ग्रीनफील्ड स्टेडियम के बाहर लगा धोनी का 50 फीट ऊंचा 'कटआउट', जानें कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पांचवां टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां इससे पहले 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. संजू सेमसन चाहेंगे कि आज अपने होम क्राउड के सामने बड़ी पारी खेले, वह अभी तक इस सीरीज के चारों मैचों में फ्लॉप रहे हैं. उनके कटआउट स्टेडियम के बाहर लगाए गए हैं. एमएस धोनी के कटआउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैसे तो धोनी के फैंस देश में हर जगह हैं, लेकिन दक्षिण में उनको लेकर दीवानगी अलग ही लेवल की है. Scenes of a Giant Cutout being made for Real OG MS Dhoni & Sanju Samson at Kerala!! ???????????? pic.twitter.com/sQHCl8L50v — Suhii7 (@Suhii7__) January 31, 2026 ग्रीनफील्ड स्टेडियम में कैसा है टी20 रिकॉर्ड ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी2 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहला टी20 7 नवंबर, 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया. तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया. यानी यहां कुल 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते और 1 हारा है. कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां टी20 भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 आज (31 जनवरी) शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा. टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड को पहले 3 में हराया था, चौथा मैच न्यूजीलैंड ने जीता था. भारत 3-1 से आगे हैं. कहां देखें लाइव क्रिकेट मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

Jan 31, 2026 - 12:30
 0
ग्रीनफील्ड स्टेडियम के बाहर लगा धोनी का 50 फीट ऊंचा 'कटआउट', जानें कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पांचवां टी20

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां इससे पहले 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. संजू सेमसन चाहेंगे कि आज अपने होम क्राउड के सामने बड़ी पारी खेले, वह अभी तक इस सीरीज के चारों मैचों में फ्लॉप रहे हैं. उनके कटआउट स्टेडियम के बाहर लगाए गए हैं. एमएस धोनी के कटआउट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का 50 फीट ऊंचा कटआउट लगा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैसे तो धोनी के फैंस देश में हर जगह हैं, लेकिन दक्षिण में उनको लेकर दीवानगी अलग ही लेवल की है.

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में कैसा है टी20 रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अभी तक कुल 4 टी2 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं. यहां पहला टी20 7 नवंबर, 2017 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ही हुआ था, जिसमें भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद यहां खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 8 विकेट से हराया. तीसरे मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से और चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया. यानी यहां कुल 4 मैचों में से भारत ने 3 जीते और 1 हारा है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां टी20

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 आज (31 जनवरी) शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा. टीम इंडिया सीरीज में अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने न्यूजीलैंड को पहले 3 में हराया था, चौथा मैच न्यूजीलैंड ने जीता था. भारत 3-1 से आगे हैं.

कहां देखें लाइव क्रिकेट मैच

भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow