टीम इंडिया में रोहित शर्मा के भविष्य पर बोले कप्तान शुभमन गिल, कहा - यह सिरदर्द...

तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. इसी बीच शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के वनडे टीम में भविष्य पर भी जवाब दिया. रोहित पहले 2 मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली. दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज से भारतीय टीम ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को शुरुआती रूप दिया है. नए खिलाड़ियों को मौका देकर एक बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है. रोहित शर्मा का भविष्य तीसरे वनडे के बाद शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि इंग्लैंड टूर पर टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन कैसा रहेगा? इस पर कप्तान गिल ने कहा, "जब आपके सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, तो यह अच्छा सिरदर्द है." रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में 143 रन बनाए. कप्तान शुभमन गिल ने यह भी बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बहुत जल्द स्क्वाड का एलान किया जाएगा. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, और उसके बाद 14-19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. विराट भाई नहीं थे... कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल को अनलकी प्लेयर भी बताया. गिल ने कहा कि जब सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं तो दुर्भाग्यवश यशस्वी जायसवाल को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता है. बताते चलें कि जायसवाल तीसरे वनडे मैच में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है. गिल ने कहा, "चूंकि विराट भाई इस सीरीज में नहीं खेले, इसलिए जायसवाल को 2 मैच खेलने का मौका मिला और आज उन्होंने शानदार खेल दिखाया. उम्मीद है कि वो बढ़िया फॉर्म को बरकरार रख पाएंगे और आगे भी मौकों को भुनाते रहेंगे." यह भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन; अब सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे

Jun 21, 2026 - 11:30
 0
टीम इंडिया में रोहित शर्मा के भविष्य पर बोले कप्तान शुभमन गिल, कहा - यह सिरदर्द...

तीसरे वनडे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है. इसी बीच शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के वनडे टीम में भविष्य पर भी जवाब दिया. रोहित पहले 2 मुकाबलों में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली.

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज से भारतीय टीम ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को शुरुआती रूप दिया है. नए खिलाड़ियों को मौका देकर एक बेस्ट कॉम्बिनेशन बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

रोहित शर्मा का भविष्य

तीसरे वनडे के बाद शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि इंग्लैंड टूर पर टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन कैसा रहेगा? इस पर कप्तान गिल ने कहा, "जब आपके सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, तो यह अच्छा सिरदर्द है." रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में 143 रन बनाए.

कप्तान शुभमन गिल ने यह भी बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बहुत जल्द स्क्वाड का एलान किया जाएगा. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, और उसके बाद 14-19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

विराट भाई नहीं थे...

कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल को अनलकी प्लेयर भी बताया. गिल ने कहा कि जब सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं तो दुर्भाग्यवश यशस्वी जायसवाल को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता है. बताते चलें कि जायसवाल तीसरे वनडे मैच में 110 रन बनाकर नाबाद लौटे. यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक है.

गिल ने कहा, "चूंकि विराट भाई इस सीरीज में नहीं खेले, इसलिए जायसवाल को 2 मैच खेलने का मौका मिला और आज उन्होंने शानदार खेल दिखाया. उम्मीद है कि वो बढ़िया फॉर्म को बरकरार रख पाएंगे और आगे भी मौकों को भुनाते रहेंगे."

यह भी पढ़ें:

क्या वैभव सूर्यवंशी को टारगेट कर रही है श्रीलंकाई टीम? फाइनल से पहले SL से मिल गया जवाब

जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 14 हजार रन; अब सचिन तेंदुलकर से इतने रन पीछे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow