कमाई का मौका: 145 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही यह कंपनी, जानें कब से लगा सकेंगे बोली

Borana Weaves IPO: फैब्रिक बनाने वाली कंपनी बोराना वीव्स लिमिटेड अपना IPO लाने जा रही है. मंगलवार 20 मई, 2025 को कंपनी अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करेगी. एंकर निवेशक इसके लिए 19 मई से ही बोली लगा सकेंगे. इश्यू की क्लोजिंग गुरुवार, 22 मई को होगी. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 144.89 करोड़ जुटाना और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के मेन बोड प्लेटफॉर्मों पर अपने इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग करना है.  इतना रखा गया है प्राइस बैंड IPO के तहत 67,08,000 इक्विटी शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. इसके लिए प्राइस बैंड 205-216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. आईपीओ में 75 परसेंट हिस्सा क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूश्नल बायर्स के लिए, 15 परसेंट हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूश्नल इंवेस्टर्स के लिए और 10 परसेंट हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व है. शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 27 मई को होगी.  IPO से मिले पैसों का इस काम में इस्तेमाल आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी ग्रे फैब्रिक की अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सूरत में एक नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बनाने, वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी ने बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर और KFIN टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में चुना है. कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने न्यूज एजतेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''इस आईपीओ का लॉन्च बोराना वीव्स लिमिटेड के लिए एक अहम मील का पत्थर है. पिछले कुछ सालों में हमने सिंथेटिक टेक्सटाइल सेगमेंट में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाया है. आईपीओ से जुटाई गई रकम से हमारे प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.''   डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) ये भी पढ़ें:  Airtel के लिए खास होगा सोमवार का दिन, इस डील के बाद बाजार में मची हलचल

May 17, 2025 - 11:30
 0
कमाई का मौका: 145 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही यह कंपनी, जानें कब से लगा सकेंगे बोली

Borana Weaves IPO: फैब्रिक बनाने वाली कंपनी बोराना वीव्स लिमिटेड अपना IPO लाने जा रही है. मंगलवार 20 मई, 2025 को कंपनी अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करेगी. एंकर निवेशक इसके लिए 19 मई से ही बोली लगा सकेंगे. इश्यू की क्लोजिंग गुरुवार, 22 मई को होगी. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का लक्ष्य 144.89 करोड़ जुटाना और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के मेन बोड प्लेटफॉर्मों पर अपने इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग करना है. 

इतना रखा गया है प्राइस बैंड

IPO के तहत 67,08,000 इक्विटी शेयर जारी होंगे. ऑफर फॉर सेल नहीं होगा. इसके लिए प्राइस बैंड 205-216 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसका फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है. आईपीओ में 75 परसेंट हिस्सा क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूश्नल बायर्स के लिए, 15 परसेंट हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूश्नल इंवेस्टर्स के लिए और 10 परसेंट हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व है. शेयरों का अलॉटमेंट 23 मई को फाइनल होगा और शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 27 मई को होगी. 

IPO से मिले पैसों का इस काम में इस्तेमाल

आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी ग्रे फैब्रिक की अपनी प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए सूरत में एक नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बनाने, वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी ने बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर और KFIN टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में चुना है.

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने न्यूज एजतेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''इस आईपीओ का लॉन्च बोराना वीव्स लिमिटेड के लिए एक अहम मील का पत्थर है. पिछले कुछ सालों में हमने सिंथेटिक टेक्सटाइल सेगमेंट में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ाया है. आईपीओ से जुटाई गई रकम से हमारे प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.''  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 

Airtel के लिए खास होगा सोमवार का दिन, इस डील के बाद बाजार में मची हलचल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow