कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

उत्तरी कोलकाता के मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इसमें 19 लोगों की जान चली गई. 25 से अधिक लोग घायल हो गए, कई अस्पताल में भर्ती हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हादसे पर दुख जताया है. वह इस बारे में बोलते हुए काफी भावुक नजर आए. रिपोर्ट के अनुसार चोरबागान पूजा पंडाल में शनिवार को भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी, लोग आते जा रहे थे. इस बीच वहां अफरा तफरी मच गई. वहां संकरी जगह थी, जिस वजह से हालात और खराब हो गए. इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, कई घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सौरव गांगुली इस हादसे पर बात करते हुए भावुक नजर आए. मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "ये बहुत दुखद है, बहुत दुखद. आप लोगों ने देखा है, मतलब इतने लोग मर गए. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है." Kolkata, West Bengal: On the stampede at the Chorbagan Durga Puja pandal, Former cricketer and CAB President Sourav Ganguly says, "It is very tragic, very tragic. You have seen it yourselves. So many people have died. This is very, very unfortunate." https://t.co/MBXp6Lawhd — IANS (@ians_india) October 19, 2026 कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ हादसे के बाद रविवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी. इस हादसे पर पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी दुख व्यक्त किया था. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "कोलकाता भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं." यह भी पढ़ें- मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

Oct 19, 2026 - 20:30
 0
कोलकाता भगदड़ पर छलका सौरव गांगुली का दर्द, पूर्व क्रिकेटर हुए भावुक

उत्तरी कोलकाता के मशहूर चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इसमें 19 लोगों की जान चली गई. 25 से अधिक लोग घायल हो गए, कई अस्पताल में भर्ती हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने हादसे पर दुख जताया है. वह इस बारे में बोलते हुए काफी भावुक नजर आए.

रिपोर्ट के अनुसार चोरबागान पूजा पंडाल में शनिवार को भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई थी, लोग आते जा रहे थे. इस बीच वहां अफरा तफरी मच गई. वहां संकरी जगह थी, जिस वजह से हालात और खराब हो गए. इस हादसे में 19 लोगों की जान चली गई, कई घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सौरव गांगुली इस हादसे पर बात करते हुए भावुक नजर आए. मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने कहा, "ये बहुत दुखद है, बहुत दुखद. आप लोगों ने देखा है, मतलब इतने लोग मर गए. ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है."

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ हादसे के बाद रविवार को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी. इस हादसे पर पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी दुख व्यक्त किया था. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "कोलकाता भगदड़ में लोगों की जान जाने की खबर से बहुत दुख हुआ है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."

यह भी पढ़ें- मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow