चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका

आज के समय में ग्रूमिंग के लिए हर घर में बियर्ड ट्रिमर का इस्तेमाल किया जाता है. सैलून जाने का समय बचाना हो या फिर किसी पार्टी में जाने से पहले जल्दी से लुक सेट करना हो ट्रिमर सबसे बड़ा सहारा बनता है. लेकिन कई बार कुछ महीनों भर के इस्तेमाल के बाद ट्रिमर में एक अजीब सी खराबी आने लगती है. उसका ऑन-ऑफ करने वाला पावर बटन ठीक से काम करना बंद कर देता है.  जब आप ट्रिमर इस्तेमाल करने के लिए उठाते हैं,. तो दो-तीन बार पूरी ताकत से जोर लगाकर दबाने पर वह चालू तो हो जाता है. लेकिन जब काम खत्म होने के बाद वह बंद ही नहीं होता. बटन को कितना भी दबाओ, ट्रिमर लगातार चलता ही रहता है. अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही है तो परेशान के बजाय जान लें कि ऐसे वक्त में तुरंत क्या करना चाहिए. जब बटन दबाने पर बंद न हो ट्रिमर तो करें ये जुगाड़ जब ट्रिमर बंद होने का नाम न ले और लगातार वाइब्रेट करता रहे तो समझ नहीं आता कि इसे तुरंत कैसे रोका जाए. कई लोग ऐसे में घबराकर ट्रिमर को पटकने या ठोकने लगते हैं. जिससे उसकी मोटर हमेशा के लिए खराब हो सकती है. इस सिचुएशन में आपको कोई भागदौड़ नहीं करनी बस ट्रिमर की चार्जिंग केबल निकालनी है. इसके बाद आपको बस इतना करना है कि अपने चलते हुए ट्रिमर में उसकी चार्जिंग केबल प्लग-इन करनी है और मेन बोर्ड से स्विच ऑन कर देना है.  जैसे ही ट्रिमर को चार्जिंग का करंट मिलेगा, चालू ट्रिमर तुरंत अपने आप बंद हो जाएगा. असल में आजकल के ज्यादातर कॉर्डलेस ट्रिमर्स में एक सेफ्टी फीचर यानी ऑटो कट-ऑफ सिस्टम होता है, जो चार्जिंग पर लगते ही मोटर की पावर सप्लाई को काट देता है ताकि चार्जिंग के दौरान ब्लेड न चलें. यह देसी जुगाड़ आपके बहुत काम आएगा. ट्रिमर के पावर बटन में क्यों आती है खराबी? कई लोग समझ नहीं पाते कि अच्छे-भले चलते हुए ट्रिमर का बटन अचानक काम करना क्यों बंद कर देता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ट्रिमर की सही तरीके से सफाई न होना है. जब हम दाढ़ी या बाल ट्रिम करते हैं, तो बेहद बारीक बाल और चेहरे का तेल या नमी धीरे-धीरे पावर बटन के आसपास की खाली जगह में जमा होने लगते हैं. समय के साथ यह गंदगी अंदर के माइक्रो-स्विच और सर्किट के बीच एक परत बना देती है.  इसके अलावा कई लोग गीले हाथों से ट्रिमर का बटन दबाते हैं या ब्लेड धोते वक्त पानी की बूंदें बटन के अंदर चली जाती हैं. पानी की वजह से अंदर के मेटल कॉन्टैक्ट पॉइंट्स पर कार्बन या जंग लग जाता है. यही वजह है कि दो-तीन बार जोर से दबाने पर करंट पास होकर ट्रिमर चालू तो हो जाता है. लेकिन दोबारा दबाने पर काम नहीं करता. यह भी पढ़ें: Jio के इस रिचार्ज में फ्री मिल रहा 35000 रुपये वाला Gemini Pro, यहां जानें घर बैठे बटन करें ठीक  चार्जिंग केबल लगाकर ट्रिमर को बंद करना एक इमरजेंसी तरीका है. लेकिन अगर आप इस समस्या का पक्का इलाज चाहते हैं तो घर पर ही एक आसान सी ट्रिक आजमा सकते हैं. जब ट्रिमर बंद हो तो एक पुराना टूथब्रश लें और उस पर थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल या हैंड सैनिटाइजर लगाकर पावर बटन के चारों तरफ के गैप को अच्छी तरह रगड़ कर साफ करें.  इसके बाद बटन को 10 से 15 बार तेजी से खाली दबाएं, इससे अंदर जमा कार्बन और बारीक कचरा साफ हो जाता है. साथ ही इस्तेमाल के बाद ट्रिमर को कभी भी तब तक चालू न छोड़ें जब तक उसकी बैटरी पूरी तरह खत्म न हो जाए, क्योंकि लगातार चलने से मोटर गर्म होकर जल सकती है. हमेशा ट्रिमिंग के बाद ब्रश से ब्लेड और बॉडी को साफ करके रखें. जिससे आपका ट्रिमर सालों-साल चलता रहे.  यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत

Oct 30, 2026 - 13:30
 0
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका

आज के समय में ग्रूमिंग के लिए हर घर में बियर्ड ट्रिमर का इस्तेमाल किया जाता है. सैलून जाने का समय बचाना हो या फिर किसी पार्टी में जाने से पहले जल्दी से लुक सेट करना हो ट्रिमर सबसे बड़ा सहारा बनता है. लेकिन कई बार कुछ महीनों भर के इस्तेमाल के बाद ट्रिमर में एक अजीब सी खराबी आने लगती है. उसका ऑन-ऑफ करने वाला पावर बटन ठीक से काम करना बंद कर देता है. 

जब आप ट्रिमर इस्तेमाल करने के लिए उठाते हैं,. तो दो-तीन बार पूरी ताकत से जोर लगाकर दबाने पर वह चालू तो हो जाता है. लेकिन जब काम खत्म होने के बाद वह बंद ही नहीं होता. बटन को कितना भी दबाओ, ट्रिमर लगातार चलता ही रहता है. अगर आपके साथ भी यही दिक्कत आ रही है तो परेशान के बजाय जान लें कि ऐसे वक्त में तुरंत क्या करना चाहिए.

जब बटन दबाने पर बंद न हो ट्रिमर तो करें ये जुगाड़

जब ट्रिमर बंद होने का नाम न ले और लगातार वाइब्रेट करता रहे तो समझ नहीं आता कि इसे तुरंत कैसे रोका जाए. कई लोग ऐसे में घबराकर ट्रिमर को पटकने या ठोकने लगते हैं. जिससे उसकी मोटर हमेशा के लिए खराब हो सकती है. इस सिचुएशन में आपको कोई भागदौड़ नहीं करनी बस ट्रिमर की चार्जिंग केबल निकालनी है. इसके बाद आपको बस इतना करना है कि अपने चलते हुए ट्रिमर में उसकी चार्जिंग केबल प्लग-इन करनी है और मेन बोर्ड से स्विच ऑन कर देना है. 

जैसे ही ट्रिमर को चार्जिंग का करंट मिलेगा, चालू ट्रिमर तुरंत अपने आप बंद हो जाएगा. असल में आजकल के ज्यादातर कॉर्डलेस ट्रिमर्स में एक सेफ्टी फीचर यानी ऑटो कट-ऑफ सिस्टम होता है, जो चार्जिंग पर लगते ही मोटर की पावर सप्लाई को काट देता है ताकि चार्जिंग के दौरान ब्लेड न चलें. यह देसी जुगाड़ आपके बहुत काम आएगा.


ट्रिमर के पावर बटन में क्यों आती है खराबी?

कई लोग समझ नहीं पाते कि अच्छे-भले चलते हुए ट्रिमर का बटन अचानक काम करना क्यों बंद कर देता है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ट्रिमर की सही तरीके से सफाई न होना है. जब हम दाढ़ी या बाल ट्रिम करते हैं, तो बेहद बारीक बाल और चेहरे का तेल या नमी धीरे-धीरे पावर बटन के आसपास की खाली जगह में जमा होने लगते हैं. समय के साथ यह गंदगी अंदर के माइक्रो-स्विच और सर्किट के बीच एक परत बना देती है. 

इसके अलावा कई लोग गीले हाथों से ट्रिमर का बटन दबाते हैं या ब्लेड धोते वक्त पानी की बूंदें बटन के अंदर चली जाती हैं. पानी की वजह से अंदर के मेटल कॉन्टैक्ट पॉइंट्स पर कार्बन या जंग लग जाता है. यही वजह है कि दो-तीन बार जोर से दबाने पर करंट पास होकर ट्रिमर चालू तो हो जाता है. लेकिन दोबारा दबाने पर काम नहीं करता.


यह भी पढ़ें: Jio के इस रिचार्ज में फ्री मिल रहा 35000 रुपये वाला Gemini Pro, यहां जानें

घर बैठे बटन करें ठीक 

चार्जिंग केबल लगाकर ट्रिमर को बंद करना एक इमरजेंसी तरीका है. लेकिन अगर आप इस समस्या का पक्का इलाज चाहते हैं तो घर पर ही एक आसान सी ट्रिक आजमा सकते हैं. जब ट्रिमर बंद हो तो एक पुराना टूथब्रश लें और उस पर थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल या हैंड सैनिटाइजर लगाकर पावर बटन के चारों तरफ के गैप को अच्छी तरह रगड़ कर साफ करें. 

इसके बाद बटन को 10 से 15 बार तेजी से खाली दबाएं, इससे अंदर जमा कार्बन और बारीक कचरा साफ हो जाता है. साथ ही इस्तेमाल के बाद ट्रिमर को कभी भी तब तक चालू न छोड़ें जब तक उसकी बैटरी पूरी तरह खत्म न हो जाए, क्योंकि लगातार चलने से मोटर गर्म होकर जल सकती है. हमेशा ट्रिमिंग के बाद ब्रश से ब्लेड और बॉडी को साफ करके रखें. जिससे आपका ट्रिमर सालों-साल चलता रहे. 

यह भी पढ़ें:  ऑनलाइन लिकर बुकिंग ऐप में तमाम खामियां, लोडिंग से लेकर शॉप चुनने तक में दिक्कत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow