कहीं नहीं जा रहे रोहित शर्मा, 'हिटमैन' ने खुद कहा- मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं...

रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. रोहित फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां 19 अक्टूबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली के भी 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं, लेकिन 'हिटमैन' ने अब खुद वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है. हां, मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं... रोहित शर्मा ने 'Make a Wish Child' संस्था के साथ जुड़कर एक बच्चे से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई थी. रोहित वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं. वीडियो में बच्चे ने रोहित शर्मा से पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब है? रोहित शर्मा ने '2027' कहकर जवाब दिया. बच्चे ने दूसरा सवाल पूछा, "क्या आप 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे." इस सवाल का रोहित शर्मा ने जो जवाब दिया, वो सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे. रोहित ने कहा, "हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं." बच्चे के सवालों का जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि ODI वर्ल्ड कप जीतना उनका भी सपना है.           View this post on Instagram                       A post shared by Make-A-Wish India (@makeawishindia) तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोहित शर्मा रोहित शर्मा ने अब तक तीन ODI वर्ल्ड कप खेले हैं. एकदिवसीय विश्व कप में उन्होंने 28 मैचों में 60.57 के शानदार औसत से 1575 रन बनाए हैं, जिनमें 7 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 ODI वर्ल्ड कप खेला है. 2023 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. यह भी पढ़ें: इरफान पठान ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 नंबर के लिए खास प्लेयर को दी जगह

Oct 18, 2025 - 02:30
 0
कहीं नहीं जा रहे रोहित शर्मा, 'हिटमैन' ने खुद कहा- मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं...

रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने पर अपनी राय दी है. उन्होंने कहा है कि वो 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. रोहित फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां 19 अक्टूबर से भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली के भी 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर सवालिया निशान लगे हैं, लेकिन 'हिटमैन' ने अब खुद वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है.

हां, मैं वर्ल्ड कप खेलना चाहता हूं...

रोहित शर्मा ने 'Make a Wish Child' संस्था के साथ जुड़कर एक बच्चे से मुलाकात की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 6 विकेट से हार गई थी. रोहित वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के अधूरे सपने को पूरा करना चाहते हैं.

वीडियो में बच्चे ने रोहित शर्मा से पूछा कि अगला वर्ल्ड कप कब है? रोहित शर्मा ने '2027' कहकर जवाब दिया. बच्चे ने दूसरा सवाल पूछा, "क्या आप 2027 के वर्ल्ड कप में खेलेंगे."

इस सवाल का रोहित शर्मा ने जो जवाब दिया, वो सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे. रोहित ने कहा, "हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं." बच्चे के सवालों का जवाब देते हुए रोहित ने कहा कि ODI वर्ल्ड कप जीतना उनका भी सपना है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Make-A-Wish India (@makeawishindia)

तीन वर्ल्ड कप खेल चुके हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अब तक तीन ODI वर्ल्ड कप खेले हैं. एकदिवसीय विश्व कप में उन्होंने 28 मैचों में 60.57 के शानदार औसत से 1575 रन बनाए हैं, जिनमें 7 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं. रोहित ने 2015, 2019 और 2023 ODI वर्ल्ड कप खेला है. 2023 में उनकी कप्तानी में भारतीय टीम बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.

यह भी पढ़ें:

इरफान पठान ने पहले वनडे के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 नंबर के लिए खास प्लेयर को दी जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow