क्या इजराइल में नौकरी का सिर्फ रह जाएगा सपना? सेलेक्शन के 14 महीने बाद भी कोई खबर नहीं
रोज़गार संगम पोर्टल के जरिये इजराइल में नौकरी का सपना देखने वाले 1383 युवाओं का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन के बाद भी अब तक किसी भी चयनित अभ्यर्थी को इजराइल नहीं भेजा गया है. रोजगार संगम वेबसाइट पर 26 सितंबर 2024 को इजराइल में नौकरी से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया था. आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई थी. योग्यता में उम्र 25 से 45 साल, न्यूनतम 3 साल का अनुभव, 2 साल वैध पासपोर्ट और हिंदी-अंग्रेज़ी पढ़ने-समझने की शर्त रखी गई थी. अंग्रेजी टेस्ट, ट्रेनिंग और मंडल स्तर पर परीक्षा इसमें 11 से 20 अक्टूबर के बीच अभ्यर्थियों की अंग्रेजी परीक्षा कराई गई. इसके बाद 5 दिन की ट्रेनिंग में संबंधित ट्रेड की जानकारी दी गई. फिर मंडल स्तर पर परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए थे. PIBA टीम ने लिया इंटरव्यू, 1383 अभ्यर्थी चयनित 26 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच इजराइल सरकार की संस्था PIBA (जनसंख्या और आप्रवासन प्राधिकरण, इजराइल) की टीम ने लखनऊ के आईटीआई अलीगंज में इंटरव्यू और स्किल टेस्ट लिया. 11 दिसंबर 2024 को नतीजे घोषित हुए, जिसमें कुल 1383 युवाओं को चयनित बताया गया. वाराणसी में डॉक्यूमेंटेशन, फिर भी आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया 15 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक वाराणसी के करौंदी आईटीआई कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंटेशन कराया गया था. इसमें मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन (PCC), पासपोर्ट, आधार कार्ड, वीजा रिक्वेस्ट फॉर्म, एग्रीमेंट और डिक्लेरेशन शामिल थे. 10 महीने तक चला टोल फ्री नंबर, जुलाई में आया कॉल सरकार की ओर से एक टोल-फ्री नंबर 8069955522 जारी किया गया, जो करीब 10 महीने तक सक्रिय रहा. जुलाई 2025 में अभ्यर्थियों को फोन कर कहा गया कि अगर वे इजराइल जाना चाहते हैं तो अलर्ट रहें और किसी को भी पैसे न दें. भर्ती प्रक्रिया चार ट्रेड के लिए थी जिसमे शटरिंग कारपेंटर, टाइल्स मिस्त्री, आयरन वेल्डिंग, प्लास्टर मिस्त्री की नौकरी थी. बताया गया था कि चयनित युवाओं को हर महीने करीब 1.37 लाख रुपये सैलरी, साथ ही रहने, खाने और मेडिकल की सुविधा इजराइल में मिलेगी. इसमें पिछले दिनों निजी एजेंसियों की एंट्री से युवाओं की चिंता बढ़ गई है. जब चयन, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो फिर 1383 चयनित युवाओं को अब तक नौकरी पर क्यों नहीं भेजा गया? लंबा इंतज़ार अब युवाओं और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा रहा है. युवाओं ने संबंधित अधिकारियों को फोन भी किया पर कोई भी अधिकारी संतुष्ट जानकारी नहीं दे पाया.
रोज़गार संगम पोर्टल के जरिये इजराइल में नौकरी का सपना देखने वाले 1383 युवाओं का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है. भर्ती प्रक्रिया पूरी होने, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन के बाद भी अब तक किसी भी चयनित अभ्यर्थी को इजराइल नहीं भेजा गया है.
रोजगार संगम वेबसाइट पर 26 सितंबर 2024 को इजराइल में नौकरी से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया था. आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई थी. योग्यता में उम्र 25 से 45 साल, न्यूनतम 3 साल का अनुभव, 2 साल वैध पासपोर्ट और हिंदी-अंग्रेज़ी पढ़ने-समझने की शर्त रखी गई थी.
अंग्रेजी टेस्ट, ट्रेनिंग और मंडल स्तर पर परीक्षा
इसमें 11 से 20 अक्टूबर के बीच अभ्यर्थियों की अंग्रेजी परीक्षा कराई गई. इसके बाद 5 दिन की ट्रेनिंग में संबंधित ट्रेड की जानकारी दी गई. फिर मंडल स्तर पर परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए थे.
PIBA टीम ने लिया इंटरव्यू, 1383 अभ्यर्थी चयनित
26 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच इजराइल सरकार की संस्था PIBA (जनसंख्या और आप्रवासन प्राधिकरण, इजराइल) की टीम ने लखनऊ के आईटीआई अलीगंज में इंटरव्यू और स्किल टेस्ट लिया. 11 दिसंबर 2024 को नतीजे घोषित हुए, जिसमें कुल 1383 युवाओं को चयनित बताया गया.
वाराणसी में डॉक्यूमेंटेशन, फिर भी आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया
15 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक वाराणसी के करौंदी आईटीआई कॉलेज में चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंटेशन कराया गया था. इसमें मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन (PCC), पासपोर्ट, आधार कार्ड, वीजा रिक्वेस्ट फॉर्म, एग्रीमेंट और डिक्लेरेशन शामिल थे.
10 महीने तक चला टोल फ्री नंबर, जुलाई में आया कॉल
सरकार की ओर से एक टोल-फ्री नंबर 8069955522 जारी किया गया, जो करीब 10 महीने तक सक्रिय रहा. जुलाई 2025 में अभ्यर्थियों को फोन कर कहा गया कि अगर वे इजराइल जाना चाहते हैं तो अलर्ट रहें और किसी को भी पैसे न दें.
भर्ती प्रक्रिया चार ट्रेड के लिए थी जिसमे शटरिंग कारपेंटर, टाइल्स मिस्त्री, आयरन वेल्डिंग, प्लास्टर मिस्त्री की नौकरी थी. बताया गया था कि चयनित युवाओं को हर महीने करीब 1.37 लाख रुपये सैलरी, साथ ही रहने, खाने और मेडिकल की सुविधा इजराइल में मिलेगी. इसमें पिछले दिनों निजी एजेंसियों की एंट्री से युवाओं की चिंता बढ़ गई है.
जब चयन, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो फिर 1383 चयनित युवाओं को अब तक नौकरी पर क्यों नहीं भेजा गया? लंबा इंतज़ार अब युवाओं और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा रहा है. युवाओं ने संबंधित अधिकारियों को फोन भी किया पर कोई भी अधिकारी संतुष्ट जानकारी नहीं दे पाया.
What's Your Reaction?