चेतावनी! 4 दिन लगातार ठप रहेगा SBI का कामकाज, देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जानें तारीख
SBI Bank Services: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है, कि आने वाले दिनों में यदि बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो तारीखों का ख्याल रखें. आने वाले कुछ दिनों में बैंक का काम 4 दिनों के लिए ठप पड़ा रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक के कर्मचारी आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिसके चलते बैंक से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे. कब होगी हड़ताल?AISBISF यानी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने बताया है कि 25 और 26 मई को एसबीआई का सारा स्टाफ हड़ताल पर रहेगा. हड़ताल दो दिन की होगी लेकिन बैंक का काम 4 दिनों तक स्थगित रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि 23 मई को चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार की छुट्टी है. इसके बाद के दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार के दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. जिस वजह से ही 4 दिनों तक बैंक का सारा कामकाज ठप रहेगा. ये भी पढ़ें: Gold Tips: क्यों अब गहनों से ज्यादा गोल्ड बार और कॉइन्स की है डिमांड? आपको क्या खरीदना चाहिए क्यों कर रहे कर्मचारी हड़ताल?AISBISF ने बताया है कि ये हड़ताल लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का निराकरण करने के लिए की जा रही है. स्टाफ की कमी, नौकरी की शर्तें, भर्ती के नियम और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से पिछले कई दिनों से स्टाफ परेशान है. यूनियन का आरोप है कि काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया है और पहले हुए कई समझौते भी अभी तक लागू नहीं किए गए हैं. फेडरेशन ने 2 मई को SBI के चेयरमैन को दिए नोटिस में कहा है कि ये हड़ताल इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 के तहत की जाएगी. ब्रांच से जुड़ी सर्विसेज रहेंगी बंदबता दें कि इस हड़ताल का असर किसी भी तरह से ऑनलाइन सर्विसेज पर नहीं पड़ेगा. इसकी वजह से केवल ब्रांच से संबंधित काम नहीं हो पाएंगे. चेक जमा करना, कैश डिपॉजिट जैसी सुविधाएं इन 4 दिनों के लिए बंद रहने वाली हैं. जबकि डिजिटल सर्विसेज हमेशा ही तरह ही चलेंगी. ये भी पढ़ें: सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए किया DA Hike का ऐलान, जानें अब किसकी कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
SBI Bank Services: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है, कि आने वाले दिनों में यदि बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो तारीखों का ख्याल रखें. आने वाले कुछ दिनों में बैंक का काम 4 दिनों के लिए ठप पड़ा रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक के कर्मचारी आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिसके चलते बैंक से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे.
कब होगी हड़ताल?
AISBISF यानी ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने बताया है कि 25 और 26 मई को एसबीआई का सारा स्टाफ हड़ताल पर रहेगा. हड़ताल दो दिन की होगी लेकिन बैंक का काम 4 दिनों तक स्थगित रहने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि 23 मई को चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार की छुट्टी है. इसके बाद के दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार के दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. जिस वजह से ही 4 दिनों तक बैंक का सारा कामकाज ठप रहेगा.
ये भी पढ़ें: Gold Tips: क्यों अब गहनों से ज्यादा गोल्ड बार और कॉइन्स की है डिमांड? आपको क्या खरीदना चाहिए
क्यों कर रहे कर्मचारी हड़ताल?
AISBISF ने बताया है कि ये हड़ताल लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का निराकरण करने के लिए की जा रही है. स्टाफ की कमी, नौकरी की शर्तें, भर्ती के नियम और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से पिछले कई दिनों से स्टाफ परेशान है. यूनियन का आरोप है कि काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया है और पहले हुए कई समझौते भी अभी तक लागू नहीं किए गए हैं. फेडरेशन ने 2 मई को SBI के चेयरमैन को दिए नोटिस में कहा है कि ये हड़ताल इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 के तहत की जाएगी.
ब्रांच से जुड़ी सर्विसेज रहेंगी बंद
बता दें कि इस हड़ताल का असर किसी भी तरह से ऑनलाइन सर्विसेज पर नहीं पड़ेगा. इसकी वजह से केवल ब्रांच से संबंधित काम नहीं हो पाएंगे. चेक जमा करना, कैश डिपॉजिट जैसी सुविधाएं इन 4 दिनों के लिए बंद रहने वाली हैं. जबकि डिजिटल सर्विसेज हमेशा ही तरह ही चलेंगी.
ये भी पढ़ें: सरकार ने बैंक कर्मचारियों के लिए किया DA Hike का ऐलान, जानें अब किसकी कितनी बढ़ जाएगी सैलरी?
What's Your Reaction?