केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से संन्यास ले लिया. माही ने 45 साल की उम्र में आईपीएल को अलविदा कहा. सभी जानते हैं कि धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से एक खास रिश्ता है. फ्रेंचाइजी भी किसी भी हाल में धोनी को नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में संन्यास के बाद भी धोनी चेन्नई के साथ बने रहेंगे. वह आईपीएल 2027 में मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे. धोनी संन्यास लेने के बाद इमोशनल हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर चेन्नई के साथ अपने सफर का एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन बुधवार, 18 अक्टूबर को उन्होंने केक काटकर अपनी रिटायरमेंट का सेलिब्रेशन किया. एमएस धोनी ने अपने खास दोस्तों के साथ रिटायरमेंट केक काटा. केक पर लिखा है, "थैंक्यू माही भैया. हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए. ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे." चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के केक काटते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में धोनी अपने दोस्तों के साथ हैं. वह केक काटने के बाद सभी को केक खिलाते हैं, और कहते हैं कि मुझे तुम सभी मत खिलाना. MS Dhoni celebrating his retirement with his friends ???????????? https://t.co/0A7r9hUckW — Johns. (@CricCrazyJohns) November 18, 2026 माही के फैंस को और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. Cake Paglu celebrating, simple and sweet! ???????? #ForOurThala ???? : kerkettaasiddharth https://t.co/TwU2TRzJwK — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 18, 2026 धोनी की बढ़ती उम्र की वजह से पिछले कई सालों से उनके आईपीएल संन्यास की चर्चा होती रही है. उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 44 साल की उम्र तक वह बतौर खिलाड़ी चेन्नई के साथ बने रहे. धोनी की मौजूदा उम्र 45 साल है. अब उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले लिया है, लेकिन वह चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे. आईपीएल 2027 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर होंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद इसका एलान किया था. MS DHONI RETIREMENT VIDEO. ???????? https://t.co/ec5VEsUDGU — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एमएस धोनी ने मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल से संन्यास ले लिया. माही ने 45 साल की उम्र में आईपीएल को अलविदा कहा. सभी जानते हैं कि धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स से एक खास रिश्ता है. फ्रेंचाइजी भी किसी भी हाल में धोनी को नहीं छोड़ना चाहती है. ऐसे में संन्यास के बाद भी धोनी चेन्नई के साथ बने रहेंगे. वह आईपीएल 2027 में मेंटॉर की भूमिका में दिखेंगे. धोनी संन्यास लेने के बाद इमोशनल हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर चेन्नई के साथ अपने सफर का एक वीडियो शेयर किया था, लेकिन बुधवार, 18 अक्टूबर को उन्होंने केक काटकर अपनी रिटायरमेंट का सेलिब्रेशन किया.
एमएस धोनी ने अपने खास दोस्तों के साथ रिटायरमेंट केक काटा. केक पर लिखा है, "थैंक्यू माही भैया. हमें इतनी सारी खुशियां देने के लिए. ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे." चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के केक काटते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में धोनी अपने दोस्तों के साथ हैं. वह केक काटने के बाद सभी को केक खिलाते हैं, और कहते हैं कि मुझे तुम सभी मत खिलाना.
MS Dhoni celebrating his retirement with his friends ???????????? https://t.co/0A7r9hUckW — Johns. (@CricCrazyJohns) November 18, 2026
माही के फैंस को और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है. देखते ही देखते यह वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं.
Cake Paglu celebrating, simple and sweet! ???????? #ForOurThala ???? : kerkettaasiddharth https://t.co/TwU2TRzJwK — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 18, 2026
धोनी की बढ़ती उम्र की वजह से पिछले कई सालों से उनके आईपीएल संन्यास की चर्चा होती रही है. उन्होंने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन 44 साल की उम्र तक वह बतौर खिलाड़ी चेन्नई के साथ बने रहे. धोनी की मौजूदा उम्र 45 साल है. अब उन्होंने खिलाड़ी के तौर पर संन्यास ले लिया है, लेकिन वह चेन्नई के साथ जुड़े रहेंगे. आईपीएल 2027 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर होंगे. फ्रेंचाइजी ने खुद इसका एलान किया था.
MS DHONI RETIREMENT VIDEO. ???????? https://t.co/ec5VEsUDGU — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 17, 2026
What's Your Reaction?