गांधी फैमिली की बहू बनने जा रही अवीवा बेग के पिता इमरान क्या करते हैं? जानें कितनी है नेटवर्थ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो चुकी है. उनकी सगाई जाने माने बिजनेसमैन इमरान बेग की बेटी अवीवा बेग से हुई है. रेहान वाड्रा और अवीवा बेग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. सगाई का कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा, लेकिन सबसे अधिक चर्चा अवीवा बेग और उनकी फैमिली को लेकर हो रही है. आखिर कौन हैं अवीवा बेग के पिता इमरान बेग, जो प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के समधी बनने जा रहे हैं? कौन हैं इमरान बेग? लाइमलाइट से दूर रहने वाले इमरान बेग दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन हैं. उनकी शादी नंदिता बेग से हुई है. नंदिता एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. बेग फैमिली के दिल्ली के एलीट सर्कल में सामाजिक और प्रोफेशनल रूप से अच्छे कनेक्शन हैं. इमरान बेग की नेटवर्थ के बारे में पब्लिक में कोई जानकारी फिलहाल वेरिफाइड नहीं है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी प्रोफाइल प्राइवेट है. कई सालों से रहा बेग-वाड्रा परिवार का रिश्ता वाड्रा परिवार से बेग परिवार का कई सालों से करीबी रिश्ता रहा है. अब इस रिश्ते के बीच इस सगाई के साथ ही संबंध पारिवारिक रूप में तब्दील होकर और मजबूत हो गए हैं. रेहान और अवीवा बेग स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते हैं. View this post on Instagram A post shared by Aviva Baig (@avivabaig) इमरान बेग प्राइवेट बिजनेस वेंचर्स के शामिल हैं. वह कई तरह से बिजनेस करते हैं. उनकी किसी तरह की कंपनी की जानकारी सामने नहीं आई है. इमरान बेग पब्लिक लाइफ से दूर रहते हैं. प्रियंका गांधी की करीबी दोस्त हैं नंदिता बेग इमरान की पत्नी नंदिता बेग हाई प्रोफाइल इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्हें एक फोटोग्राफी एग्जीबिशन में भी देखा गया था. यह दिल्ली की फोटोग्राफर पारुल शर्मा की पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी एग्जीबिशन थी. इन एग्जीबिशन में इमरान बेग पेंटर जतिन दास के साथ नजर आए थे. नंदिता बेग प्रियंका गांधी की करीबी और पुरानी दोस्त हैं. किस प्रोफेशन में हैं अवीवा बेग? अवीवा बेग इंटीरियर डिजाइनर, फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की. बाद में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की. उन्होंने अपने क्रिएटिव काम को बड़े आर्ट प्लेटफॉर्म पर दिखाया है. उनकी प्रदर्शनियां में 2023 में इंडिया आर्ट फेयर में यू कैन नॉट मिस दिस और 2019 में द इल्यूसरी वर्ल्ड शामिल है. अविवा ने अपने परिवार से हटकर अलग पहचान बनाई है. वह कई क्रिएटिव फील्ड में काम कर रही हैं.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो चुकी है. उनकी सगाई जाने माने बिजनेसमैन इमरान बेग की बेटी अवीवा बेग से हुई है. रेहान वाड्रा और अवीवा बेग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.
सगाई का कार्यक्रम पूरी तरह से निजी रहा, लेकिन सबसे अधिक चर्चा अवीवा बेग और उनकी फैमिली को लेकर हो रही है. आखिर कौन हैं अवीवा बेग के पिता इमरान बेग, जो प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के समधी बनने जा रहे हैं?
कौन हैं इमरान बेग?
लाइमलाइट से दूर रहने वाले इमरान बेग दिल्ली के जाने माने बिजनेसमैन हैं. उनकी शादी नंदिता बेग से हुई है. नंदिता एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं. बेग फैमिली के दिल्ली के एलीट सर्कल में सामाजिक और प्रोफेशनल रूप से अच्छे कनेक्शन हैं. इमरान बेग की नेटवर्थ के बारे में पब्लिक में कोई जानकारी फिलहाल वेरिफाइड नहीं है. इंस्टाग्राम पर भी उनकी प्रोफाइल प्राइवेट है.
कई सालों से रहा बेग-वाड्रा परिवार का रिश्ता
वाड्रा परिवार से बेग परिवार का कई सालों से करीबी रिश्ता रहा है. अब इस रिश्ते के बीच इस सगाई के साथ ही संबंध पारिवारिक रूप में तब्दील होकर और मजबूत हो गए हैं. रेहान और अवीवा बेग स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते हैं.
View this post on Instagram
इमरान बेग प्राइवेट बिजनेस वेंचर्स के शामिल हैं. वह कई तरह से बिजनेस करते हैं. उनकी किसी तरह की कंपनी की जानकारी सामने नहीं आई है. इमरान बेग पब्लिक लाइफ से दूर रहते हैं.
प्रियंका गांधी की करीबी दोस्त हैं नंदिता बेग
इमरान की पत्नी नंदिता बेग हाई प्रोफाइल इंटीरियर डिजाइनर हैं. उन्हें एक फोटोग्राफी एग्जीबिशन में भी देखा गया था. यह दिल्ली की फोटोग्राफर पारुल शर्मा की पहली ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफी एग्जीबिशन थी. इन एग्जीबिशन में इमरान बेग पेंटर जतिन दास के साथ नजर आए थे. नंदिता बेग प्रियंका गांधी की करीबी और पुरानी दोस्त हैं.
किस प्रोफेशन में हैं अवीवा बेग?
अवीवा बेग इंटीरियर डिजाइनर, फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पढ़ाई की. बाद में ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की.
उन्होंने अपने क्रिएटिव काम को बड़े आर्ट प्लेटफॉर्म पर दिखाया है. उनकी प्रदर्शनियां में 2023 में इंडिया आर्ट फेयर में यू कैन नॉट मिस दिस और 2019 में द इल्यूसरी वर्ल्ड शामिल है. अविवा ने अपने परिवार से हटकर अलग पहचान बनाई है. वह कई क्रिएटिव फील्ड में काम कर रही हैं.
What's Your Reaction?