खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे

भारतीय खाने में तीखापन सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं होता, बल्कि यह सेहत से भी गहराई से जुड़ा हुआ है. अक्सर लोग खाने के साथ हरी मिर्च को सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार] रोजाना सीमित मात्रा में हरी मिर्च खाना शरीर के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. हरी मिर्च में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार के कैप्साइसिन नाम का एक खास तत्व हरी मिर्च में पाया जाता है, यह शरीर में गर्मी पैदा करने की प्रक्रिया यानी Thermogenesis को हल्का बढ़ा देता है. आसान शब्दों में समझे तो जब हरी मिर्च खाते हैं तो शरीर को थोड़ी एक्स्ट्रा ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है. ये भी पढ़ें-Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मददगार हरी मिर्च हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन शरीर के कुछ रिसेप्टर को सक्रिय कर देता है. जिससे शरीर ऊर्जा का उपयोग ज्यादा करने लगता है. इससे मेटाबाॅलिज्म बेहतर होने में मदद मिलती है. यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी सीमित मात्रा में हरी मिर्च का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है हरी मिर्च हरी मिर्च विटामिन सी का अच्छा सोर्स मानी जाती है, इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है. इसके साथ ही यह कोलेजन के निर्माण में भी सहायक होता है जो स्किन और शरीर के कई हिस्सों के लिए जरूरी होता है. वहीं कुछ रिसर्च बताती है कि हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन शरीर में इंसुलिन के काम करने के तरीकों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. इसे खाने के बाद अचानक ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना कम हो सकती है. हरी मिर्च पाचन को भी बनाती है बेहतर मसालेदार और तीखा भोजन पेट में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ा सकता है. इससे खाना बेहतर तरीके से पचने मदद मिलती है. वहीं हरी मिर्च पाचन प्रक्रिया को सक्रिय करने में सहायक मानी जाती है, जिससे कई लोगों को भोजन पचाने में आसानी होती है. हरी मिर्च में सिर्फ विटामिन सी ही नहीं बल्कि विटामिन ए, बी6, आयरन, पोटेशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और दूसरे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. यह आंखों, स्किन और इम्यून सिस्टम के लिए भी मददगार हो सकती है. कितनी हरी मिर्च खाना सही?एक्सपर्ट्स के अनुसार रोजाना खाने के साथ एक से दो हरी मिर्च खाना सामान्य रूप से सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि ज्यादा मात्रा में तीखा खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी भी बन सकता है. ये भी पढ़ें-शरीर में किस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, इसमें कैसी होनी चाहिए डाइट

Mar 14, 2026 - 16:30
 0
खाने से साथ जरूर खानी चाहिए हरी मिर्च, जानें इसके फायदे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow