टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर बना दिया महारिकॉर्ड; जानें 

T20 World Cup 2026 Zimbabwe Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां लीग मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. यह टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की लगातार तीसरी जीत रही. तो आइए जानते हैं कि इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने कौन सा महारिकॉर्ड कायम किया.  मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 178/7 रन बोर्ड पर लगाए. रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 182/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. लिस्ट में पहला सबसे बड़ा सफल रन चेज 190 रनों का है, जो इंग्लैंड ने 2014 के टूर्नामेंट में किया था. इस तरह जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर महारिकॉर्ड कायम किया.  स्टेडियम का दूसरा सबसे बड़ा चेज  इसके साथ यह आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल का भी दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज रहा. मैदान का सबसे बड़ा सफल चेज 215 रनों का है, जो बांग्लादेश ने 2018 की निदहास ट्रॉफी में किया था. इस तरह जिम्बाब्वे ने एक तीर से दो निशाने करते हुए एक और बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया.  टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की फुल मेंबर के खिलाफ पांचवीं जीत  बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2007बनाम आयरलैंड, होबार्ट, 2022बनाम पाकिस्तान, पर्थ, 2022बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस, 2026बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2026 सुपर-8 में जिम्बाब्वे की भारत से भिड़ंत  गौरतलब है कि ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे ने कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया. टीम ने ओमान के खिलाफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की. वहीं टीम का तीसरा मुकाबला (आयरलैंड के खिलाफ) बारिश  कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया था.  जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण के मैच श्रीलंका में खेले. अब टीम सुपर-8 के मुकाबले भारत की सरजमीं पर खेलेगी. सुपर-8 में जिम्बाब्वे की भिड़ंत भारत से भी होगी. अगले चरण यानी सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 फरवरी को, दूसरा भारत के खिलाफ 26 फरवरी को और तीसरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 01 मई को खेलना है.

Feb 19, 2026 - 21:30
 0
टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर बना दिया महारिकॉर्ड; जानें 

T20 World Cup 2026 Zimbabwe Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां लीग मैच श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए टी20 वर्ल्ड कप में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. यह टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे की लगातार तीसरी जीत रही. तो आइए जानते हैं कि इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने कौन सा महारिकॉर्ड कायम किया. 

मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 178/7 रन बोर्ड पर लगाए. रन चेज के लिए उतरी जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 182/4 रन बनाकर जीत अपने खाते में डाल ली.

यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा. लिस्ट में पहला सबसे बड़ा सफल रन चेज 190 रनों का है, जो इंग्लैंड ने 2014 के टूर्नामेंट में किया था. इस तरह जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर महारिकॉर्ड कायम किया. 

स्टेडियम का दूसरा सबसे बड़ा चेज 

इसके साथ यह आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल का भी दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज रहा. मैदान का सबसे बड़ा सफल चेज 215 रनों का है, जो बांग्लादेश ने 2018 की निदहास ट्रॉफी में किया था. इस तरह जिम्बाब्वे ने एक तीर से दो निशाने करते हुए एक और बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया. 

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे की फुल मेंबर के खिलाफ पांचवीं जीत 

बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2007
बनाम आयरलैंड, होबार्ट, 2022
बनाम पाकिस्तान, पर्थ, 2022
बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो आरपीएस, 2026
बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2026

सुपर-8 में जिम्बाब्वे की भारत से भिड़ंत 

गौरतलब है कि ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे ने कोई भी मुकाबला नहीं गंवाया. टीम ने ओमान के खिलाफ, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की. वहीं टीम का तीसरा मुकाबला (आयरलैंड के खिलाफ) बारिश  कारण बगैर टॉस के ही रद्द हो गया था. 

जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण के मैच श्रीलंका में खेले. अब टीम सुपर-8 के मुकाबले भारत की सरजमीं पर खेलेगी. सुपर-8 में जिम्बाब्वे की भिड़ंत भारत से भी होगी. अगले चरण यानी सुपर-8 में जिम्बाब्वे को पहला मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 फरवरी को, दूसरा भारत के खिलाफ 26 फरवरी को और तीसरा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 01 मई को खेलना है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow