‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद निर्माण के ऐलान पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि यह तो बाबरी मस्जिद का सिर्फ पुतला है, असली (मस्जिद) नहीं. जब असली मस्जिद ही आज नहीं है, तो उसका पुतला क्या करेगा? दरअसल, टीएमसी से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के तर्ज पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में भी बाबरी के नाम से ही मस्जिद बनाने का काम शुरू किया. जिस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अपने दौरे के दौरान तीखी टिप्पणी की. मस्जिद निर्माण से पहले हुईं कई तरह की चर्चाएं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में इस मस्जिद के निर्माण को लेकर पहले ही कई तरह की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं. हुमायूं कबीर ने इस बात की घोषणा की कि बेलडांगा के रेजिनगर में बन रहा बाबरी मस्जिद अगले दो समय में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा. यह मस्जिद करीब 11 एकड़ की जमीन पर बन रही है, जहां एक साथ 12 हजार के ज्यादा लोग एक साथ नमाज अदा कर पाएंगे. इसके निर्माण में करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी. वहीं, हुमायूं कबीर के कई समर्थक और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मस्जिद के निर्माण में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए अपने सिर पर ईंट भी ढोते हुए नजर आ चुके हैं. TMC से निलंबित होने के बाद बनाई अपनी पार्टी हुमांयू कबीर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित किए जाने के बाद अपनी एक नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाई है. उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर कहा कि मैं विरोध करने वालों से कहना चाहूंगा कि वे बाधा न बनें और बीच से हट जाएं. यहां हर व्यक्ति को अपने-अपने धर्मों का पालन करने और मंदिर, मस्जिद या चर्च सभी बनाने की पूरी तरह से आजादी दी हुई है. उन्होंने कहा कि मैं इस्लाम के नाम पर किसी का विरोध नहीं करूंगा. मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ अपने अल्लाह को खुश करना और अपनी धार्मिक आस्था को सिद्दत से निभाना है, किसी पर कुछ थोपना नहीं है.

Feb 17, 2026 - 20:30
 0
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (16 फरवरी, 2026) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद निर्माण के ऐलान पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि यह तो बाबरी मस्जिद का सिर्फ पुतला है, असली (मस्जिद) नहीं. जब असली मस्जिद ही आज नहीं है, तो उसका पुतला क्या करेगा?

दरअसल, टीएमसी से सस्पेंड विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद के तर्ज पर मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा इलाके में भी बाबरी के नाम से ही मस्जिद बनाने का काम शुरू किया. जिस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अपने दौरे के दौरान तीखी टिप्पणी की.

मस्जिद निर्माण से पहले हुईं कई तरह की चर्चाएं

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में इस मस्जिद के निर्माण को लेकर पहले ही कई तरह की चर्चाएं सामने आ चुकी हैं. हुमायूं कबीर ने इस बात की घोषणा की कि बेलडांगा के रेजिनगर में बन रहा बाबरी मस्जिद अगले दो समय में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा. यह मस्जिद करीब 11 एकड़ की जमीन पर बन रही है, जहां एक साथ 12 हजार के ज्यादा लोग एक साथ नमाज अदा कर पाएंगे.

इसके निर्माण में करीब 50 से 55 करोड़ रुपये की लागत आएगी. वहीं, हुमायूं कबीर के कई समर्थक और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मस्जिद के निर्माण में अपनी भागीदारी दिखाने के लिए अपने सिर पर ईंट भी ढोते हुए नजर आ चुके हैं.

TMC से निलंबित होने के बाद बनाई अपनी पार्टी

हुमांयू कबीर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित किए जाने के बाद अपनी एक नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (JUP) बनाई है. उन्होंने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर कहा कि मैं विरोध करने वालों से कहना चाहूंगा कि वे बाधा न बनें और बीच से हट जाएं. यहां हर व्यक्ति को अपने-अपने धर्मों का पालन करने और मंदिर, मस्जिद या चर्च सभी बनाने की पूरी तरह से आजादी दी हुई है. उन्होंने कहा कि मैं इस्लाम के नाम पर किसी का विरोध नहीं करूंगा. मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ अपने अल्लाह को खुश करना और अपनी धार्मिक आस्था को सिद्दत से निभाना है, किसी पर कुछ थोपना नहीं है.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow