टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल, जानें 10 सेकेंड के Ad स्लॉट का रेट

India Pakistan T20 Match: जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच जाती है. टी20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही टीवी व्यूअरशिप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. ऐसे मुकाबले आमतौर पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाते हैं, जिसका सीधा फायदा प्रसारणकर्ताओं और विज्ञापन कंपनियों को मिलता है. इस बार भी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के विज्ञापन के लिए पहले से स्लॉट बुक कराने में जुटी हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके. विज्ञापन रेट में जबरदस्त उछाल जानकारी के मुताबिक, 10 सेकेंड के टीवी विज्ञापन स्लॉट की कीमत 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जबकि आमतौर पर वर्ल्ड कप मैचों में यह दर 20 से 25 लाख रुपये के बीच रहती है. यानी आखिरी समय में विज्ञापन दरों में करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है. मैच की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनियां हर उपलब्ध सेकेंड खरीदने की कोशिश में हैं. खेल विशेषज्ञ और कमेंटेटर नीरज झा के अनुसार, इस मुकाबले के दौरान हर सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट बेहद कीमती हो जाता है और ब्रांड्स इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट से प्रसारणकर्ता JioStar को करीब 2000 करोड़ रुपये तक की अनुमानित कमाई हो सकती है. भारत-पाकिस्तान मैच न सिर्फ खेल के लिहाज से बड़ा इवेंट होता है, बल्कि विज्ञापन और ब्रांड वैल्यू के मामले में भी यह एक बड़ा कारोबारी अवसर बन जाता है. व्यूअरशिप पर कंपनियों की नजर भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विज्ञापन के रेट तेजी से बढ़े हैं. 10 सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट डिजिटल प्रसारणकर्ता JioStar पर बढ़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. यानी टीवी के साथ-साथ डिजिटल व्यूअरशिप को भुनाने के लिए भी कंपनियां भारी निवेश कर रही हैं. The Times of India (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केटिंग फर्म कोमर्ज के डायरेक्टर कौशल सिंघवी का कहना है कि कंपनियां इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान अपना एड स्पेस सुनिश्चित करना चाहती हैं और इसके लिए वे कीमत की ज्यादा परवाह नहीं कर रहीं. उनका मानना है कि भारत-पाक मुकाबले की व्यूअरशिप इतनी बड़ी होगी कि ब्रांड्स इस मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे. इस मैच के लिए ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बड़े ब्रांड्स इसे अपने प्रोडक्ट लॉन्च, ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग कैंपेन के लिए सबसे प्रभावी मंच मान रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मुकाबला खेल के साथ-साथ विज्ञापन और ब्रांडिंग के लिहाज से भी एक मेगा इवेंट बन चुका है. ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में कोहराम, 1000 अंक से ज्यादा टूटकर सेंसेक्स बंद, पल भर में 7 लाख करोड़ स्वाहा

Feb 14, 2026 - 09:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन बाजार में जबरदस्त उछाल, जानें 10 सेकेंड के Ad स्लॉट का रेट

India Pakistan T20 Match: जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है, दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच जाती है. टी20 वर्ल्ड कप में कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले ही टीवी व्यूअरशिप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. ऐसे मुकाबले आमतौर पर रिकॉर्ड दर्शक जुटाते हैं, जिसका सीधा फायदा प्रसारणकर्ताओं और विज्ञापन कंपनियों को मिलता है. इस बार भी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के विज्ञापन के लिए पहले से स्लॉट बुक कराने में जुटी हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच बनाई जा सके.

विज्ञापन रेट में जबरदस्त उछाल

जानकारी के मुताबिक, 10 सेकेंड के टीवी विज्ञापन स्लॉट की कीमत 30 से 40 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जबकि आमतौर पर वर्ल्ड कप मैचों में यह दर 20 से 25 लाख रुपये के बीच रहती है. यानी आखिरी समय में विज्ञापन दरों में करीब 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है. मैच की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनियां हर उपलब्ध सेकेंड खरीदने की कोशिश में हैं.

खेल विशेषज्ञ और कमेंटेटर नीरज झा के अनुसार, इस मुकाबले के दौरान हर सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट बेहद कीमती हो जाता है और ब्रांड्स इसे हाथ से जाने नहीं देना चाहते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टूर्नामेंट से प्रसारणकर्ता JioStar को करीब 2000 करोड़ रुपये तक की अनुमानित कमाई हो सकती है. भारत-पाकिस्तान मैच न सिर्फ खेल के लिहाज से बड़ा इवेंट होता है, बल्कि विज्ञापन और ब्रांड वैल्यू के मामले में भी यह एक बड़ा कारोबारी अवसर बन जाता है.

व्यूअरशिप पर कंपनियों की नजर

भारत-पाकिस्तान टी20 मुकाबले से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विज्ञापन के रेट तेजी से बढ़े हैं. 10 सेकेंड का विज्ञापन स्लॉट डिजिटल प्रसारणकर्ता JioStar पर बढ़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. यानी टीवी के साथ-साथ डिजिटल व्यूअरशिप को भुनाने के लिए भी कंपनियां भारी निवेश कर रही हैं.

The Times of India (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केटिंग फर्म कोमर्ज के डायरेक्टर कौशल सिंघवी का कहना है कि कंपनियां इस हाई-वोल्टेज मैच के दौरान अपना एड स्पेस सुनिश्चित करना चाहती हैं और इसके लिए वे कीमत की ज्यादा परवाह नहीं कर रहीं.

उनका मानना है कि भारत-पाक मुकाबले की व्यूअरशिप इतनी बड़ी होगी कि ब्रांड्स इस मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे. इस मैच के लिए ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. बड़े ब्रांड्स इसे अपने प्रोडक्ट लॉन्च, ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग कैंपेन के लिए सबसे प्रभावी मंच मान रहे हैं. कुल मिलाकर, यह मुकाबला खेल के साथ-साथ विज्ञापन और ब्रांडिंग के लिहाज से भी एक मेगा इवेंट बन चुका है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में कोहराम, 1000 अंक से ज्यादा टूटकर सेंसेक्स बंद, पल भर में 7 लाख करोड़ स्वाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow