कर्नाकट में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के जुलूस में घुसा ट्रक, 8 की मौत, कई घायल
कर्नाटक के हासन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होलेनरसीपुरा के मोसले होसहल्ली के पास गणपति विसर्जन जुलूस में एक भारी मालवाहक ट्रक घुस गया. एनएच-373 पर हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई. इस हादसे में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 8 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. जानकारी के मुताबिक, जश्न और भक्ति के माहौल में निकले गणपति जुलूस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
कर्नाटक के हासन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होलेनरसीपुरा के मोसले होसहल्ली के पास गणपति विसर्जन जुलूस में एक भारी मालवाहक ट्रक घुस गया. एनएच-373 पर हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई. इस हादसे में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 8 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.
जानकारी के मुताबिक, जश्न और भक्ति के माहौल में निकले गणपति जुलूस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
What's Your Reaction?