केएल राहुल ने लिया महादेव का आशीर्वाद, IND-NZ तीसरे वनडे से पहले किए महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन
भारत बनाम न्यजीलैंड वनडे सीरीज के बीच केएल राहुल महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं. तीसरा वनडे मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है, लेकिन इंदौर से पहले राहुल उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया. बता दें कि ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, राहुल ने विधिपूर्वक नंदी की पूजा भी की. उन्होंने भगवान शिव के आगे माथा टेक आशीर्वाद लिया. केएल राहुल पहले भी कई बार उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं. IPL 2024 के शुरू होने से पूर्व वो अपने माता-पिता के साथ यहां आए थे. वो इसके अलावा 2023 में इंदौर टेस्ट से पूर्व अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ यहां पहुंचे थे. केएल राहुल फिलहाल काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया वो मैच 7 विकेट से हार गई थी. डेरिल मिचेल की 131 रनों की पारी राहुल के शतक पर भारी पड़ी थी. Ujjain, Madhya Pradesh: Captain KL Rahul visited the Shri Mahakaleshwar Temple today. pic.twitter.com/SUeOneMb6w — IANS (@ians_india) January 16, 2026 आपको बताते चलें कि राहुल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. वे सुबह 4 बजे भस्म आरती के समय यहां पहुंचे थे. भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हुआ था. वडोदरा में खेले गए पहले मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया था. वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली थी. अब दोनों टीमों का आखिरी और निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ कोहली से झगड़ने वाला ये स्टार गेंदबाज
भारत बनाम न्यजीलैंड वनडे सीरीज के बीच केएल राहुल महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पहुंचे हैं. तीसरा वनडे मैच रविवार, 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है, लेकिन इंदौर से पहले राहुल उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया. बता दें कि ये 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, राहुल ने विधिपूर्वक नंदी की पूजा भी की. उन्होंने भगवान शिव के आगे माथा टेक आशीर्वाद लिया.
केएल राहुल पहले भी कई बार उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं. IPL 2024 के शुरू होने से पूर्व वो अपने माता-पिता के साथ यहां आए थे. वो इसके अलावा 2023 में इंदौर टेस्ट से पूर्व अपनी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ यहां पहुंचे थे.
केएल राहुल फिलहाल काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया वो मैच 7 विकेट से हार गई थी. डेरिल मिचेल की 131 रनों की पारी राहुल के शतक पर भारी पड़ी थी.
Ujjain, Madhya Pradesh: Captain KL Rahul visited the Shri Mahakaleshwar Temple today. pic.twitter.com/SUeOneMb6w — IANS (@ians_india) January 16, 2026
आपको बताते चलें कि राहुल से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. वे सुबह 4 बजे भस्म आरती के समय यहां पहुंचे थे.
भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हुआ था. वडोदरा में खेले गए पहले मैच को टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत लिया था. वहीं दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट की बड़ी जीत हासिल कर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली थी. अब दोनों टीमों का आखिरी और निर्णायक मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा.
यह भी पढ़ें:
What's Your Reaction?