क्रिकेटर यश दयाल को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, रेप केस में गिरफ्तारी पर लगी रोक; जानें क्या था पूरा मामला
क्रिकेटर यश दयाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप केस में आरोपी यश दयाल की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा की सिंगल बेंच ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश शुक्रवार को दिया. बता दें कि इस केस की वजह से यश यूपी टी20 लीग के पिछले संस्करण में खेल नहीं पाए थे, जबकि गोरखपुर लायंस ने उन्हें 7 लाख रुपये में खरीदा था. उनका आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल है. यश दयाल की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि यश जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें जांच एजेंसी के सामने उपस्थित रहना होगा. यश को जांच में किसी भी तरह से सहयोग से पीछे नहीं हटने के लिए भी कहा गया है. इस मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी. 9 महीने से क्रिकेट से दूर है यश दयाल आईपीएल 2025 में यश दयाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था, इस सीजन उनकी आरसीबी टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. फाइनल में यश ने 3 ओवरों में 1 विकेट लिया था और काफी किफायती भी रहे थे, उन्होंने सिर्फ 18 रन दिए थे. लेकिन किसे पता था कि इसके बाद वह क्रिकेट से दूर हो जाएंगे. टूर्नामेंट के बाद उनपर दुष्कर्म के मामले में एफआईआर हुई, जिसने उनके क्रिकेट करियर पर भी असर डाला. आईपीएल 2025 फाइनल के बाद यश कोई मैच नहीं खेले हैं. यश को यूपी टी20 लीग 2025 के लिए गोरखपुर लायंस ने 7 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वह खेल नहीं पाए. खबर आई कि रेप केस में आरोपी क्रिकेटर पर लीग में खेलने पर बैन लग गया. वह तब से डोमेस्टिक क्रिकेट में भी नहीं खेले हैं, ऐसे में उनका आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल लग रहा है. हालांकि आरसीबी ने उन्हें रिटेन किया है. क्या है पूरा मामला गाजियाबाद में एक महिला ने यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद जयपुर पुलिस ने 23 जुलाई को एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में यश दयाल पर एफआईआर दर्ज करवाई थी. तब पीटीआई ने सांगानेर सदर थाने के एसएचओ अनिल जयमन के हवाले से बताया था कि यश दयाल के खिलाफ पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और बीएनएस (भारतीय न्याय सहिंता) की संबंधित धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया था कि क्रिकेटर ने 2023 में पहली बार यौन उत्पीड़न किया, जब उसकी उम्र 17 साल थी. महिला ने बताया था कि सीतापुर इलाके के एक होटल में ये सब हुआ था. एसएचओ के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया था कि महिला ने यश दयाल पर आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने उनके करियर बनाने में मदद करने का वादा किया था. महिला ने आरोप लगाया था कि 2023 में जब आईपीएल के लिए यश जयपुर में थे, तब उन्हें होटल बुलाया था.
क्रिकेटर यश दयाल को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. राजस्थान हाईकोर्ट ने रेप केस में आरोपी यश दयाल की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा दी है. हाईकोर्ट के जस्टिस गणेशराम मीणा की सिंगल बेंच ने अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश शुक्रवार को दिया. बता दें कि इस केस की वजह से यश यूपी टी20 लीग के पिछले संस्करण में खेल नहीं पाए थे, जबकि गोरखपुर लायंस ने उन्हें 7 लाख रुपये में खरीदा था. उनका आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल है.
यश दयाल की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि यश जांच में पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें जांच एजेंसी के सामने उपस्थित रहना होगा. यश को जांच में किसी भी तरह से सहयोग से पीछे नहीं हटने के लिए भी कहा गया है. इस मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी.
9 महीने से क्रिकेट से दूर है यश दयाल
आईपीएल 2025 में यश दयाल का प्रदर्शन अच्छा रहा था, इस सीजन उनकी आरसीबी टीम पहली बार चैंपियन बनी थी. फाइनल में यश ने 3 ओवरों में 1 विकेट लिया था और काफी किफायती भी रहे थे, उन्होंने सिर्फ 18 रन दिए थे. लेकिन किसे पता था कि इसके बाद वह क्रिकेट से दूर हो जाएंगे. टूर्नामेंट के बाद उनपर दुष्कर्म के मामले में एफआईआर हुई, जिसने उनके क्रिकेट करियर पर भी असर डाला. आईपीएल 2025 फाइनल के बाद यश कोई मैच नहीं खेले हैं.
यश को यूपी टी20 लीग 2025 के लिए गोरखपुर लायंस ने 7 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन वह खेल नहीं पाए. खबर आई कि रेप केस में आरोपी क्रिकेटर पर लीग में खेलने पर बैन लग गया. वह तब से डोमेस्टिक क्रिकेट में भी नहीं खेले हैं, ऐसे में उनका आईपीएल 2026 में खेलना भी मुश्किल लग रहा है. हालांकि आरसीबी ने उन्हें रिटेन किया है.
क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद में एक महिला ने यश दयाल पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. इसके बाद जयपुर पुलिस ने 23 जुलाई को एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में यश दयाल पर एफआईआर दर्ज करवाई थी.
तब पीटीआई ने सांगानेर सदर थाने के एसएचओ अनिल जयमन के हवाले से बताया था कि यश दयाल के खिलाफ पोक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम और बीएनएस (भारतीय न्याय सहिंता) की संबंधित धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने बताया था कि क्रिकेटर ने 2023 में पहली बार यौन उत्पीड़न किया, जब उसकी उम्र 17 साल थी. महिला ने बताया था कि सीतापुर इलाके के एक होटल में ये सब हुआ था.
एसएचओ के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया था कि महिला ने यश दयाल पर आरोप लगाया है कि क्रिकेटर ने उनके करियर बनाने में मदद करने का वादा किया था. महिला ने आरोप लगाया था कि 2023 में जब आईपीएल के लिए यश जयपुर में थे, तब उन्हें होटल बुलाया था.
What's Your Reaction?