किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर

किचन में खाना बनाते समय तेल और मसालों की भाप चिमनी पर जमती रहती है. कुछ समय बाद चिमनी चिपचिपी और गंदी दिखने लगती है. ज्यादा गंदगी जमा होने पर चिमनी ठीक से काम भी नहीं करती. ऐसे में इसे समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है. इसके लिए हर बार महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ चीजों से भी चिमनी की सफाई की जाती है. आइए जानते हैं इसे आसानी से साफ करने का तरीका. पहले चिमनी को करें बंद चिमनी साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका स्विच बंद कर दें और अगर संभव हो तो बिजली का कनेक्शन भी हटा दें. इसके बाद चिमनी के फिल्टर को बाहर निकालें. फिल्टर पर सबसे ज्यादा तेल और चिकनाई जमा होती है. उसे धीरे से निकालकर एक तरफ रख दें. चिमनी के दूसरे हिस्सों को साफ करने से पहले फिल्टर की सफाई करना बेहतर रहता है. सफाई करते समय हाथों में दस्ताने पहनना भी अच्छा रहता है, क्योंकि जमा तेल काफी चिपचिपा होता है. यह भी पढ़ें : क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही? गर्म पानी और बेकिंग सोडा आएगा काम फिल्टर को साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें. इसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डाल दें. अब फिल्टर को इस पानी में करीब 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें. गर्म पानी और बेकिंग सोडा से जमा तेल ढीला होने लगता है. इसके बाद फिल्टर को पुराने ब्रश या स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें. जब चिकनाई निकल जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने दें. बहुत ज्यादा गंदगी जमा होने पर यही प्रक्रिया दोबारा की जाती है. चिमनी का बाहर वाला हिस्सा ऐसे चमकाएं फिल्टर के साथ चिमनी के बाहर वाले हिस्से पर भी तेल की परत जम जाती है. इसे साफ करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और एक मुलायम कपड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ लें. अब इस कपड़े से चिमनी को धीरे-धीरे साफ करें. जिद्दी चिकनाई वाली जगह पर कपड़े को कुछ देर रखकर फिर पोंछें. इसके बाद सूखे कपड़े से पूरी सतह साफ कर दें. फिल्टर पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे वापस चिमनी में लगाएं. चिमनी को साफ रखने के लिए फिल्टर की सफाई नियमित रूप से करना जरूरी है. इससे गंदगी ज्यादा जमा नहीं होती और सफाई भी आसान रहती है. यह भी पढ़ें : Rat Prevention Tips: किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? ऐसे हमेशा के लिए करें सफाया

Sep 19, 2026 - 17:30
 0
किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर

किचन में खाना बनाते समय तेल और मसालों की भाप चिमनी पर जमती रहती है. कुछ समय बाद चिमनी चिपचिपी और गंदी दिखने लगती है. ज्यादा गंदगी जमा होने पर चिमनी ठीक से काम भी नहीं करती. ऐसे में इसे समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है. इसके लिए हर बार महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ चीजों से भी चिमनी की सफाई की जाती है. आइए जानते हैं इसे आसानी से साफ करने का तरीका.

पहले चिमनी को करें बंद

चिमनी साफ करने से पहले सबसे जरूरी है कि उसका स्विच बंद कर दें और अगर संभव हो तो बिजली का कनेक्शन भी हटा दें. इसके बाद चिमनी के फिल्टर को बाहर निकालें. फिल्टर पर सबसे ज्यादा तेल और चिकनाई जमा होती है. उसे धीरे से निकालकर एक तरफ रख दें. चिमनी के दूसरे हिस्सों को साफ करने से पहले फिल्टर की सफाई करना बेहतर रहता है. सफाई करते समय हाथों में दस्ताने पहनना भी अच्छा रहता है, क्योंकि जमा तेल काफी चिपचिपा होता है.

यह भी पढ़ें : क्या फ्रिज में रखने से खत्म होते हैं फलों के पोषक तत्व, कितने दिन स्टोर करना सही?

गर्म पानी और बेकिंग सोडा आएगा काम

फिल्टर को साफ करने के लिए एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लें. इसमें 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड डाल दें. अब फिल्टर को इस पानी में करीब 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें. गर्म पानी और बेकिंग सोडा से जमा तेल ढीला होने लगता है. इसके बाद फिल्टर को पुराने ब्रश या स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें. जब चिकनाई निकल जाए तो इसे साफ पानी से धो लें और पूरी तरह सूखने दें. बहुत ज्यादा गंदगी जमा होने पर यही प्रक्रिया दोबारा की जाती है.

चिमनी का बाहर वाला हिस्सा ऐसे चमकाएं

फिल्टर के साथ चिमनी के बाहर वाले हिस्से पर भी तेल की परत जम जाती है. इसे साफ करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं और एक मुलायम कपड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ लें. अब इस कपड़े से चिमनी को धीरे-धीरे साफ करें. जिद्दी चिकनाई वाली जगह पर कपड़े को कुछ देर रखकर फिर पोंछें. इसके बाद सूखे कपड़े से पूरी सतह साफ कर दें. फिल्टर पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे वापस चिमनी में लगाएं. चिमनी को साफ रखने के लिए फिल्टर की सफाई नियमित रूप से करना जरूरी है. इससे गंदगी ज्यादा जमा नहीं होती और सफाई भी आसान रहती है.

यह भी पढ़ें : Rat Prevention Tips: किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? ऐसे हमेशा के लिए करें सफाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow