केरल में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत, शुरुआती रुझानों में LDF को बढ़त, NDA भी मजबूत
केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है. ये चुनाव दो चरणों में हुए थे. पहले चरण में 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम समेत सात जिलों में मतदान हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 11 दिसंबर को राज्य के सात अन्य जिलों में किया गया. इन चुनावों को 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य का राजनीतिक माहौल साफ होगा. शुरुआती रुझान में क्या है तस्वीर?मतगणना के शुरुआती रुझानों में वामपंथी दलों के गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने बढ़त बना ली है. 6 नगर निगमों में से LDF 3 निगमों में आगे है कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 1 निगम में आगे है. वहीं तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA आगे चल रहा है. नगरपालिकाओं और पंचायतों का हाल 86 नगरपालिकाओं में LDF 21, UDF 18 और NDA 2 में आगे है. 152 ब्लॉक पंचायतों में LDF 11 और UDF 7 में बढ़त बनाए हुए है. 941 ग्राम पंचायतों के शुरुआती रुझानों में LDF 46, UDF 37 और NDA 6 पंचायतों में आगे चल रहा है. 244 केंद्रों पर जारी है मतगणनाराज्यभर में 244 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है. कुल 1199 स्थानीय निकायों ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे. इन चुनावों में मुख्य मुकाबला LDF, UDF और NDA के बीच है.
केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है. ये चुनाव दो चरणों में हुए थे. पहले चरण में 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम समेत सात जिलों में मतदान हुआ था. दूसरे चरण का मतदान 11 दिसंबर को राज्य के सात अन्य जिलों में किया गया. इन चुनावों को 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे राज्य का राजनीतिक माहौल साफ होगा.
शुरुआती रुझान में क्या है तस्वीर?
मतगणना के शुरुआती रुझानों में वामपंथी दलों के गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) ने बढ़त बना ली है.
- 6 नगर निगमों में से LDF 3 निगमों में आगे है
- कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 1 निगम में आगे है.
वहीं तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला NDA आगे चल रहा है.
नगरपालिकाओं और पंचायतों का हाल
86 नगरपालिकाओं में LDF 21, UDF 18 और NDA 2 में आगे है.
152 ब्लॉक पंचायतों में LDF 11 और UDF 7 में बढ़त बनाए हुए है.
941 ग्राम पंचायतों के शुरुआती रुझानों में LDF 46, UDF 37 और NDA 6 पंचायतों में आगे चल रहा है.
244 केंद्रों पर जारी है मतगणना
राज्यभर में 244 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है. कुल 1199 स्थानीय निकायों ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे. इन चुनावों में मुख्य मुकाबला LDF, UDF और NDA के बीच है.
What's Your Reaction?