'जवाब देने के लिए ऐसी पारी खेलनी पड़ती है...', ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेल दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 209 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया. इसमें सबसे खास बात यह रही कि टीम इंडिया ने सिर्फ 6 रनों पर ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीन नंबर पर ईशान किशन ने सिर्फ 32 गेंद में 76 रनों की धुआंधार पारी खेल मैच का पासा पलट दिया. अपनी इस तूफानी पारी में ईशान ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. मैच के बाद ईशान ने एक बड़ा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 'क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक हैं या नहीं' रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "आज मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि मुझे क्या करना है. मैं खुद को सही मानसिक स्थिति में रखना चाहता था. जब आपको महसूस होता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस गेंद को देखना और धैर्य के साथ खेलना होता है. 208 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना बेहद जरूरी था, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहा था." घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन ने कहा, "मैं बस रन बनाना चाहता था. कभी-कभी आप यह खुद के लिए करते हैं, अपने ही सवालों के जवाब पाने के लिए कि क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक हैं या नहीं. वहां (घरेलू क्रिकेट) से जो आत्मविश्वास मिला, उसे यहां लेकर आया और यह मेरे लिए अच्छा दिन साबित हुआ." टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने खुद से सिर्फ एक सवाल पूछा था कि क्या मैं फिर से यह कर सकता हूं या नहीं? और जवाब यही था कि मैं पारी संभाल सकता हूं और रन बना सकता हूं. आउट भी हुआ तो बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था."

Jan 24, 2026 - 16:30
 0
'जवाब देने के लिए ऐसी पारी खेलनी पड़ती है...', ईशान किशन ने धमाकेदार पारी खेल दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने कमाल कर दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 209 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल कर लिया. इसमें सबसे खास बात यह रही कि टीम इंडिया ने सिर्फ 6 रनों पर ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद तीन नंबर पर ईशान किशन ने सिर्फ 32 गेंद में 76 रनों की धुआंधार पारी खेल मैच का पासा पलट दिया. अपनी इस तूफानी पारी में ईशान ने 11 चौके और 4 छक्के लगाए. मैच के बाद ईशान ने एक बड़ा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

'क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक हैं या नहीं'

रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 में जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "आज मेरा पूरा ध्यान सिर्फ इस बात पर था कि मुझे क्या करना है. मैं खुद को सही मानसिक स्थिति में रखना चाहता था. जब आपको महसूस होता है कि आप अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो बस गेंद को देखना और धैर्य के साथ खेलना होता है. 208 रन का लक्ष्य पीछा करते हुए पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना बेहद जरूरी था, इसलिए मैं ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश कर रहा था."

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बूते टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन ने कहा, "मैं बस रन बनाना चाहता था. कभी-कभी आप यह खुद के लिए करते हैं, अपने ही सवालों के जवाब पाने के लिए कि क्या आप भारत के लिए खेलने के लायक हैं या नहीं. वहां (घरेलू क्रिकेट) से जो आत्मविश्वास मिला, उसे यहां लेकर आया और यह मेरे लिए अच्छा दिन साबित हुआ."

टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैंने खुद से सिर्फ एक सवाल पूछा था कि क्या मैं फिर से यह कर सकता हूं या नहीं? और जवाब यही था कि मैं पारी संभाल सकता हूं और रन बना सकता हूं. आउट भी हुआ तो बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहता था."

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow