क्या आपकी किडनी दे रही है जवाब? इन 5 शुरुआती संकेतों से पहचानें खतरा

Early Warning Signs of Kidney Disease: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. ये न सिर्फ खून को साफ करने का काम करती हैं, बल्कि शरीर में pH बैलेंस, नमक, पोटैशियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स को भी कंट्रोल करती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बीमारियां, गलत लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण किडनी के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो वह खून को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती, इसी स्थिति को किडनी डिजीज कहा जाता है. अगर आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो किडनी रोग का खतरा और बढ़ जाता है. lifesavertraining यूके की रिपोर्ट के अनुसार, किडनी डैमेज के कुछ लक्षण बहुत हल्के और अजीब से लग सकते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है. सुबह चेहरे पर सूजन अगर आप रोज सुबह उठने पर चेहरे पर हल्की सूजन महसूस करते हैं, तो यह सामान्य नहीं है. खासतौर पर तब, जब इसके साथ पैरों या टखनों में भी सूजन हो. डॉक्टरों के मुताबिक, यह संकेत हो सकता है कि किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रही है. आमतौर पर यह समस्या पेशाब के जरिए ज्यादा प्रोटीन निकलने से जुड़ी होती है, जिससे शरीर में सूजन आ जाती है. झागदार या बुलबुले वाला पेशाब सुबह के पहले पेशाब में अगर झाग या छोटे बुलबुले दिखें, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसा तब होता है, जब पेशाब में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन निकलने लगता है, जिसे मेडिकल भाषा में प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है. इसका मतलब है कि किडनी फिल्टर करने में कमजोर हो रही है. बहुत ज्यादा खुजली और रूखी त्वचा जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. इससे पसीने की ग्रंथियां सिकुड़ने लगती हैं और त्वचा रूखी होने लगती है. इसके साथ तेज खुजली भी हो सकती है, जो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी ठीक नहीं होती. इस स्थिति को यूरिमिक प्रुराइटस कहा जाता है और इसे किडनी की गंभीर चेतावनी माना जाता है. ब्रेन फॉग और थकान किडनी की कार्यक्षमता घटने पर खून में गंदे तत्व जमा होने लगते हैं. इससे व्यक्ति को लगातार थकान महसूस होती है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है. आगे चलकर यह क्रॉनिक किडनी डिज़ीज का रूप ले सकता है, जिससे खून की कमी यानी एनीमिया भी हो सकता है. सुबह मुंह से बदबू आनाअगर लगातार मुंह से बदबू आती है और सांस में अमोनिया जैसी गंध महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किडनी ठीक से काम न करने पर टॉक्सिन खून में जमा हो जाते हैं और सांस के जरिए बाहर निकलने लगते हैं, जिसे यूरिमिक ब्रेथ कहा जाता है. किडनी डिजीज क्या है? किडनी मुट्ठी के आकार के अंग होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले हार्मोन बनाते हैं, रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं और विटामिन D को एक्टिव करते हैं. लेकिन जब ये अंग डैमेज हो जाते हैं, तो डायबिटीज, हाई बीपी और दूसरी पुरानी बीमारियों की वजह से किडनी डिजीज हो सकती है. अगर समय पर इलाज न हो, तो किडनी पूरी तरह फेल भी हो सकती है, जिसके बाद डायलिसिस की जरूरत पड़ती है.  ये भी पढ़ें-Blood Cancer: लगातार थकान और बार-बार बुखार आना सामान्य नहीं, हो सकते हैं इस कैंसर के लक्षण Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Nov 10, 2026 - 05:30
 0
क्या आपकी किडनी दे रही है जवाब? इन 5 शुरुआती संकेतों से पहचानें खतरा

Early Warning Signs of Kidney Disease: किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. ये न सिर्फ खून को साफ करने का काम करती हैं, बल्कि शरीर में pH बैलेंस, नमक, पोटैशियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स को भी कंट्रोल करती हैं.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई बीमारियां, गलत लाइफस्टाइल और जेनेटिक कारण किडनी के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं. जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती, तो वह खून को सही तरीके से फिल्टर नहीं कर पाती, इसी स्थिति को किडनी डिजीज कहा जाता है.

अगर आपको डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो किडनी रोग का खतरा और बढ़ जाता है. lifesavertraining यूके की रिपोर्ट के अनुसार, किडनी डैमेज के कुछ लक्षण बहुत हल्के और अजीब से लग सकते हैं, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है.

सुबह चेहरे पर सूजन

अगर आप रोज सुबह उठने पर चेहरे पर हल्की सूजन महसूस करते हैं, तो यह सामान्य नहीं है. खासतौर पर तब, जब इसके साथ पैरों या टखनों में भी सूजन हो. डॉक्टरों के मुताबिक, यह संकेत हो सकता है कि किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ को ठीक से बाहर नहीं निकाल पा रही है. आमतौर पर यह समस्या पेशाब के जरिए ज्यादा प्रोटीन निकलने से जुड़ी होती है, जिससे शरीर में सूजन आ जाती है.

झागदार या बुलबुले वाला पेशाब

सुबह के पहले पेशाब में अगर झाग या छोटे बुलबुले दिखें, तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ऐसा तब होता है, जब पेशाब में जरूरत से ज्यादा प्रोटीन निकलने लगता है, जिसे मेडिकल भाषा में प्रोटीन्यूरिया कहा जाता है. इसका मतलब है कि किडनी फिल्टर करने में कमजोर हो रही है.

बहुत ज्यादा खुजली और रूखी त्वचा

जब किडनी खराब होने लगती है, तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं. इससे पसीने की ग्रंथियां सिकुड़ने लगती हैं और त्वचा रूखी होने लगती है. इसके साथ तेज खुजली भी हो सकती है, जो मॉइस्चराइजर लगाने के बाद भी ठीक नहीं होती. इस स्थिति को यूरिमिक प्रुराइटस कहा जाता है और इसे किडनी की गंभीर चेतावनी माना जाता है.

ब्रेन फॉग और थकान

किडनी की कार्यक्षमता घटने पर खून में गंदे तत्व जमा होने लगते हैं. इससे व्यक्ति को लगातार थकान महसूस होती है और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होती है. आगे चलकर यह क्रॉनिक किडनी डिज़ीज का रूप ले सकता है, जिससे खून की कमी यानी एनीमिया भी हो सकता है.

सुबह मुंह से बदबू आना
अगर लगातार मुंह से बदबू आती है और सांस में अमोनिया जैसी गंध महसूस होती है, तो इसे हल्के में न लें. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किडनी ठीक से काम न करने पर टॉक्सिन खून में जमा हो जाते हैं और सांस के जरिए बाहर निकलने लगते हैं, जिसे यूरिमिक ब्रेथ कहा जाता है.

किडनी डिजीज क्या है?

किडनी मुट्ठी के आकार के अंग होते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले हार्मोन बनाते हैं, रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करते हैं और विटामिन D को एक्टिव करते हैं. लेकिन जब ये अंग डैमेज हो जाते हैं, तो डायबिटीज, हाई बीपी और दूसरी पुरानी बीमारियों की वजह से किडनी डिजीज हो सकती है. अगर समय पर इलाज न हो, तो किडनी पूरी तरह फेल भी हो सकती है, जिसके बाद डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. 

ये भी पढ़ें-Blood Cancer: लगातार थकान और बार-बार बुखार आना सामान्य नहीं, हो सकते हैं इस कैंसर के लक्षण

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow