जीत के बाद संजू सैमसन ने फेंका हेलमेंट, क्या ICC लगाएगी जुर्माना? जानें क्या कहता है नियम
Sanju Samson Helmet Throw Celebration: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत की इस जीत में हीरो बने. रन चेज करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रनों की पारी खेली. भारतीय खिलाड़ी ने विनिंग शॉट खेलने के बाद बड़ा अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर फेंका. संजू के हेलमेट मैदान पर फेंकने के बाद एक सवाल तेजी से उठने लगा क्या इस हरकत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उन पर जुर्माना लगा सकती है? तो आइए जानते हैं इसको लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है. क्या संजू सैमसन पर लगेगा जुर्माना? तो आपको बता दें कि संजू को मैदान पर हेलमेट फेंकना भारी पड़ सकता है. आईसीसी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है. नियम के मुताबिक, खिलाड़ियों का मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है. आईसीसी खिलाड़ियों के ऐसे रवैये को लेकर काफी सख्त है. इस तरह के मामलों में खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या फिर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है. आईसीसी की तरफ से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मैदान पर खिलाड़ी, अंपायर और बाकी लोग सुरक्षित रहें. इसी के चलते खिलाड़ियों को मैदान पर बल्ला और हेलमेट जैसी चीजें फेंकने से रोका जाता है. इससे किसी को भी अंजाने में चोट लग सकती है. सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत गौरतलब है कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 05 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. बताते चलें कि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने थीं. उस मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी.
Sanju Samson Helmet Throw Celebration: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मैच में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भारत की इस जीत में हीरो बने. रन चेज करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रनों की पारी खेली.
भारतीय खिलाड़ी ने विनिंग शॉट खेलने के बाद बड़ा अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसके लिए उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर फेंका. संजू के हेलमेट मैदान पर फेंकने के बाद एक सवाल तेजी से उठने लगा क्या इस हरकत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) उन पर जुर्माना लगा सकती है? तो आइए जानते हैं इसको लेकर आईसीसी का नियम क्या कहता है.
क्या संजू सैमसन पर लगेगा जुर्माना?
तो आपको बता दें कि संजू को मैदान पर हेलमेट फेंकना भारी पड़ सकता है. आईसीसी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है. नियम के मुताबिक, खिलाड़ियों का मैदान पर हेलमेट या बल्ला फेंकना अनुचित आचरण की श्रेणी में आता है. आईसीसी खिलाड़ियों के ऐसे रवैये को लेकर काफी सख्त है. इस तरह के मामलों में खिलाड़ी पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट्स या फिर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है.
आईसीसी की तरफ से यह सुनिश्चित किया जाता है कि मैदान पर खिलाड़ी, अंपायर और बाकी लोग सुरक्षित रहें. इसी के चलते खिलाड़ियों को मैदान पर बल्ला और हेलमेट जैसी चीजें फेंकने से रोका जाता है. इससे किसी को भी अंजाने में चोट लग सकती है.
सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत
गौरतलब है कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 05 मार्च, गुरुवार को खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. बताते चलें कि 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने थीं. उस मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी.
What's Your Reaction?