केले के छिलके की सब्जी कैसे बनाते हैं, नोट कर लीजिए रेसीपी

केला खाने के बाद ज्यादातर लोग उसका छिलका फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके से भी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है? सही तरीके से साफ करके और मसालों के साथ पकाने पर केले के छिलके की सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें कुछ नया बनाना और खाना पसंद है. केले के छिलके की सब्जी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे घर में मौजूद सामान्य मसालों से आसानी से बनाया जा सकता है. छिलकों को करें साफ सबसे पहले केले के छिलकों को अच्छी तरह साफ करें. केलों को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद छिलका उतारें. छिलकों में से बचा हुआ केले का गुदा अच्छी तरह निकाल लें. इसके बाद छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कटे हुए छिलकों को पानी में डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें. इससे वे नरम हो जाएंगे और पकाने में आसानी होगी. उबालने के बाद पानी अच्छी तरह निकाल दें और छिलकों को अलग रख दें. यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट कर लें रेसिपी ऐसे बनाएं केले के छिलके की सब्जी अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा और हींग डालें. बारीक कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. अगर आप प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तो इस स्टेज पर उन्हें डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर थोड़ी देर पकाएं. अब उबले हुए केले के छिलके कड़ाही में डाल दें. नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब सब्जी को मीडियम आंच पर करीब 5-10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब छिलके मसालों के साथ अच्छी तरह भुन जाएं और अतिरिक्त नमी खत्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अंत में आप स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर या थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं. ऐसे परोसें सब्जी केले के छिलके की सब्जी को आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद मसालेदार और हल्का खट्टा होने पर यह खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है. आप इसे कभी भी आसानी से और कम मेहनत कर बना सकते हैं. यह भी पढ़ें : Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद

Sep 14, 2026 - 21:30
 0
केले के छिलके की सब्जी कैसे बनाते हैं, नोट कर लीजिए रेसीपी

केला खाने के बाद ज्यादातर लोग उसका छिलका फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि केले के छिलके से भी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है? सही तरीके से साफ करके और मसालों के साथ पकाने पर केले के छिलके की सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है. यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें कुछ नया बनाना और खाना पसंद है. केले के छिलके की सब्जी बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. इसे घर में मौजूद सामान्य मसालों से आसानी से बनाया जा सकता है.

छिलकों को करें साफ

सबसे पहले केले के छिलकों को अच्छी तरह साफ करें. केलों को पानी से अच्छी तरह धोने के बाद छिलका उतारें. छिलकों में से बचा हुआ केले का गुदा अच्छी तरह निकाल लें. इसके बाद छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कटे हुए छिलकों को पानी में डालकर कुछ मिनट के लिए उबाल लें. इससे वे नरम हो जाएंगे और पकाने में आसानी होगी. उबालने के बाद पानी अच्छी तरह निकाल दें और छिलकों को अलग रख दें.

यह भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं बप्पा के फेवरेट मोदक, नोट कर लें रेसिपी

ऐसे बनाएं केले के छिलके की सब्जी

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें जीरा और हींग डालें. बारीक कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. अगर आप प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं तो इस स्टेज पर उन्हें डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. मसालों को धीमी आंच पर थोड़ी देर पकाएं. अब उबले हुए केले के छिलके कड़ाही में डाल दें. नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब सब्जी को मीडियम आंच पर करीब 5-10 मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें. जब छिलके मसालों के साथ अच्छी तरह भुन जाएं और अतिरिक्त नमी खत्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अंत में आप स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर पाउडर या थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं.

ऐसे परोसें सब्जी

केले के छिलके की सब्जी को आप रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद मसालेदार और हल्का खट्टा होने पर यह खाने में और भी स्वादिष्ट लगती है. आप इसे कभी भी आसानी से और कम मेहनत कर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow