जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बीते मंगलवार (07 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. 201 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने 125 रन से जीत हासिल की. मैच के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मानिए टीम इंडिया का मजाक ही बना डाला. उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल में फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री के साथ खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बना.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्चर से पूछा गया कि आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए कैसे अपना प्लान चेंज किया. इसका जवाब देते हुए सबसे पहले तो आर्चर ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मैं नॉर्मल पर वापस आ गया हूं." IPL की फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री... इंग्लिश पेसर ने बताया कि आईपीएल में पिच आसान यानी फ्लैट होती है और बाउंड्री छोटी होती है. वहां आपके पास गलती करने का मौका बहुत कम होता है.  उन्होंने कहा, "आप सीधा गुड लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश करते हैं. जबकि वहां, विकेट बहुत आसान है और बाउंड्री बहुत छोटी हैं. इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है. यहां मुझे लगता है कि आपकी गलती करने की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा है. " आर्चर ने आगे कहा, "आईपीएल में कभी-कभी 200 का टोटल सुरक्षित नहीं होता है. उस विकेट पर 200 के साथ, मैं नहीं कहना चाहता कि मैं कॉन्फिडेंट था, लेकिन मुझे लगा कि इसे चेज करने के लिए वाकई एक खास पारी की जरूरत होगी. मुझे खुशी है कि सबने अपना योगदान दिया. आज जिन-जिन ने गेंदबाजी की, उन्हें विकेट मिले. इसलिए यह गेंदबाजी का एक बेहतरीन और संपूर्ण प्रदर्शन था." सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे  तीसरा मैच जीतने के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल की. अब टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. अगला यानी चौथा मैच 09 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाएगा.    यह भी पढ़ें: भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान

Jul 8, 2026 - 21:30
 0
जोफ्रा आर्चर ने उड़ाया टीम इंडिया का मजाक, बोले- IPL जैसी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बीते मंगलवार (07 जुलाई) इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. 201 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड ने 125 रन से जीत हासिल की. मैच के बाद इंग्लिश तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने मानिए टीम इंडिया का मजाक ही बना डाला. उन्होंने बताया कि कैसे आईपीएल में फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री के साथ खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल बना. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्चर से पूछा गया कि आईपीएल में कई भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के लिए कैसे अपना प्लान चेंज किया. इसका जवाब देते हुए सबसे पहले तो आर्चर ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मैं नॉर्मल पर वापस आ गया हूं."

IPL की फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री...

इंग्लिश पेसर ने बताया कि आईपीएल में पिच आसान यानी फ्लैट होती है और बाउंड्री छोटी होती है. वहां आपके पास गलती करने का मौका बहुत कम होता है. 

उन्होंने कहा, "आप सीधा गुड लेंथ पर गेंद डालने की कोशिश करते हैं. जबकि वहां, विकेट बहुत आसान है और बाउंड्री बहुत छोटी हैं. इसलिए आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है. यहां मुझे लगता है कि आपकी गलती करने की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा है. "

आर्चर ने आगे कहा, "आईपीएल में कभी-कभी 200 का टोटल सुरक्षित नहीं होता है. उस विकेट पर 200 के साथ, मैं नहीं कहना चाहता कि मैं कॉन्फिडेंट था, लेकिन मुझे लगा कि इसे चेज करने के लिए वाकई एक खास पारी की जरूरत होगी. मुझे खुशी है कि सबने अपना योगदान दिया. आज जिन-जिन ने गेंदबाजी की, उन्हें विकेट मिले. इसलिए यह गेंदबाजी का एक बेहतरीन और संपूर्ण प्रदर्शन था."

सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे 

तीसरा मैच जीतने के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने अगले दोनों मैचों में जीत हासिल की. अब टीम इंडिया को सीरीज बचाने के लिए अगला मैच हर हाल में जीतना होगा. अगला यानी चौथा मैच 09 जुलाई (गुरुवार) को खेला जाएगा. 

 

यह भी पढ़ें: भारत में खेली जाएगी ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, इस दिन PM नरेंद्र मोदी करेंगे 'ऐतिहासिक' एलान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow