कल भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे, रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें; जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर एक बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं डेढ़ बजे मैच की शुरुआत होगी. भारतीय टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी. इससे पहले यह मैदान भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला वनडे सीरीज की मेजबानी कर चुका है. ROKO पर रहेंगी नजरें भारतीय टीम में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. कोहली तेजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में वह इस सीरीज में भी कम से कम दो शतक लगाना चाहेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में किंग कोहली ने दो शतक जड़े थे. माइकल ब्रेसवेल हैं न्यूजीलैंड टीम के कप्तान न्यूजीलैंड टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल टीम की अगुवाई करेंगे. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लाथम अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं. पूर्व कप्तान केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका में एसए 20 लीग में अपनी टी20 प्रतिबद्धताओं को निभा रहे हैं. रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है. पिंडली की चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टी20 सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं. इस दौरान लंबे कद के हरफनमौला काइल जैमीसन और 23 साल के लेग स्पिनर आदित्य अशोक के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी. जेडन लेनॉक्स को सैंटनर के समान विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड टीम में कई नये और अनुभवहीन चेहरों के बीच डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, विल यंग और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाडियों की मौजूदगी से बल्लेबाजी मजबूत है. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स और माइकल रे

Jan 10, 2026 - 20:30
 0
कल भारत और न्यूजीलैंड का पहला वनडे, रोहित-कोहली पर रहेंगी नजरें; जानें मैच टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर एक बजे इस मैच का टॉस होगा, वहीं डेढ़ बजे मैच की शुरुआत होगी. भारतीय टीम पहली बार इस मैदान पर खेलेगी. इससे पहले यह मैदान भारत और वेस्टइंडीज के बीच महिला वनडे सीरीज की मेजबानी कर चुका है.

ROKO पर रहेंगी नजरें

भारतीय टीम में एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. कोहली तेजी से इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में वह इस सीरीज में भी कम से कम दो शतक लगाना चाहेंगे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में किंग कोहली ने दो शतक जड़े थे.

माइकल ब्रेसवेल हैं न्यूजीलैंड टीम के कप्तान

न्यूजीलैंड टीम में कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में माइकल ब्रेसवेल टीम की अगुवाई करेंगे. नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लाथम अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट गए हैं. पूर्व कप्तान केन विलियमसन दक्षिण अफ्रीका में एसए 20 लीग में अपनी टी20 प्रतिबद्धताओं को निभा रहे हैं. रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है. पिंडली की चोट से वापसी कर रहे मैट हेनरी टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टी20 सीरीज पर ध्यान दे रहे हैं. इस दौरान लंबे कद के हरफनमौला काइल जैमीसन और 23 साल के लेग स्पिनर आदित्य अशोक के प्रदर्शन पर भी नजरें रहेंगी. जेडन लेनॉक्स को सैंटनर के समान विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड टीम में कई नये और अनुभवहीन चेहरों के बीच डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, हेनरी निकल्स, विल यंग और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाडियों की मौजूदगी से बल्लेबाजी मजबूत है.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम- माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फॉल्क्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लर्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनॉक्स और माइकल रे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow