घर में कैसे बनाएं KFC जैसा चिकन फ्राई? ये रही रेसिपी

फ्राइड चिकन का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. बाहर मिलने वाला चिकन ऊपर से काफी क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसकी वजह से इसका स्वाद और भी खास लगता है. अगर आप भी घर पर ऐसा ही चिकन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. कुछ आसान मसालों और सही तरीके से इसे तैयार करके घर पर कुरकुरा फ्राइड चिकन बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. सबसे पहले चिकन को करें मैरिनेट इसके लिए चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर एक बड़े बाउल में रखें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, थोड़ा नींबू का रस और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चिकन के हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लगना चाहिए. इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें, ताकि मसालों का स्वाद चिकन के अंदर तक अच्छी तरह पहुंच सके.  क्रिस्पी कोटिंग के लिए तैयार करें मिश्रण अब एक अलग बाउल में मैदा लें और इसमें थोड़ा कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, लहसुन पाउडर और थोड़ा ओरिगैनो या मिक्स हर्ब्स डाल सकते हैं. दूसरी तरफ एक बाउल में अंडा फेंट लें. मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़े को पहले अंडे में डुबोएं और फिर मैदे वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह कोट करें. ज्यादा क्रिस्पी परत के लिए चिकन को दोबारा अंडे और मैदे में कोट कर सकते हैं. यह भी पढ़ें :Jackfruit Nihari: घर पर बनाएं कटहल की निहारी, नॉनवेज वाले भी भूल जाएंगे चिकन-मटन अब चिकन को गर्म तेल में करें फ्राई कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर इसे मध्यम आंच पर गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, वरना बाहर की परत जल्दी जल सकती है और चिकन अंदर से कच्चा रह सकता है. अब कोट किए हुए चिकन के टुकड़ों को धीरे-धीरे तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. टुकड़ों को जरूरत से ज्यादा एक साथ न डालें, इससे तेल का तापमान कम हो सकता है और चिकन उतना क्रिस्पी नहीं बनेगा. इस बात का रखें ध्यान चिकन को फ्राई करने के बाद सीधे प्लेट में रखने के बजाय इसे कुछ देर वायर रैक या पेपर टॉवल पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अगर आपको ज्यादा क्रिस्पी चिकन पसंद है तो फ्राई करने के बाद इसे कुछ मिनट आराम देने से कोटिंग और अच्छी तरह सेट हो जाती है. इसके बाद इसे गरमा-गरम टोमैटो सॉस, मेयोनीज या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व कर सकते हैं. यह भी पढ़ें : घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी

Sep 23, 2026 - 09:30
 0
घर में कैसे बनाएं KFC जैसा चिकन फ्राई? ये रही रेसिपी

फ्राइड चिकन का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. बाहर मिलने वाला चिकन ऊपर से काफी क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसकी वजह से इसका स्वाद और भी खास लगता है. अगर आप भी घर पर ऐसा ही चिकन बनाना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. कुछ आसान मसालों और सही तरीके से इसे तैयार करके घर पर कुरकुरा फ्राइड चिकन बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

सबसे पहले चिकन को करें मैरिनेट

इसके लिए चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर एक बड़े बाउल में रखें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, थोड़ा नींबू का रस और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चिकन के हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लगना चाहिए. इसे कम से कम 1 से 2 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें, ताकि मसालों का स्वाद चिकन के अंदर तक अच्छी तरह पहुंच सके.

 क्रिस्पी कोटिंग के लिए तैयार करें मिश्रण

अब एक अलग बाउल में मैदा लें और इसमें थोड़ा कॉर्न फ्लोर, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च, लहसुन पाउडर और थोड़ा ओरिगैनो या मिक्स हर्ब्स डाल सकते हैं. दूसरी तरफ एक बाउल में अंडा फेंट लें. मैरिनेट किए हुए चिकन के टुकड़े को पहले अंडे में डुबोएं और फिर मैदे वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह कोट करें. ज्यादा क्रिस्पी परत के लिए चिकन को दोबारा अंडे और मैदे में कोट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें :Jackfruit Nihari: घर पर बनाएं कटहल की निहारी, नॉनवेज वाले भी भूल जाएंगे चिकन-मटन

अब चिकन को गर्म तेल में करें फ्राई

कड़ाही में पर्याप्त तेल डालकर इसे मध्यम आंच पर गर्म करें. तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए, वरना बाहर की परत जल्दी जल सकती है और चिकन अंदर से कच्चा रह सकता है. अब कोट किए हुए चिकन के टुकड़ों को धीरे-धीरे तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. टुकड़ों को जरूरत से ज्यादा एक साथ न डालें, इससे तेल का तापमान कम हो सकता है और चिकन उतना क्रिस्पी नहीं बनेगा.

इस बात का रखें ध्यान

चिकन को फ्राई करने के बाद सीधे प्लेट में रखने के बजाय इसे कुछ देर वायर रैक या पेपर टॉवल पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अगर आपको ज्यादा क्रिस्पी चिकन पसंद है तो फ्राई करने के बाद इसे कुछ मिनट आराम देने से कोटिंग और अच्छी तरह सेट हो जाती है. इसके बाद इसे गरमा-गरम टोमैटो सॉस, मेयोनीज या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें : घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow