब्रोकरेज को अगले 12 महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में दोहरे अंकों की वृद्धि होने की भी उम्मीद है.  रिलायंस के शेयरों पर ब्रोकरेज को भरोसा जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर टारगेट प्राइस को 1,530 रुपये के मुकाबले बढ़ाकर 1.568 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. यह टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से लगभग 9 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. जेपी मॉर्गन का मानना है कि अगले दो साल के नतीजे पिछले सालों से और बेहतर होने चाहिए क्योंकि ब्रोकरेज का मानना है कि कन्ज्यूमर बिजनेस ग्रोथ से 'बॉटम लाइन' में बेहतर बदलाव की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस भी बढ़िया होगी. बता दें कि आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब रिलायंस के शेयर 0.41 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ 1449.4 रुपये पर कारोबार कर रहे थे.  कंपनी को मिलेगा रिटेल और टेलीकॉम से सपोर्ट  जेपी मॉर्गन का मानना है कि रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट से मिल रहे सपोर्ट से आने वाले समय में कंपनी की आय बढ़ सकती है. कंपनी की अर्निंग में गिरावट की प्रमुख वजह कमोडिटी मार्जिन में प्रेशर के चलते देखने को मिला. हालांकि, अब यह प्रेशीर खत्म हो चुका है. दिलचस्प बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के वैल्यूएशन में रिटेल बिजनेस की हिस्सेदारी 46 परसेंट है. ऐसे में अगर इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर हुई, अर्निंग में भी सुधार आएगी और स्टॉक पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है.   बर्नस्टीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1,640 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि आगे चलकर शेयर की कीमत में 13 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 'स्टोर रेशनलाइजेशन के पूरा होने के बाद ग्रोथ और मजबूत होगा.' जेफरीज ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1,650 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें' रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से करीब 14 परसेंट की बढ़त की उम्मीद है. जेफरीज को भी रिटेल डेवलपमेंट में और सुधार आने की उम्मीद है.  जियो के भी टैरिफ आउटलुक से बेहतरी की ही उम्मीद बनी हुई है.    ये भी पढ़ें: क्यों फिर से भारतीय शेयरों से खफा हो गए FPIs? जून में की 8749 करोड़ रुपये की बिकवाली  

Jun 9, 2025 - 15:30
 0
टॉप ब्रोकरेज हाउस ने सराहा तो रिलायंस के शेयरों में दिखी तेजी, इतना सेट किया गया टारगेट प्राइस

Reliance Industries Share: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं. हाल ही में ब्रोकरेज जेपी मॉर्गन ने RIL के शेयरों को 'ओवरवेट' रेटिंग दी है. इसी तरह से बर्नस्टीन ने इसे 'आउटपरफॉर्म' और जेफरीज ने इसे 'Buy'रेटिंग दी है. इन ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी के रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट में अच्छा कारोबार होने की मजबूत संभावनाओं के बीच इसके शेयरों में उछाल आने की उम्मीद है. इन ब्रोकरेज को अगले 12 महीनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत में दोहरे अंकों की वृद्धि होने की भी उम्मीद है. 

रिलायंस के शेयरों पर ब्रोकरेज को भरोसा

जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर टारगेट प्राइस को 1,530 रुपये के मुकाबले बढ़ाकर 1.568 रुपये प्रति शेयर कर दिया है. यह टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से लगभग 9 परसेंट की बढ़त को दर्शाता है. जेपी मॉर्गन का मानना है कि अगले दो साल के नतीजे पिछले सालों से और बेहतर होने चाहिए क्योंकि ब्रोकरेज का मानना है कि कन्ज्यूमर बिजनेस ग्रोथ से 'बॉटम लाइन' में बेहतर बदलाव की उम्मीद है, जिससे परफॉर्मेंस भी बढ़िया होगी. बता दें कि आज सुबह लगभग 10 बजे के करीब रिलायंस के शेयर 0.41 परसेंट की मामूली बढ़त के साथ 1449.4 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 

कंपनी को मिलेगा रिटेल और टेलीकॉम से सपोर्ट 

जेपी मॉर्गन का मानना है कि रिटेल और टेलीकॉम सेगमेंट से मिल रहे सपोर्ट से आने वाले समय में कंपनी की आय बढ़ सकती है. कंपनी की अर्निंग में गिरावट की प्रमुख वजह कमोडिटी मार्जिन में प्रेशर के चलते देखने को मिला. हालांकि, अब यह प्रेशीर खत्म हो चुका है. दिलचस्प बात यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के वैल्यूएशन में रिटेल बिजनेस की हिस्सेदारी 46 परसेंट है. ऐसे में अगर इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर हुई, अर्निंग में भी सुधार आएगी और स्टॉक पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है.  

बर्नस्टीन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1,640 रुपये प्रति शेयर के टारगेट के साथ 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि आगे चलकर शेयर की कीमत में 13 परसेंट से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 'स्टोर रेशनलाइजेशन के पूरा होने के बाद ग्रोथ और मजबूत होगा.'
जेफरीज ने भी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1,650 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ 'खरीदें' रेटिंग दी है. इसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से करीब 14 परसेंट की बढ़त की उम्मीद है. जेफरीज को भी रिटेल डेवलपमेंट में और सुधार आने की उम्मीद है.  जियो के भी टैरिफ आउटलुक से बेहतरी की ही उम्मीद बनी हुई है. 

 

ये भी पढ़ें:

क्यों फिर से भारतीय शेयरों से खफा हो गए FPIs? जून में की 8749 करोड़ रुपये की बिकवाली

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow