कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. गुरनूर ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में प्रमोशन मिल गया है. शनिवार को BCCI ने स्क्वाड में बदलाव की आधिकारिक घोषणा की. भारत और न्यूजीलैंड की 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी. कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से बाहर किया गया है, जो भारत वापस आकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. चूंकि गुरनूर टेस्ट टीम को जॉइन करेंगे, इसलिए वह 15 नवंबर को खेले जाने वाले पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि ऋषभ पंत भी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. पंत पिछले कई हफ्तों से चोटिल थे और हाल ही में उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिला है. भारत का अपडेटेड टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ ???? News ???? Gurnoor Brar added to #TeamIndia’s squad for #NZvIND Tests More details on the squad updates ▶️ https://t.co/hYDKOnjK5e https://t.co/wz9kSubfzZ — BCCI (@BCCI) November 14, 2026 कप्तान शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में पहले 3 मैचों के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी थीं. उनके अलावा अंशुल कंबोज और केएल राहुल भी वनडे टीम का साथ छोड़कर टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हैं. गुरनूर बराड़ की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ वनडे में डेब्यू किया है. अपने 13 मैचों के ODI करियर में अब तक उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने तेज रफ्तार से लगातार बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. साथ ही लंबे कद के कारण उन्हें अच्छा बाउंस भी मिलता है. अब उन्हें टेस्ट डेब्यू का भी मौका मिल सकता है. यह भी पढ़ें: 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे आर्यवीर सहवाग, आज भारत-पाकिस्तान में एशिया कप फाइनल

Nov 14, 2026 - 13:30
 0
कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ की टीम इंडिया में एंट्री हुई है. गुरनूर ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में प्रमोशन मिल गया है. शनिवार को BCCI ने स्क्वाड में बदलाव की आधिकारिक घोषणा की. भारत और न्यूजीलैंड की 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी.

कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से बाहर किया गया है, जो भारत वापस आकर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. चूंकि गुरनूर टेस्ट टीम को जॉइन करेंगे, इसलिए वह 15 नवंबर को खेले जाने वाले पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि ऋषभ पंत भी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. पंत पिछले कई हफ्तों से चोटिल थे और हाल ही में उन्हें फिटनेस क्लियरेंस मिला है.

भारत का अपडेटेड टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

कप्तान शुभमन गिल ने वनडे सीरीज में पहले 3 मैचों के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी थीं. उनके अलावा अंशुल कंबोज और केएल राहुल भी वनडे टीम का साथ छोड़कर टेस्ट की तैयारियों में जुट गए हैं.

गुरनूर बराड़ की बात करें तो उन्होंने अब तक सिर्फ वनडे में डेब्यू किया है. अपने 13 मैचों के ODI करियर में अब तक उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने तेज रफ्तार से लगातार बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. साथ ही लंबे कद के कारण उन्हें अच्छा बाउंस भी मिलता है. अब उन्हें टेस्ट डेब्यू का भी मौका मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे आर्यवीर सहवाग, आज भारत-पाकिस्तान में एशिया कप फाइनल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow