जहांगीर खान के लिए थाने पर हमला करने वालों को सीएम शुभेंदु की चेतावनी- न सिर्फ जेल होगी, संपत्ति की भी नीलामी...

तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान (TMC) को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पर हमला करने वालों को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा पुलिस थाने पर धावा बोलकर हवालात में बंद टीएमसी नेता को छुड़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि न सिर्फ इन लोगों को जेल में डाला जाएगा, बल्कि इनकी संपत्तियां जब्त करके नीलामी की जाएगी. इस घटना के सिलसिले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने इस हमले के लिए जहांगीर खान की पत्नी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है. जहांगीर खान को रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज होने के बाद 8 आठ जून को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था. बुधवार (17 जून, 2026) को फाल्टा में राज्य सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम ‘जनकल्याण शिविर’ को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमले के वीडियो में दिख रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.  शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं मंगलवार को कर्सियांग में था. मैंने टेलीविजन पर देखा कि माफिया की पत्नी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमले की कोशिश की. फाल्टा में कानून का शासन है. कोई माफिया कितना भी बड़ा क्यों न हो, भाजपा सरकार उन्हें सबक सिखाएगी.' यह भी पढ़ें:- बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज लोगों के एक ग्रुप ने जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को फाल्टा में विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन का नेतृत्व जहांगीर खान की पत्नी कथित तौर पर कर रही थीं, जिसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि पुलिस की ओर से खदेड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी भाग रहे हैं और पास के जलाशयों में कूद रहे हैं. सीएम शुभेंदु ने कहा, 'वीडियो में दिख रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मैं इस मंच से पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे रहा हूं कि वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करें. उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी पुलिस, सरकारी कर्मचारियों या अर्धसैनिक बलों पर हमला करने की हिम्मत न कर सके.' उन्होंने कहा, 'उन्हें न सिर्फ जेल होगी, बल्कि हमला करने वालों की संपत्तियां भी जब्त कर उनकी नीलामी की जाएगी. हमारी डबल-इंजन सरकार ऐसा करेगी. कानून का शासन स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने लोगों से कानून को अपने हाथ में न लेने का आग्रह किया. यह भी पढ़ें:- बंगाल के पुस्तकालयों से हटाई जाएंगी ममता बनर्जी की किताबें? TMC चीफ के एपांग ओपांग झपांग पर बोले CM शुभेंदु के मंत्री

Jun 17, 2026 - 21:30
 0
जहांगीर खान के लिए थाने पर हमला करने वालों को सीएम शुभेंदु की चेतावनी- न सिर्फ जेल होगी, संपत्ति की भी नीलामी...

तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान (TMC) को छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन पर हमला करने वालों को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सख्त चेतावनी दी है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा पुलिस थाने पर धावा बोलकर हवालात में बंद टीएमसी नेता को छुड़ाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि न सिर्फ इन लोगों को जेल में डाला जाएगा, बल्कि इनकी संपत्तियां जब्त करके नीलामी की जाएगी.

इस घटना के सिलसिले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस ने इस हमले के लिए जहांगीर खान की पत्नी को मुख्य साजिशकर्ता बताया है. जहांगीर खान को रंगदारी समेत विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज होने के बाद 8 आठ जून को उत्तरी बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था.

बुधवार (17 जून, 2026) को फाल्टा में राज्य सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम ‘जनकल्याण शिविर’ को संबोधित करते हुए सीएम शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमले के वीडियो में दिख रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. 

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'मैं मंगलवार को कर्सियांग में था. मैंने टेलीविजन पर देखा कि माफिया की पत्नी के नेतृत्व में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों पर हमले की कोशिश की. फाल्टा में कानून का शासन है. कोई माफिया कितना भी बड़ा क्यों न हो, भाजपा सरकार उन्हें सबक सिखाएगी.'

यह भी पढ़ें:- बंगाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के पांच बैंक खाते फ्रीज

लोगों के एक ग्रुप ने जहांगीर खान की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को फाल्टा में विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन का नेतृत्व जहांगीर खान की पत्नी कथित तौर पर कर रही थीं, जिसके बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया था. सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें दिख रहा है कि पुलिस की ओर से खदेड़े जाने के बाद प्रदर्शनकारी भाग रहे हैं और पास के जलाशयों में कूद रहे हैं.

सीएम शुभेंदु ने कहा, 'वीडियो में दिख रहे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. मैं इस मंच से पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे रहा हूं कि वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज करें. उन्हें ऐसी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी पुलिस, सरकारी कर्मचारियों या अर्धसैनिक बलों पर हमला करने की हिम्मत न कर सके.' उन्होंने कहा, 'उन्हें न सिर्फ जेल होगी, बल्कि हमला करने वालों की संपत्तियां भी जब्त कर उनकी नीलामी की जाएगी. हमारी डबल-इंजन सरकार ऐसा करेगी. कानून का शासन स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है.' उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्होंने लोगों से कानून को अपने हाथ में न लेने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें:- बंगाल के पुस्तकालयों से हटाई जाएंगी ममता बनर्जी की किताबें? TMC चीफ के एपांग ओपांग झपांग पर बोले CM शुभेंदु के मंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow