जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इतिहास रच दिया. इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 102 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं.  जोश इंग्लिस करीब एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में लौटे, और अपने कमबैक मैच में ही शतक जड़ दिया. उन्होंने 132 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 102 रनों की पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक रहा. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था. अपनी पहली टेस्ट पारी में इंग्लिस ने शतक जड़ दिया था.  इंग्लिस अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.  इंग्लिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (5 शतक) और आरोन फिंच (2 शतक) के नाम भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से ज्यादा शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी बाकी दूसरे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं. मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में उनके नाम केवल एक शतक है. वहीं फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है. टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए. इस दौरान एडन मार्करम (78), मार्कस एकरमैन (95), डेविड बेडिंगहम (50) और मार्को यानसेन (50) ने अर्धशतक जड़े. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट चटकाए.  इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में जोश इंग्लिस (102 रन) और मैट रेनशॉ (74 रन) और एलेक्स कैरी (80 रन) की पारियों की बदौलत 429 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 रनों की बढ़त मिली. बता दें कि यह निर्णायक टेस्ट मैच है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है.  यह भी पढ़ें-  बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

Oct 30, 2026 - 00:30
 0
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस ने इतिहास रच दिया. इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 102 रनों की पारी खेली. इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं. 

जोश इंग्लिस करीब एक साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में लौटे, और अपने कमबैक मैच में ही शतक जड़ दिया. उन्होंने 132 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की बदौलत 102 रनों की पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में यह जोश इंग्लिस का दूसरा टेस्ट शतक रहा. इससे पहले उन्होंने जनवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था. अपनी पहली टेस्ट पारी में इंग्लिस ने शतक जड़ दिया था. 

इंग्लिस अब टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.  इंग्लिस के अलावा ग्लेन मैक्सवेल (5 शतक) और आरोन फिंच (2 शतक) के नाम भी टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक से ज्यादा शतक हैं, लेकिन इनमें से किसी ने भी बाकी दूसरे फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं. मैक्सवेल ने अपने वनडे करियर में चार शतक लगाए हैं, लेकिन टेस्ट में उनके नाम केवल एक शतक है. वहीं फिंच के नाम भी 17 वनडे शतक हैं, लेकिन उन्होंने कोई टेस्ट शतक नहीं जड़ा है.

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 329 रन बनाए. इस दौरान एडन मार्करम (78), मार्कस एकरमैन (95), डेविड बेडिंगहम (50) और मार्को यानसेन (50) ने अर्धशतक जड़े. ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क ने 72 रन देकर 6 विकेट चटकाए. 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में जोश इंग्लिस (102 रन) और मैट रेनशॉ (74 रन) और एलेक्स कैरी (80 रन) की पारियों की बदौलत 429 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 100 रनों की बढ़त मिली. बता दें कि यह निर्णायक टेस्ट मैच है, क्योंकि तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. 

यह भी पढ़ें- 

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow