किस राज्य में कितनी बढ़ीं MBBS की सीटें? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के बीच मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस सीटों को लेकर बाद अपडेट सामने आया है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देशभर में 13,186 नई मेडिकल सीटों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही देश में कुल स्वीकृत एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है. इससे पहले सीटों की संख्या 1,27,028 थी. नई सीटों का फायदा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समान रूप से नहीं मिला है. कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से 27 में सीटें बढ़ाई गई है, जबकि 7 जगह पर सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस राज्य में कितनी एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई है और इनमें टॉप राज्य कौन से हैं.  कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटों का इजाफा  नई सीटों के मामले में कर्नाटक सबसे आगे हैं. यहां एमबीबीएस की 1,650 सीटें बढ़ाई गई है. इसके बाद राज्य में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 15,745 हो गई. यह सीटें मेडिकल 76 कॉलेजों में है. कर्नाटक के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है. राज्य में 1250 नहीं सीटें जोड़ी गई है और कुल सीटों की संख्या बढ़कर 14,299 हो गई. तीसरे स्थान पर बिहार है, जहां एमबीबीएस की 1240 सीटें बढ़ी है. इसके बाद राज्य में कुल 4,660 सीटें हो गई. वहीं उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस की 1200 सीटों का इजाफा हुआ है. नई सीटों के बाद यूपी में एमबीबीएस सीटों की संख्या 14,400 हो गई है.  टॉप 5 में राजस्थान भी शामिल  एमबीबीएस सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले राज्यों की लिस्ट में राजस्थान पांचवें स्थान पर है. यहां 1,100 नई सीट जोड़ी गई है और कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 8,280 हो गई. इन पांच राज्यों को मिलकर ही कुल 6,440 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ी है. वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश में अकेले 5,340 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद तेलंगाना में 1,010, पश्चिम बंगाल में 975, महाराष्ट्र में 550, आंध्र प्रदेश में 525 और झारखंड तथा मध्य प्रदेश में 520-520 सीटें बढ़ाई गई है. हरियाणा में 350 और केरल में 300 सीटों को मंजूरी मिली है.  ये भी पढ़ें-FMGE 2026: आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 31 अक्टूबर को होगी परीक्षा इन राज्यों में भी बढ़ी एमबीबीएस सीटें  गुजरात में 250, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 20- 200, जम्मू कश्मीर में 175 तथा असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 सीटें बढ़ाई गई है. चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ. मणिपुर में 25 और हिमाचल प्रदेश में केवल 1 सीट बढ़ाई गई है. वहीं दिल्ली, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार दीप समूह तथा दादरा और नगर हवेली में नई सीटों के बढ़ोतरी नहीं हुई है. नई सीटों में प्राइवेट कॉलेजों की बड़ी हिस्सेदारी  एनएमसी के अपडेटेड सीट मैट्रिक्स के अनुसार बढ़ाई गई 13,186 सीटों में से 10,400 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में जोड़ी गई है, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. नई सीटों के बाद कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,40,214 हो गई है. एनएमसी ने काउंसलिंग अथॉरिटीज को यह भी निर्देश दिया है कि एडमिशन केवल स्वीकृत सीट मैट्रिक्स के अनुसार ही किया जाए. अगर सीट मैट्रिक्स में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर दिखता है तो मामला मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के सामने रखा जाएगा ‌ ये भी पढ़ें-एमपी पुलिस में खत्म किए जा रहे 63 पद, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?

Sep 13, 2026 - 06:30
 0
किस राज्य में कितनी बढ़ीं MBBS की सीटें? जानें टॉप-5 राज्यों के नाम

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के बीच मेडिकल उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस सीटों को लेकर बाद अपडेट सामने आया है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए देशभर में 13,186 नई मेडिकल सीटों को मंजूरी दी है. इसके साथ ही देश में कुल स्वीकृत एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़कर 1,40,214 हो गई है. इससे पहले सीटों की संख्या 1,27,028 थी.

नई सीटों का फायदा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में समान रूप से नहीं मिला है. कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में से 27 में सीटें बढ़ाई गई है, जबकि 7 जगह पर सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस राज्य में कितनी एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गई है और इनमें टॉप राज्य कौन से हैं. 

कर्नाटक में सबसे ज्यादा सीटों का इजाफा 

नई सीटों के मामले में कर्नाटक सबसे आगे हैं. यहां एमबीबीएस की 1,650 सीटें बढ़ाई गई है. इसके बाद राज्य में कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 15,745 हो गई. यह सीटें मेडिकल 76 कॉलेजों में है. कर्नाटक के बाद तमिलनाडु का नंबर आता है. राज्य में 1250 नहीं सीटें जोड़ी गई है और कुल सीटों की संख्या बढ़कर 14,299 हो गई. तीसरे स्थान पर बिहार है, जहां एमबीबीएस की 1240 सीटें बढ़ी है. इसके बाद राज्य में कुल 4,660 सीटें हो गई. वहीं उत्तर प्रदेश में एमबीबीएस की 1200 सीटों का इजाफा हुआ है. नई सीटों के बाद यूपी में एमबीबीएस सीटों की संख्या 14,400 हो गई है. 

टॉप 5 में राजस्थान भी शामिल 

एमबीबीएस सीटों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले राज्यों की लिस्ट में राजस्थान पांचवें स्थान पर है. यहां 1,100 नई सीट जोड़ी गई है और कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 8,280 हो गई. इन पांच राज्यों को मिलकर ही कुल 6,440 नई एमबीबीएस सीटें जुड़ी है. वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार और उत्तर प्रदेश में अकेले 5,340 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद तेलंगाना में 1,010, पश्चिम बंगाल में 975, महाराष्ट्र में 550, आंध्र प्रदेश में 525 और झारखंड तथा मध्य प्रदेश में 520-520 सीटें बढ़ाई गई है. हरियाणा में 350 और केरल में 300 सीटों को मंजूरी मिली है. 

ये भी पढ़ें-FMGE 2026: आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 31 अक्टूबर को होगी परीक्षा

इन राज्यों में भी बढ़ी एमबीबीएस सीटें 

गुजरात में 250, पुडुचेरी और उत्तराखंड में 20- 200, जम्मू कश्मीर में 175 तथा असम, ओडिशा और सिक्किम में 100-100 सीटें बढ़ाई गई है. चंडीगढ़, गोवा, पंजाब और त्रिपुरा में 50-50 सीटों का इजाफा हुआ. मणिपुर में 25 और हिमाचल प्रदेश में केवल 1 सीट बढ़ाई गई है. वहीं दिल्ली, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार दीप समूह तथा दादरा और नगर हवेली में नई सीटों के बढ़ोतरी नहीं हुई है.

नई सीटों में प्राइवेट कॉलेजों की बड़ी हिस्सेदारी 

एनएमसी के अपडेटेड सीट मैट्रिक्स के अनुसार बढ़ाई गई 13,186 सीटों में से 10,400 सीटें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में जोड़ी गई है, जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,786 सीटों की बढ़ोतरी हुई है. नई सीटों के बाद कुल एमबीबीएस सीटों की संख्या 1,40,214 हो गई है. एनएमसी ने काउंसलिंग अथॉरिटीज को यह भी निर्देश दिया है कि एडमिशन केवल स्वीकृत सीट मैट्रिक्स के अनुसार ही किया जाए. अगर सीट मैट्रिक्स में किसी तरह की गड़बड़ी या अंतर दिखता है तो मामला मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड के सामने रखा जाएगा ‌

ये भी पढ़ें-एमपी पुलिस में खत्म किए जा रहे 63 पद, जानें क्यों लिया गया यह फैसला?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow