क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट

Apple Obsolete List: अगर आपके पास कई साल पुराना iPhone, MacBook या Apple का कोई दूसरा डिवाइस मौजूद है तो आपने कभी न कभी Obsolete Product लिस्ट जरूर सुना होगा. Apple समय-समय पर अपने कुछ पुराने डिवाइस को इस लिस्ट में शामिल करता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है होता है कि आपका पुराना डिवाइस काम करना बंद कर देगा. आइए जानते हैं कि कब कंपनी किसी प्रोडक्ट को बंद करने का फैसला लेती है. क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानकारी के अनुसार, Apple अपने पुराने प्रोडक्ट्स को उनकी लाइफ और सर्विस उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में रखता है. इनमें एक मेन कैटेगरी Obsolete होती है. जब कोई प्रोडक्ट इस लिस्ट में पहुंच जाता है तो Apple उस डिवाइस के लिए ऑफिशियल हार्डवेयर सर्विस और पार्ट्स उपलब्ध कराना बंद कर देता है. इसका मतलब साफ है कि अगर कोई प्रोडक्ट इस लिस्ट में पहुंचता है तो अब अगर आपके फोन का कोई भी पार्ट खराब होता है तो कंपनी उस पार्ट को उपलब्ध नहीं करा पाएगी. कब कोई Apple प्रोडक्ट Obsolete होता है? Apple के मुताबिक, किसी प्रोडक्ट की बिक्री बंद होने के बाद नॉर्मली सात साल से ज्यादा समय बीत जाने पर उसे Obsolete कैटेगरी में शिफ्ट कर देती है. हालांकि, ये प्रोसेस प्रोडक्ट और एरिया के हिसाब से अलग होता है. यहां एक बात समझना जरूरी है कि प्रोडक्ट की लॉन्च डेट और बिक्री बंद होने की तारीख अलग-अलग होती है. ऐसे में किसी प्रोडक्ट का Obsolete स्टेटस तय करने में Apple खासतौर पर इस बात को चेक करता है कि उस मॉडल को आखिरी बार बिक्री के लिए कब उपलब्ध कराया गया था. Obsolete होने के बाद क्या बदलता है? आपको बता दें कि Obsolete होने का सबसे बड़ा असर हार्डवेयर रिपेयर पर पड़ता है. Apple आमतौर पर ऐसे प्रोडक्ट के लिए हार्डवेयर सर्विस बंद कर देता है और रजिस्टर्ड सर्विस सेंटरों को पार्ट्स उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं. हाल ही में कंपनी ने अपना 9 साल पहले लॉन्च हुआ आईफोन एक्स को इस लिस्ट में शामिल कर दिया है. जी हां, दरअसल, कंपनी ने हाल ही में iPhone X और 2018 में लॉन्च हुआ 15 इंच वाला MacBook Pro को Obsolete लिस्ट में शामिल कर दिया है. इसका मतलब है कि अब इन दोनों डिवाइस के लिए कंपनी ने ऑफिशियल रूप से हार्डवेयर रिपेयर सपोर्ट करना बंद कर दिया है. क्या सॉफ्टवेयर अपडेट भी तुरंत बंद हो जाते हैं? जानकारी के लिए बता दें कि Obsolete लिस्ट में शामिल होना और सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म होना एक ही चीज नहीं होती है. किसी डिवाइस को Obsolete लिस्ट में जाने से ये नहीं माना जाता है कि उस डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट भी तुरंत बंद हो जाएगा. हालांकि, इतने पुराने डिवाइस नॉर्मली पहले ही नए iOS, macOS या दूसरे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करना बंद कर चुके होते हैं. इसके बाद सुरक्षा अपडेट और ऐप सपोर्ट भी धीरे-धीरे बंद होने लगता है. यह भी पढ़ें: iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड

Aug 15, 2026 - 15:30
 0
क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट? जानें कब बंद होता है प्रोडक्ट

Apple Obsolete List: अगर आपके पास कई साल पुराना iPhone, MacBook या Apple का कोई दूसरा डिवाइस मौजूद है तो आपने कभी न कभी Obsolete Product लिस्ट जरूर सुना होगा. Apple समय-समय पर अपने कुछ पुराने डिवाइस को इस लिस्ट में शामिल करता है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है होता है कि आपका पुराना डिवाइस काम करना बंद कर देगा. आइए जानते हैं कि कब कंपनी किसी प्रोडक्ट को बंद करने का फैसला लेती है.

क्या होती है Apple की Obsolete लिस्ट?

जानकारी के अनुसार, Apple अपने पुराने प्रोडक्ट्स को उनकी लाइफ और सर्विस उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग कैटेगरी में रखता है. इनमें एक मेन कैटेगरी Obsolete होती है. जब कोई प्रोडक्ट इस लिस्ट में पहुंच जाता है तो Apple उस डिवाइस के लिए ऑफिशियल हार्डवेयर सर्विस और पार्ट्स उपलब्ध कराना बंद कर देता है.

इसका मतलब साफ है कि अगर कोई प्रोडक्ट इस लिस्ट में पहुंचता है तो अब अगर आपके फोन का कोई भी पार्ट खराब होता है तो कंपनी उस पार्ट को उपलब्ध नहीं करा पाएगी.

कब कोई Apple प्रोडक्ट Obsolete होता है?

Apple के मुताबिक, किसी प्रोडक्ट की बिक्री बंद होने के बाद नॉर्मली सात साल से ज्यादा समय बीत जाने पर उसे Obsolete कैटेगरी में शिफ्ट कर देती है. हालांकि, ये प्रोसेस प्रोडक्ट और एरिया के हिसाब से अलग होता है.

यहां एक बात समझना जरूरी है कि प्रोडक्ट की लॉन्च डेट और बिक्री बंद होने की तारीख अलग-अलग होती है. ऐसे में किसी प्रोडक्ट का Obsolete स्टेटस तय करने में Apple खासतौर पर इस बात को चेक करता है कि उस मॉडल को आखिरी बार बिक्री के लिए कब उपलब्ध कराया गया था.

Obsolete होने के बाद क्या बदलता है?

आपको बता दें कि Obsolete होने का सबसे बड़ा असर हार्डवेयर रिपेयर पर पड़ता है. Apple आमतौर पर ऐसे प्रोडक्ट के लिए हार्डवेयर सर्विस बंद कर देता है और रजिस्टर्ड सर्विस सेंटरों को पार्ट्स उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं.

हाल ही में कंपनी ने अपना 9 साल पहले लॉन्च हुआ आईफोन एक्स को इस लिस्ट में शामिल कर दिया है. जी हां, दरअसल, कंपनी ने हाल ही में iPhone X और 2018 में लॉन्च हुआ 15 इंच वाला MacBook Pro को Obsolete लिस्ट में शामिल कर दिया है. इसका मतलब है कि अब इन दोनों डिवाइस के लिए कंपनी ने ऑफिशियल रूप से हार्डवेयर रिपेयर सपोर्ट करना बंद कर दिया है.

क्या सॉफ्टवेयर अपडेट भी तुरंत बंद हो जाते हैं?

जानकारी के लिए बता दें कि Obsolete लिस्ट में शामिल होना और सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म होना एक ही चीज नहीं होती है. किसी डिवाइस को Obsolete लिस्ट में जाने से ये नहीं माना जाता है कि उस डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट भी तुरंत बंद हो जाएगा.

हालांकि, इतने पुराने डिवाइस नॉर्मली पहले ही नए iOS, macOS या दूसरे बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट प्राप्त करना बंद कर चुके होते हैं. इसके बाद सुरक्षा अपडेट और ऐप सपोर्ट भी धीरे-धीरे बंद होने लगता है.

यह भी पढ़ें:

iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow