कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे सीधा कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर आया अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं.  ऋषभ पंत अगस्त 2024 से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पर अब खबर आई है कि वह न सिर्फ वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि उनको कप्तान भी बनाया जाएगा. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. गिल की गर्दन में इंजरी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हुए थे.  पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था. तब से उन्हें 50 ओवर और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर रखा गया है, और केएल राहुल को वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद के रूप में चुना गया है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि केएल राहुल भी गिल और अय्यर के न रहने पर कप्तान बनाए जा सकते हैं. श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए थे. ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में अय्यर ही कप्तान बनते, लेकिन वह चोटिल हैं. श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसी कारण पंत को कप्तानी सौंपे जाने की खबर आई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे.  भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल  पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुरतीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम

Nov 23, 2025 - 00:30
 0
कमबैक हो तो ऋषभ पंत जैसा, वनडे में वापसी पर बनेंगे सीधा कप्तान; दक्षिण अफ्रीका ODI सीरीज पर आया अपडेट

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल चोटिल हैं. गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. उनकी जगह दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत कप्तानी कर रहे हैं. अब खबर आई है कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया की कमान संभाल सकते हैं. 

ऋषभ पंत अगस्त 2024 से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पर अब खबर आई है कि वह न सिर्फ वनडे टीम में वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि उनको कप्तान भी बनाया जाएगा. द वीक की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता है. गिल की गर्दन में इंजरी है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में चोटिल हुए थे. 

पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था. तब से उन्हें 50 ओवर और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर रखा गया है, और केएल राहुल को वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में पहली पसंद के रूप में चुना गया है. इससे पहले एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था कि केएल राहुल भी गिल और अय्यर के न रहने पर कप्तान बनाए जा सकते हैं.

श्रेयस अय्यर भी नहीं खेलेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर वनडे में टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए थे. ऐसे में गिल की गैरमौजूदगी में अय्यर ही कप्तान बनते, लेकिन वह चोटिल हैं. श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. इसी कारण पंत को कप्तानी सौंपे जाने की खबर आई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे सीनियर खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे. 

भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला वनडे मैच- 30 नवंबर- रांची 
दूसरा वनडे मैच- 3 दिसंबर- रायपुर
तीसरा वनडे मैच- 6 दिसंबर- विशाखापट्टनम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow