खाना खाने के बाद खा लें ये हरी चीज, सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन भी होगा दूर

खाना खाने के बाद अक्सर लोग मुंह की बदबू से परेशान रहते हैं. मुंह की बदबू कई कारणों से हो सकती है, जिनमें कुछ खास तरह का खाना जैसे प्याज और लहसुन शामिल होता है. इसके अलावा दांतों की समय पर सफाई न करना और मसूड़ों की समस्याओं के कारण भी सांस की बदबू और दांतों में पीलेपन की समस्या रहती है. इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाए जाते हैं, लेकिन इससे राहत सही से नहीं म‍िल पाती. ऐसे में चलिए आज आपको बताते हैं क‍ि सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन दूर करने के ल‍िए आपको खाना खाने के बाद कौन सी हरी चीज खानी चाहिए. जिससे सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा. दूर होगा दांतों का पीलापन और सांस की बदबू पान शुरुआत से ही भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है. यह सिर्फ त्योहारों या शादियों में ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के ल‍िए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. पान के हरे पत्तों में प्रोटीन, विटामिन ए और सी, मिनरल्स, फाइबर, पोटेशियम और आयोडीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, खाने के बाद पान के पत्तों का सेवन करने से सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है. दरअसल, पान के पत्तों में कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया बढ़ने से रोकते हैं, जिससे सांस की बदबू, दातों का पीलापन, मसूड़े में दर्द और प्‍लाक जैसे समस्याओं से राहत देता है. वहीं खाने के बाद पान चबाने से मुंह में फंसा भोजन भी आसानी से बाहर निकल जाता है. इसके अलावा पान का पत्ता स‍िर्फ सांस की बदबू और दांतों का पीलापन दूर नहीं करता बल्कि स्वाद बढ़ाने, पेट, ब्‍लड शुगर और तनाव जैसी समस्याओं से राहत देने में भी मदद करता है. ब्लड शुगर और तनाव में भी फायदेमंद पान पान में मौजूद एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं. वहीं टाइप टू डायबिटीज वाले लोग खाने के बाद पान के पत्ते चबाकर खा सकते हैं. इसके अलावा पान तनाव को कम करता है और आपके व्यवहार को भी संतुलित रखता है. पान के पत्ते स्किन की समस्याओं जैसे मुंहासे, खुजली और एलर्जी में भी मदद करते हैं. गले की सूजन और दर्द में भी यह फायदेमंद माना जाता है, पुराने समय में गायक अपनी आवाज और गले को मजबूत रखने के लिए पान का सेवन करते थे. कैसे करें पान का सही से सेवन? पान का सेवन करने के ल‍िए पहले पान के पत्तों को धोकर इसका डंठल काट लें. इसके बाद हल्का सा चूना और कत्था लगाकर सुपारी या सौंफ इस पर डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप गुलकंद या मुलेठी भी मिला सकते हैं. अब आप इसका सेवन कर सकते हैं. ये भी पढ़ें-खाने वाली थाली से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, दाल-चावल पर ICMR का बड़ा खुलासा

Oct 11, 2025 - 15:30
 0
खाना खाने के बाद खा लें ये हरी चीज, सांस की बदबू से लेकर दांतों का पीलापन भी होगा दूर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow