कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक

Pakistan LPG Crisis: अमेरिका, इजरायल और ईरान में तनाव के बीच पाकिस्तान में LPG (Liquified Petroleum Gas) संकट गहराता जा रहा है. हालिया मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जंग के माहौल के बीच सप्लाई चेन के टूटने का कुछ ऐसा असर हुआ है कि अब पाकिस्तान के पास सिर्फ 9-10 दिन का LPG स्टॉक बचा हुआ है. पाकिस्तान के पास मौजूदा एनर्जी स्टोरेज LPG- केवल 9-10 दिन क्रूड ऑयल- लगभग 11 दिन का स्टॉक पेट्रोल- 27 दिन का स्टॉक डीजल- 21 दिनों का स्टॉक  संकट की बड़ी वजहें पाकिस्तान अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का लगभग 70 परसेंट मिडिल ईस्ट से आयात के जरिए पूरा करता है. इस बीच, पाकिस्तान के लिए कतर से LNG की सप्लाई बाधित हुई है. इसके चलते पाकिस्तान में अगले 10 दिनों में बिजली और घरेलू गैस का संकट गहरा सकता है. लाहौर और कराची जैसे औद्योगिक शहरों में पहले ही गैस की सप्लाई कम कर दी गई हैं. इससे टैक्सटाइल से जुड़ी व दूसरी अन्य फैक्ट्रियों में कामकाज चौपट है.  पाकिस्तान में बिजली का एक बड़ा हिस्सा LNG से चलने वाले पावर प्लांट्स से जेनरेट होता है. गैस की कमी होने से यहां 10-12 घंटे तक बिजली गुल हो सकती है.  अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान को ऊंची कीमत पर स्पॉट मार्केट से गैस की खरीदारी करनी पड़ रही है. इसका असर उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है.  पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती पाकिस्तान के लिए आने वाले 10-15 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. यहां शहबाज शरीफ की सरकार को 'ऊर्जा आपातकाल' से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं. इनमें बिजली की भारी कटौती से लेकर गैसदकी सीमित समय के लिए सप्लाई करने जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान में जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान LNG ने यूरोप, ओमान, अमेरिका, अजरबैजान और अफ्रीका के सप्लायरों के जरिए दूसरे कार्गो हासिल करने की कोशिश की, लेकिन बताया गया कि सभी ऑफर बहुत महंगे थे. ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर, ईरान-इजरायल जंग के बीच एयरलाइंस कंपनियां बढ़ाएंगी किराया!

Mar 24, 2026 - 13:30
 0
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक

Pakistan LPG Crisis: अमेरिका, इजरायल और ईरान में तनाव के बीच पाकिस्तान में LPG (Liquified Petroleum Gas) संकट गहराता जा रहा है. हालिया मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में जंग के माहौल के बीच सप्लाई चेन के टूटने का कुछ ऐसा असर हुआ है कि अब पाकिस्तान के पास सिर्फ 9-10 दिन का LPG स्टॉक बचा हुआ है.

पाकिस्तान के पास मौजूदा एनर्जी स्टोरेज

  • LPG- केवल 9-10 दिन
  • क्रूड ऑयल- लगभग 11 दिन का स्टॉक
  • पेट्रोल- 27 दिन का स्टॉक
  • डीजल- 21 दिनों का स्टॉक 

संकट की बड़ी वजहें

  • पाकिस्तान अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का लगभग 70 परसेंट मिडिल ईस्ट से आयात के जरिए पूरा करता है. इस बीच, पाकिस्तान के लिए कतर से LNG की सप्लाई बाधित हुई है. इसके चलते पाकिस्तान में अगले 10 दिनों में बिजली और घरेलू गैस का संकट गहरा सकता है.
  • लाहौर और कराची जैसे औद्योगिक शहरों में पहले ही गैस की सप्लाई कम कर दी गई हैं. इससे टैक्सटाइल से जुड़ी व दूसरी अन्य फैक्ट्रियों में कामकाज चौपट है. 
  • पाकिस्तान में बिजली का एक बड़ा हिस्सा LNG से चलने वाले पावर प्लांट्स से जेनरेट होता है. गैस की कमी होने से यहां 10-12 घंटे तक बिजली गुल हो सकती है. 
  • अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान को ऊंची कीमत पर स्पॉट मार्केट से गैस की खरीदारी करनी पड़ रही है. इसका असर उसके विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है. 

पाकिस्तान के सामने बड़ी चुनौती

पाकिस्तान के लिए आने वाले 10-15 दिन बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं. यहां शहबाज शरीफ की सरकार को 'ऊर्जा आपातकाल' से निपटने के लिए कई बड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं. इनमें बिजली की भारी कटौती से लेकर गैसदकी सीमित समय के लिए सप्लाई करने जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं.

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान में जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान LNG ने यूरोप, ओमान, अमेरिका, अजरबैजान और अफ्रीका के सप्लायरों के जरिए दूसरे कार्गो हासिल करने की कोशिश की, लेकिन बताया गया कि सभी ऑफर बहुत महंगे थे.

ये भी पढ़ें:

1 अप्रैल से महंगा हो सकता है हवाई सफर, ईरान-इजरायल जंग के बीच एयरलाइंस कंपनियां बढ़ाएंगी किराया!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow