किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका

किचन में खाना बनाते समय तेल के छींटे, मसालों के दाग और चिकनाई स्लैब पर जम जाती है. शुरुआत में ये दाग आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक सफाई न करने पर स्लैब चिपचिपी होने लगती है. ऐसे में सिर्फ पानी से पोंछने पर चिकनाई पूरी तरह नहीं हटती. पर इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से स्लैब को आसानी से साफ किया जा सकता है   डिशवॉश लिक्विड आएगा काम किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई हटाने के लिए डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करके आप किचन की स्लैब चमका सकते हैं इसके लिए एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार कर लें. अब एक मुलायम कपड़े या स्पंज को इस घोल में भिगोएं और स्लैब पर अच्छी तरह फेरें. जहां तेल के छींटे या चिकनाई ज्यादा जमी हो, वहां कपड़े को हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें. अगर दाग आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो उस जगह पर घोल लगाकर एक-दो मिनट के लिए छोड़ दें, फिर दोबारा साफ करें. इसके बाद एक साफ गीले कपड़े से स्लैब को अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि साबुन के निशान न रह जाएं. आखिर में सूखे और साफ कपड़े से स्लैब को सुखा दें. इससे चिपचिपापन कम होगा और स्लैब साफ नजर आएगी. बेकिंग सोडाऔर सिरके से साफ करें जिद्दी दाग अगर स्लैब पर चिकनाई के पुराने दाग जम गए हैं, तो बेकिंग सोडा करेगा मदद  थोड़ा-सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. फिर साफ पानी से पोंछ दें. आप सिरके की मदद ले कर भी चिकनाई साफ कर सकते हैं , चिकनाई साफ करने के लिए बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस घोल को दाग वाली जगह पर स्प्रे करें और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से पोंछ दें. आखिर में साफ गीले कपड़े से स्लैब साफ कर लें. यह भी पढ़ें : दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक सफाई के बाद स्लैब को सूखा रखें स्लैब साफ करने के बाद उसे गीला छोड़ने से पानी के निशान रह जाते हैं. इसलिए सफाई के बाद सूखे और साफ कपड़े से स्लैब पोंछ लें. खाना बनाने के तुरंत बाद तेल के छींटों को साफ कर देने से चिकनाई नहीं जमती . इससे रोजाना सफाई करना भी आसान हो जाता है. यह भी पढ़ें : Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

Oct 14, 2026 - 01:30
 0
किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई को ऐसे करें दूर, बड़े काम आएगा यह तरीका

किचन में खाना बनाते समय तेल के छींटे, मसालों के दाग और चिकनाई स्लैब पर जम जाती है. शुरुआत में ये दाग आसानी से साफ हो जाते हैं, लेकिन लंबे समय तक सफाई न करने पर स्लैब चिपचिपी होने लगती है. ऐसे में सिर्फ पानी से पोंछने पर चिकनाई पूरी तरह नहीं हटती. पर इसके लिए महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से स्लैब को आसानी से साफ किया जा सकता है 

 डिशवॉश लिक्विड आएगा काम

किचन की स्लैब पर जमी चिकनाई हटाने के लिए डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करके आप किचन की स्लैब चमका सकते हैं इसके लिए एक कटोरी गुनगुने पानी में थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल तैयार कर लें. अब एक मुलायम कपड़े या स्पंज को इस घोल में भिगोएं और स्लैब पर अच्छी तरह फेरें. जहां तेल के छींटे या चिकनाई ज्यादा जमी हो, वहां कपड़े को हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए साफ करें. अगर दाग आसानी से नहीं हट रहे हैं, तो उस जगह पर घोल लगाकर एक-दो मिनट के लिए छोड़ दें, फिर दोबारा साफ करें. इसके बाद एक साफ गीले कपड़े से स्लैब को अच्छी तरह पोंछ लें, ताकि साबुन के निशान न रह जाएं. आखिर में सूखे और साफ कपड़े से स्लैब को सुखा दें. इससे चिपचिपापन कम होगा और स्लैब साफ नजर आएगी.

बेकिंग सोडाऔर सिरके से साफ करें जिद्दी दाग

अगर स्लैब पर चिकनाई के पुराने दाग जम गए हैं, तो बेकिंग सोडा करेगा मदद  थोड़ा-सा बेकिंग सोडा पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. फिर साफ पानी से पोंछ दें. आप सिरके की मदद ले कर भी चिकनाई साफ कर सकते हैं , चिकनाई साफ करने के लिए बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. इस घोल को दाग वाली जगह पर स्प्रे करें और कुछ मिनट बाद मुलायम कपड़े से पोंछ दें. आखिर में साफ गीले कपड़े से स्लैब साफ कर लें.

यह भी पढ़ें : दरवाजे से आ रही चर्र-चर्र की आवाज? बढ़ई बुलाए बिना करें ठीक

सफाई के बाद स्लैब को सूखा रखें

स्लैब साफ करने के बाद उसे गीला छोड़ने से पानी के निशान रह जाते हैं. इसलिए सफाई के बाद सूखे और साफ कपड़े से स्लैब पोंछ लें. खाना बनाने के तुरंत बाद तेल के छींटों को साफ कर देने से चिकनाई नहीं जमती . इससे रोजाना सफाई करना भी आसान हो जाता है.

यह भी पढ़ें : Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow