क्या ऑस्ट्रेलिया से टी20 सीरीज जीतने पर टीम इंडिया को प्राइज मनी मिली? जानें इसे लेकर ICC का नियम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुछ दिन पहले ही ODI वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है. इसके लिए उसे लगभग 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. इसके अलावा BCCI ने टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये का तोहफा दिया और खिलाड़ियों को अपने-अपने राज्य से व्यक्तिगत उपहार भी मिले हैं. इसी बीच भारतीय पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टी20 सीरीज में 2-1 से धूल चटाई है. क्या यह सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी मिली है? जानिए इसे लेकर क्या है ICC का नियम. क्या टीम इंडिया को मिली प्राइज मनी? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं मिली है. नियमानुसार किसी द्विपक्षीय सीरीज में जीतने पर प्राइज मनी का प्रावधान नहीं है. चूंकि द्विपक्षीय शृंखलाओं का आयोजन ICC या ACC जैसा वैश्विक शासी निकाय नहीं करता है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने किया था. अगर किसी सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है, तो मेजबानी की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड होगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया जाकर टी20 सीरीज नहीं जीती है. ICC ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि द्विपक्षीय सीरीज में प्राइज मनी हो. खिलाड़ियों को मिलती है मैच फीस कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाती है. प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी दी जाती है. कुछ सीरीज और डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले प्लेयर को और प्लेयर ऑफ द मैच को भी इनामी राशि दी जाती है. मगर यह जरूरी नहीं कि दुनिया में खेली जा रही हर एक सीरीज में ऐसा हो. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में जीतने वाली टीम को प्राइज मनी दिए जाने का कोई नियम नहीं है. यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार के बयान पर बवाल, मोहसिन नकवी पर कस दिया तंज!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कुछ दिन पहले ही ODI वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया है. इसके लिए उसे लगभग 40 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली थी. इसके अलावा BCCI ने टीम इंडिया को 51 करोड़ रुपये का तोहफा दिया और खिलाड़ियों को अपने-अपने राज्य से व्यक्तिगत उपहार भी मिले हैं. इसी बीच भारतीय पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर टी20 सीरीज में 2-1 से धूल चटाई है. क्या यह सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी मिली है? जानिए इसे लेकर क्या है ICC का नियम.
क्या टीम इंडिया को मिली प्राइज मनी?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को कोई प्राइज मनी नहीं मिली है. नियमानुसार किसी द्विपक्षीय सीरीज में जीतने पर प्राइज मनी का प्रावधान नहीं है. चूंकि द्विपक्षीय शृंखलाओं का आयोजन ICC या ACC जैसा वैश्विक शासी निकाय नहीं करता है. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने किया था.
अगर किसी सीरीज का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है, तो मेजबानी की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड होगी. भारत ने ऑस्ट्रेलिया जाकर टी20 सीरीज नहीं जीती है. ICC ने ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि द्विपक्षीय सीरीज में प्राइज मनी हो.
खिलाड़ियों को मिलती है मैच फीस
कोई द्विपक्षीय सीरीज जीतने पर विजेता टीम को ट्रॉफी दी जाती है. प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी दी जाती है. कुछ सीरीज और डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले प्लेयर को और प्लेयर ऑफ द मैच को भी इनामी राशि दी जाती है. मगर यह जरूरी नहीं कि दुनिया में खेली जा रही हर एक सीरीज में ऐसा हो. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में जीतने वाली टीम को प्राइज मनी दिए जाने का कोई नियम नहीं है.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?