झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के साथ ही आउटसोर्स एजेंसी TDPL के जरिए 2014 से कराई गई परीक्षाओं को भी रद्द करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इन परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की जांच सीआईडी करेगी. इस फैसले के बाद JSSC और JPSC की कई भर्ती परीक्षा और उनसे जुड़ी चयन प्रक्रियाओं पर असर पड़ सकता है. किन परीक्षाओं पर पड़ा है असर? झारखंड सरकार का फैसला सिर्फ JSSC-CGL तक सीमित नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि TDPL के जरिए 2014 से आयोजित सभी परीक्षाओं और उनसे जुड़े परिणाम को रद्द किया जाएगा. साथ ही इन परीक्षाओं की जांच सीआईडी से कराने की बात कही गई है. इस फैसले के दायरे में JSSC-CGL   के अलावा JPSC की कुछ जरूरी परीक्षाएं भी आ सकती है. इनमें 14 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 14वीं सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 और बैकलॉग परीक्षा-2025 का नाम सामने आया है. 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा भी 25 जुलाई 2026 को आयोजित हो चुकी है. इसके अलावा TDPL की भूमिका वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं पर भी सरकार के फैसले का असर पड़ सकता है. हालांकि अभी सरकार की ओर से सभी प्रभावित परीक्षाओं की अंतिम लिस्ट जारी नहीं की गई है.  किन परीक्षाओं का होगा री-एग्जाम? झारखंड सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला तो घोषित कर दिया है, लेकिन किस-किस परीक्षा का री-एग्जाम कब होगा, आवेदन दोबारा होंगे या पुराने अभ्यर्थियों को सीधे मौका मिलेगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि अगर किसी परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया रद्द की जाती है, तो सरकार और संबंधित आयोग के सामने नई चयन प्रक्रिया शुरू करने का ऑप्शन रहेगा. इस स्थिति में दोबारा परीक्षा आयोजित की जा सकती है लेकिन पुराने अभ्यर्थियों को नई प्रक्रिया में किस तरह शामिल किया जाएगा, यह नई अधिसूचना में तय होगा.  ये भी पढ़ें-दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव JSSC-CGL रद्द होने से कितनी नौकरियों पर असर? JSSC-CGL भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में करीब 1975 पदों पर नियुक्तियां हुई थी. इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो जैसे पद शामिल है. सरकार की ओर से परीक्षा और उससे जुड़े परिणाम रद्द किए जाने के बाद इन नियुक्तियों का भविष्य भी सवालों के घेरे में आ गया.  क्या चयनित उम्मीदवारों की नौकरी जाएगी? JSSC-CGL परीक्षा और उससे जुड़े रिजल्ट को रद्द करने की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का क्या होगा. इसे लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कहना सही नहीं होगा कि चयनित उम्मीदवारों की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की स्थिति नियुक्ति आदेश, संबंधित सरकारी नियमों और सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले आगे के निर्देश पर निर्भर करेगी. अब आगे क्या होगा  वहीं फिलहाल झारखंड परीक्षाओं को लेकर इस पूरे मामले में अगला चरण सरकार और संबंधित भर्ती आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना मानी जा रही है. इसमें स्पष्ट किया जाएगा कि रद्द की गई परीक्षाओं के आगे की प्रक्रिया क्या होगी.  ये भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

Aug 19, 2026 - 00:30
 0
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने के साथ ही आउटसोर्स एजेंसी TDPL के जरिए 2014 से कराई गई परीक्षाओं को भी रद्द करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इन परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों की जांच सीआईडी करेगी. इस फैसले के बाद JSSC और JPSC की कई भर्ती परीक्षा और उनसे जुड़ी चयन प्रक्रियाओं पर असर पड़ सकता है.

किन परीक्षाओं पर पड़ा है असर?

झारखंड सरकार का फैसला सिर्फ JSSC-CGL तक सीमित नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि TDPL के जरिए 2014 से आयोजित सभी परीक्षाओं और उनसे जुड़े परिणाम को रद्द किया जाएगा. साथ ही इन परीक्षाओं की जांच सीआईडी से कराने की बात कही गई है. इस फैसले के दायरे में JSSC-CGL   के अलावा JPSC की कुछ जरूरी परीक्षाएं भी आ सकती है. इनमें 14 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, 14वीं सिविल सेवा बैकलॉग परीक्षा-2023 और बैकलॉग परीक्षा-2025 का नाम सामने आया है. 14वीं सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा भी 25 जुलाई 2026 को आयोजित हो चुकी है. इसके अलावा TDPL की भूमिका वाली अन्य भर्ती परीक्षाओं पर भी सरकार के फैसले का असर पड़ सकता है. हालांकि अभी सरकार की ओर से सभी प्रभावित परीक्षाओं की अंतिम लिस्ट जारी नहीं की गई है. 

किन परीक्षाओं का होगा री-एग्जाम?

झारखंड सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला तो घोषित कर दिया है, लेकिन किस-किस परीक्षा का री-एग्जाम कब होगा, आवेदन दोबारा होंगे या पुराने अभ्यर्थियों को सीधे मौका मिलेगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. वहीं बताया जा रहा है कि अगर किसी परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया रद्द की जाती है, तो सरकार और संबंधित आयोग के सामने नई चयन प्रक्रिया शुरू करने का ऑप्शन रहेगा. इस स्थिति में दोबारा परीक्षा आयोजित की जा सकती है लेकिन पुराने अभ्यर्थियों को नई प्रक्रिया में किस तरह शामिल किया जाएगा, यह नई अधिसूचना में तय होगा. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, MBBS समेत 408 नई सीटों का प्रस्ताव

JSSC-CGL रद्द होने से कितनी नौकरियों पर असर?

JSSC-CGL भर्ती के जरिए अलग-अलग सरकारी विभागों में करीब 1975 पदों पर नियुक्तियां हुई थी. इनमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, कनीय सचिवालय सहायक, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और अंचल निरीक्षक सह कानूनगो जैसे पद शामिल है. सरकार की ओर से परीक्षा और उससे जुड़े परिणाम रद्द किए जाने के बाद इन नियुक्तियों का भविष्य भी सवालों के घेरे में आ गया. 

क्या चयनित उम्मीदवारों की नौकरी जाएगी?

JSSC-CGL परीक्षा और उससे जुड़े रिजल्ट को रद्द करने की घोषणा के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का क्या होगा. इसे लेकर कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह कहना सही नहीं होगा कि चयनित उम्मीदवारों की नौकरी तत्काल प्रभाव से समाप्त हो जाएगी. चयनित उम्मीदवारों की स्थिति नियुक्ति आदेश, संबंधित सरकारी नियमों और सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले आगे के निर्देश पर निर्भर करेगी. अब आगे क्या होगा  वहीं फिलहाल झारखंड परीक्षाओं को लेकर इस पूरे मामले में अगला चरण सरकार और संबंधित भर्ती आयोग की ओर से जारी होने वाली आधिकारिक अधिसूचना मानी जा रही है. इसमें स्पष्ट किया जाएगा कि रद्द की गई परीक्षाओं के आगे की प्रक्रिया क्या होगी. 

ये भी पढ़ें-यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें स्कोरकार्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow