किस तरह के कैंसर में उस जगह पर होने लगता है दर्द, जान लीजिए जवाब

Cancer Type with Pain: कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है. हर साल दुनिया में लाखों लोगों की मौत इस बीमारी की वजह से हो जाती है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में 14 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. इसमें से 8 लाख लोगों की समय से पहले ही मौत हो गई थी. ग्लोबल कैंसर ऑब्जरवेटरी (GLOBOCAN) की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया में हर साल करीब 1.90 करोड़ कैंसर के केस आते हैं. चीन और अमेरिका के बाद भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर है. सामान्य धारणा है कि कैंसर यानी तेज दर्द, लेकिन सच्चाई ये है कि हर कैंसर दर्द नहीं करता है. कई बार कैंसर का पता तब चलता है जब उसका ट्यूमर (Tumor) बहुत बढ़ चुका होता है और तब कहीं जाकर दर्द शुरू होता है, लेकिन कुछ खास तरह के कैंसर ऐसे भी होते हैं, जिनमें शुरू से ही उसी जगह पर दर्द महसूस होने लगता है. आइए जानते हैं इन कैंसर के बारें में... यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह कौन से कैंसर में 'लोकेशन बेस्ड' दर्द होता है 1. हड्डियों का कैंसर (Bone Cancer) इस कैंसर में दर्द वहीं शुरू होता है जहां कैंसर का ट्यूमर होता है. चलने-फिरने या हिलने पर दर्द तेज हो सकता है. रात के समय दर्द बढ़ सकता है. इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 2. मुंह या गले का कैंसर (Oral/Throat Cancer) माउथ और थ्रोट कैंसर में मुंह में छाले जैसे घाव दर्द देने लगते हैं. खाना निगलते वक्त या बोलते समय दर्द महसूस होता है. गले में लगातार खराश और जलन बनी रहती है. ये समस्याएं आगे चलकर जानलेवा भी हो सकती है. इसलिए समय रहते अलर्ट हो जाना चाहिए. 3. फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) लंग कैंसर में छाती में दर्द, खासकर खांसते या गहरी सांस लेते वक्त यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा  कंधे या पीठ तक फैल सकता है, सांस लेने में तकलीफ के साथ दर्द भी जुड़ जाता है. इसे समय रहते पहचानना जरूरी है. 4. पैंक्रियाज का कैंसर (Pancreatic Cancer) पैंक्रियाज कैंसर भी बेहद खतरनाक होता है. इसमें पेट के ऊपरी हिस्से और पीठ में दर्द होता है, खाना खाने के बाद यह दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है. अक्सर गैस या एसिडिटी जैसा महसूस होता है. 5. ओवेरियन या यूटेरस कैंसर महिलाओं में ओवेरियान या यूटेरस कैंसर होने पर पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है. इसके अलावा पीरियड्स से जुड़ी अनियमितताएं हो सकती हैं और थकान और पेट फूलने के साथ दर्द की समस्या हो सकती है. इन बातों का रखें ध्यान हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर के किसी हिस्से में दर्द लगातार बना रहे और सामान्य दवाइयों से न जाए तो ये सिर्फ मांसपेशियों का खिंचाव नहीं समझना चाहिए. अचानक किसी हिस्से में दर्द शुरू होना, खासकर बिन वजह कैंसर का एक संकेत हो सकता है. डॉक्टर से कब मिलें जब दर्द 2 हफ्तों से ज्यादा बना रहे दर्द के साथ गांठ, सूजन, या वजन कम हो थकान, भूख की कमी या खून की कमी महसूस हो टाइम पर जांच और सही इलाज से कई कैंसर ठीक हो सकते हैं. Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.  यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान    

May 6, 2025 - 20:30
 0
किस तरह के कैंसर में उस जगह पर होने लगता है दर्द, जान लीजिए जवाब

Cancer Type with Pain: कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है. हर साल दुनिया में लाखों लोगों की मौत इस बीमारी की वजह से हो जाती है. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में 14 लाख लोग इस बीमारी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. इसमें से 8 लाख लोगों की समय से पहले ही मौत हो गई थी. ग्लोबल कैंसर ऑब्जरवेटरी (GLOBOCAN) की रिपोर्ट कहती है कि दुनिया में हर साल करीब 1.90 करोड़ कैंसर के केस आते हैं. चीन और अमेरिका के बाद भारत इस मामले में तीसरे नंबर पर है. सामान्य धारणा है कि कैंसर यानी तेज दर्द, लेकिन सच्चाई ये है कि हर कैंसर दर्द नहीं करता है.

कई बार कैंसर का पता तब चलता है जब उसका ट्यूमर (Tumor) बहुत बढ़ चुका होता है और तब कहीं जाकर दर्द शुरू होता है, लेकिन कुछ खास तरह के कैंसर ऐसे भी होते हैं, जिनमें शुरू से ही उसी जगह पर दर्द महसूस होने लगता है. आइए जानते हैं इन कैंसर के बारें में...

यह भी पढ़ें :दूध पीते ही सो क्यों जाते हैं छोटे बच्चे? मेडिकल साइंस से जानिए वजह

कौन से कैंसर में 'लोकेशन बेस्ड' दर्द होता है

1. हड्डियों का कैंसर (Bone Cancer)

इस कैंसर में दर्द वहीं शुरू होता है जहां कैंसर का ट्यूमर होता है. चलने-फिरने या हिलने पर दर्द तेज हो सकता है. रात के समय दर्द बढ़ सकता है. इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

2. मुंह या गले का कैंसर (Oral/Throat Cancer)

माउथ और थ्रोट कैंसर में मुंह में छाले जैसे घाव दर्द देने लगते हैं. खाना निगलते वक्त या बोलते समय दर्द महसूस होता है. गले में लगातार खराश और जलन बनी रहती है. ये समस्याएं आगे चलकर जानलेवा भी हो सकती है. इसलिए समय रहते अलर्ट हो जाना चाहिए.

3. फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)

लंग कैंसर में छाती में दर्द, खासकर खांसते या गहरी सांस लेते वक्त यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा  कंधे या पीठ तक फैल सकता है, सांस लेने में तकलीफ के साथ दर्द भी जुड़ जाता है. इसे समय रहते पहचानना जरूरी है.

4. पैंक्रियाज का कैंसर (Pancreatic Cancer)

पैंक्रियाज कैंसर भी बेहद खतरनाक होता है. इसमें पेट के ऊपरी हिस्से और पीठ में दर्द होता है, खाना खाने के बाद यह दर्द काफी ज्यादा बढ़ सकता है. अक्सर गैस या एसिडिटी जैसा महसूस होता है.

5. ओवेरियन या यूटेरस कैंसर

महिलाओं में ओवेरियान या यूटेरस कैंसर होने पर पेल्विक एरिया में दर्द हो सकता है. इसके अलावा पीरियड्स से जुड़ी अनियमितताएं हो सकती हैं और थकान और पेट फूलने के साथ दर्द की समस्या हो सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर शरीर के किसी हिस्से में दर्द लगातार बना रहे और सामान्य दवाइयों से न जाए तो ये सिर्फ मांसपेशियों का खिंचाव नहीं समझना चाहिए. अचानक किसी हिस्से में दर्द शुरू होना, खासकर बिन वजह कैंसर का एक संकेत हो सकता है.

डॉक्टर से कब मिलें

जब दर्द 2 हफ्तों से ज्यादा बना रहे

दर्द के साथ गांठ, सूजन, या वजन कम हो

थकान, भूख की कमी या खून की कमी महसूस हो

टाइम पर जांच और सही इलाज से कई कैंसर ठीक हो सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow