'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

BJP Press Conference on Rahul Gandhi: सदन में बुधवार यानी 29 जुलाई को एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है. इस पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया. उनके भाषण के दौरान गृहमंत्री पर दिए एक बयान पर हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने अपने भाषण में गृहमंत्री अमित शाह पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई आरोप लगाए हैं. इधर, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सदन में लगाए राहुल गांधी के आरोपों का खंडन किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बना है. राहुल गांधी ने सदन में सिलसिलेवार तरीके से झूठ बोला है. वह भ्रम फैला रहे हैं. छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली है. गृहमंत्री ने किसी तरह का गोली चलाने का आदेश नहीं दिया है.  राहुल गांधी ने झूठ बोला, गृहमंत्री ने नहीं दिया आदेश : संबित पात्रा बीजेपी से सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'बीजेपी कहती है कि गोली नहीं चलाई गई. राहुल ने झूठ बोला है. उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि गोली चालने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया. ये झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे. जहां भी मार्च होता है, वहां फोर्स होती है, तो वहां मजिस्ट्रेट होता है, जो ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं. गृहमंत्री निर्णय नहीं लेते. राहुलजी को ये मालूम होना चाहिए. उन्हें यदि नहीं मालूम तो प्रियंका जी आकर बता रहीं थी, सब लोग सत्य से अवगत करा रहे होंगे. लेकिन जागते हुए जो सो रहे हैं, उन्हें जगाया नहीं जा सकता. राहुल जी भ्रम फैला रहे थे.'  BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj addresses press conference at BJP Headquarters, New Delhi. https://t.co/9E60g3bwZk — BJP (@BJP4India) July 29, 2026 इसके अलावा बीजेपी सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी ने पूछा, गृहमंत्री कहां हैं. सदन में क्यों नहीं आए. मैं बताता हूं कि गृहमंत्री आपकी तरह चोरी-चोरी, चुपके-चुपके विदेश नहीं जाते. उनके सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं. ये सबको पता होता है. जिस समय राहुल बोल रहे थे, वे सदन में मौजूद थे. केवल सनसनी बनाने के लिए राहुल जी ने शाह का नाम लिया है.'  यह स्टूडेंट्स का अपमान है: संबित पात्रा स्टूडेंट की कैटेगिरी वाले बयान पर संबित पात्रा ने कहा, 'लोकसभा में राहुल जी ने कहा कि 3 कैटेगिरी के स्टूडेंट्स होते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में 3 कैटेगिरी के लोग होते हैं. एक कैटेगिरी स्टूडेंट्स हैं, दूसरी इडियट और तीसरी अंधभक्त की कैटेगिरी है. ये देश के स्टूडेंट्स का अपमान है. देश के सारे स्टूडेंट्स विद्यार्थी हैं. देश का कोई भी स्टूडेंट इंडियट अंधभक्त नहीं है.' अमित शाह से नक्सली कांपते हैं: संबित पात्रा इसके अलावा बीजेपी सांसद ने कहा, 'अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं. मैं चैलेंज करता हूं, राहुल जी दिखाइए कहां 30 गाड़ियां थीं. राहुल जी 5 मिनट सदन में बैठ नहीं सकते. निकल जाते हैं. 30 गाड़ियों तो पीएम मोदी के काफिले में नहीं होती. इन्होंने कहा कि अमित शाह जी कांप रहे थे, लेकिन राहुल जी अमित शाह वो शख्स हैं, जिन्हें देखकर नक्सली कांपते हैं. शाह जी ने चुन-चुनकर 100-100 हत्याएं करने वाले नक्सलियों का सफाया किया है. उनके नाम से आतंकवादी कांपते हैं. आप देश को भ्रमित मत करिए.' GenZ नहीं GenG की बात हुई: संबित पात्रासंबित पात्रा ने कहा कि जितने साल कांग्रेस सरकार रही है, तब जेन-Z नहीं, जेन G यानी गांधी जनरेशन की बात हुई. गांधी परिवार को आगे बढ़ाने की और गांधी परिवार की चिंता होती थी. इन्होंने आंध प्रदेश, तेलंगाना के आंदोलन में स्टूडेंट्स को गोली से उड़वा दिया. कश्मीर में, असम में स्टूडेंट्स पर गोली चलावाई थीं. उस समय सिर्फ गांधी परिवार की चिंता होती थी. अब जेन Z की चिंता होती है. उनकी बात होती है.   

Jul 29, 2026 - 20:30
 0
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

BJP Press Conference on Rahul Gandhi: सदन में बुधवार यानी 29 जुलाई को एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया है. इस पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाषण दिया. उनके भाषण के दौरान गृहमंत्री पर दिए एक बयान पर हंगामा हो गया. राहुल गांधी ने अपने भाषण में गृहमंत्री अमित शाह पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कई आरोप लगाए हैं.

इधर, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. सदन में लगाए राहुल गांधी के आरोपों का खंडन किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बना है. राहुल गांधी ने सदन में सिलसिलेवार तरीके से झूठ बोला है. वह भ्रम फैला रहे हैं. छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली है. गृहमंत्री ने किसी तरह का गोली चलाने का आदेश नहीं दिया है. 

राहुल गांधी ने झूठ बोला, गृहमंत्री ने नहीं दिया आदेश : संबित पात्रा

बीजेपी से सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'बीजेपी कहती है कि गोली नहीं चलाई गई. राहुल ने झूठ बोला है. उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि गोली चालने का आदेश गृहमंत्री अमित शाह ने दिया. ये झूठ है, क्योंकि गोली चली नहीं तो आदेश कहां से देंगे. जहां भी मार्च होता है, वहां फोर्स होती है, तो वहां मजिस्ट्रेट होता है, जो ऑन द स्पॉट निर्णय लेता है कि गोली चलानी चाहिए या नहीं. गृहमंत्री निर्णय नहीं लेते. राहुलजी को ये मालूम होना चाहिए. उन्हें यदि नहीं मालूम तो प्रियंका जी आकर बता रहीं थी, सब लोग सत्य से अवगत करा रहे होंगे. लेकिन जागते हुए जो सो रहे हैं, उन्हें जगाया नहीं जा सकता. राहुल जी भ्रम फैला रहे थे.' 

इसके अलावा बीजेपी सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी ने पूछा, गृहमंत्री कहां हैं. सदन में क्यों नहीं आए. मैं बताता हूं कि गृहमंत्री आपकी तरह चोरी-चोरी, चुपके-चुपके विदेश नहीं जाते. उनके सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं. ये सबको पता होता है. जिस समय राहुल बोल रहे थे, वे सदन में मौजूद थे. केवल सनसनी बनाने के लिए राहुल जी ने शाह का नाम लिया है.' 

यह स्टूडेंट्स का अपमान है: संबित पात्रा

स्टूडेंट की कैटेगिरी वाले बयान पर संबित पात्रा ने कहा, 'लोकसभा में राहुल जी ने कहा कि 3 कैटेगिरी के स्टूडेंट्स होते हैं. इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में 3 कैटेगिरी के लोग होते हैं. एक कैटेगिरी स्टूडेंट्स हैं, दूसरी इडियट और तीसरी अंधभक्त की कैटेगिरी है. ये देश के स्टूडेंट्स का अपमान है. देश के सारे स्टूडेंट्स विद्यार्थी हैं. देश का कोई भी स्टूडेंट इंडियट अंधभक्त नहीं है.'

अमित शाह से नक्सली कांपते हैं: संबित पात्रा

इसके अलावा बीजेपी सांसद ने कहा, 'अमित शाह के काफिले में 30 गाड़ियां थीं. मैं चैलेंज करता हूं, राहुल जी दिखाइए कहां 30 गाड़ियां थीं. राहुल जी 5 मिनट सदन में बैठ नहीं सकते. निकल जाते हैं. 30 गाड़ियों तो पीएम मोदी के काफिले में नहीं होती. इन्होंने कहा कि अमित शाह जी कांप रहे थे, लेकिन राहुल जी अमित शाह वो शख्स हैं, जिन्हें देखकर नक्सली कांपते हैं. शाह जी ने चुन-चुनकर 100-100 हत्याएं करने वाले नक्सलियों का सफाया किया है. उनके नाम से आतंकवादी कांपते हैं. आप देश को भ्रमित मत करिए.'

GenZ नहीं GenG की बात हुई: संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि जितने साल कांग्रेस सरकार रही है, तब जेन-Z नहीं, जेन G यानी गांधी जनरेशन की बात हुई. गांधी परिवार को आगे बढ़ाने की और गांधी परिवार की चिंता होती थी. इन्होंने आंध प्रदेश, तेलंगाना के आंदोलन में स्टूडेंट्स को गोली से उड़वा दिया. कश्मीर में, असम में स्टूडेंट्स पर गोली चलावाई थीं. उस समय सिर्फ गांधी परिवार की चिंता होती थी. अब जेन Z की चिंता होती है. उनकी बात होती है. 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow