जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले कहां गए?

Where did Vaibhav Sooryavanshi Go: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर भारत वापस लौट चुके हैं. अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम ने जिम्बाब्वे से सीधा मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत-सत्कार के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर का रुख किया, जिसका वीडियो भी सामने आया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों जैसे अपने घर नहीं गए. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिरकार वैभव घर नहीं जाकर, पहले कहां गए? इस बारे में यहां हम आपको बताएंगे. घर ना जाकर कहां गए वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने घर ना जाकर कहां गए उसे लेकर दो जानकारी सामने आई है. पहली जानकारी तो ये है कि वैभव नागपुर गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नागपुर जाने के पीछे की वजह राजस्थान रॉयल्स के मैनजर रोमी भिंडर की बिगड़ी तबीयत है. ऐसी खबर है कि वैभव उनकी सेहत का हाल जानने के लिए नागपुर पहुंचे हैं. दूसरी जानकारी ये भी है कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई में 9 फरवरी को एक लंच इवेंट में शिरकत करेंगे. हालांकि, ABP इन दोनों कयासों में से किसी भी खबर को पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता. #WATCH | Maharashtra | Captain of the ICC Under-19 Cricket World Cup champion team, Ayush Mhatre, receives a grand welcome upon his arrival at his hometown, Virar. pic.twitter.com/qvuXdpFtmT — ANI (@ANI) February 8, 2026 वैभव जल्दी घर आ सकते हैं - मनीष ओझा वैभव सूर्यवंशी का शहर समस्तीपुर उनके स्वागत के इंतजार में हैं. वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने एक इंटरव्यू में उम्मीद जताई है कि वैभव 2-3 दिन या हफ्ते भर के लिए घर आ सकते हैं. हालांकि, वो कब तक आएंगे? इस बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि अभी कोई मैच, सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है तो वैभव घर आ सकता है. उसके बाद हो सकता है कि वो राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 के लिए लगने वाले कैंप का हिस्सा बनने के लिए चला जाएं.

Feb 9, 2026 - 13:30
 0
जिम्बाब्वे से वापस लौटे अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन, भारत को जीताने वाले वैभव सूर्यवंशी घर से पहले कहां गए?

Where did Vaibhav Sooryavanshi Go: टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को जीतकर भारत वापस लौट चुके हैं. अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम ने जिम्बाब्वे से सीधा मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया, जहां सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ. मुंबई एयरपोर्ट पर स्वागत-सत्कार के बाद सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने घर का रुख किया, जिसका वीडियो भी सामने आया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बाकी खिलाड़ियों जैसे अपने घर नहीं गए. ऐसे में आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिरकार वैभव घर नहीं जाकर, पहले कहां गए? इस बारे में यहां हम आपको बताएंगे.

घर ना जाकर कहां गए वैभव सूर्यवंशी?

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने घर ना जाकर कहां गए उसे लेकर दो जानकारी सामने आई है. पहली जानकारी तो ये है कि वैभव नागपुर गए हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नागपुर जाने के पीछे की वजह राजस्थान रॉयल्स के मैनजर रोमी भिंडर की बिगड़ी तबीयत है. ऐसी खबर है कि वैभव उनकी सेहत का हाल जानने के लिए नागपुर पहुंचे हैं. दूसरी जानकारी ये भी है कि वैभव सूर्यवंशी मुंबई में 9 फरवरी को एक लंच इवेंट में शिरकत करेंगे. हालांकि, ABP इन दोनों कयासों में से किसी भी खबर को पूरी तरह से पुष्टि नहीं करता.

वैभव जल्दी घर आ सकते हैं - मनीष ओझा

वैभव सूर्यवंशी का शहर समस्तीपुर उनके स्वागत के इंतजार में हैं. वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने एक इंटरव्यू में उम्मीद जताई है कि वैभव 2-3 दिन या हफ्ते भर के लिए घर आ सकते हैं. हालांकि, वो कब तक आएंगे? इस बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा कि अभी कोई मैच, सीरीज या टूर्नामेंट नहीं है तो वैभव घर आ सकता है. उसके बाद हो सकता है कि वो राजस्थान रॉयल्स के IPL 2026 के लिए लगने वाले कैंप का हिस्सा बनने के लिए चला जाएं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow