कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस का वीडियो हुआ वायरल

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने भी इसे खूब पसंद किया और तेजी से शेयर करने लगे. चहल और फील्डिंग कोच भी थिरकते दिखे संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की. इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर  युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए. चहल को भी गानों पर डांस करते देखा गया. क्रिकेटरों की यह मस्ती भरी झलक मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है. Kuldeep Yadav dancing with Suresh Raina, Yuzvendra Chahal and T. Dilip at singer-songwriter Bismil’s musical gathering during Kuldeep’s sangeet ceremony. ???????? pic.twitter.com/xZmrUA1KFf — ????????????????????????????⁴⁵ (@rushiii_12) March 13, 2026 मसूरी में हो रही है शादी कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च 2026 को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित किया गया. यह शादी समारोह मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में निजी तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप में सीमित मौका हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन कुलदीप पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि टीम के पास कई स्पिन विकल्प होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके. आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलेंगे अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. वह 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस बार भी टीम के लिए अहम स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. फिलहाल कुलदीप यादव अपनी शादी के समारोहों का आनंद ले रहे हैं और उनके संगीत समारोह का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है. 

Mar 14, 2026 - 15:30
 0
कुलदीप यादव की संगीत नाइट में मचा धमाल, रैना-चहल संग डांस का वीडियो हुआ वायरल

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी से पहले मसूरी में चल रहे समारोहों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. हाल ही में उनकी संगीत सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप अपने करीबी दोस्तों और क्रिकेट साथियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और कुलदीप यादव बॉलीवुड गानों पर मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह डांस मेहमानों के लिए खास आकर्षण बन गया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने भी इसे खूब पसंद किया और तेजी से शेयर करने लगे.

चहल और फील्डिंग कोच भी थिरकते दिखे

संगीत समारोह में सिर्फ कुलदीप और रैना ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के कई और चेहरे भी नजर आए. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी डांस फ्लोर पर जमकर मस्ती की. इसके अलावा भारतीय टीम के लेग स्पिनर  युजवेंद्र चहल भी संगीत समारोह में शामिल हुए. चहल को भी गानों पर डांस करते देखा गया. क्रिकेटरों की यह मस्ती भरी झलक मेहमानों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है.

मसूरी में हो रही है शादी

कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से 14 मार्च 2026 को मसूरी में शादी करने जा रहे हैं. शादी से पहले 13 मार्च को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसके बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित किया गया. यह शादी समारोह मसूरी के एक लग्जरी रिसॉर्ट में निजी तौर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में सीमित मौका

हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुलदीप यादव को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला था. भारत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, लेकिन कुलदीप पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच ही खेल पाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 ओवर गेंदबाजी की और 14 रन देकर एक विकेट लिया. हालांकि टीम के पास कई स्पिन विकल्प होने की वजह से उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके.

आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलेंगे

अब कुलदीप यादव जल्द ही आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे. वह 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और इस बार भी टीम के लिए अहम स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे. फिलहाल कुलदीप यादव अपनी शादी के समारोहों का आनंद ले रहे हैं और उनके संगीत समारोह का यह डांस वीडियो फैंस के बीच खूब चर्चा में बना हुआ है. 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow