कम नींद और हेयर फॉल के बीच क्या है कनेक्शन? जानें एक्सपर्ट्स की राय
आज की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर काम, तनाव और सोशल मीडिया के कारण अपनी नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. कभी देर रात तक मोबाइल चलाना, तो कभी काम का प्रेशर, ये सब बातें हमारी नींद को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि नींद पूरी न होने से बस थोड़ा-सा सिर भारी लगेगा या थकावट महसूस होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपके बालों पर भी सीधा पड़ता है. अगर आप समय पर नहीं सोते या नींद पूरी नहीं करते, तो आपके बाल धीरे-धीरे कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी नींद सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि आपके बालों को भी रिपेयर और हेल्दी रखने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से कैसे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. बाल झड़ने की समस्या? हो सकती है नींद की कमी की वजह हमारे बाल भी हमारे शरीर का ही हिस्सा हैं, जिन्हें भी पोषण और आराम की जरूरत होती है. जब हम रात को गहरी और पूरी नींद लेते हैं, तो हमारा शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है. इस दौरान बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. लेकिन अगर नींद पूरी नहीं होती, तो यह रिपेयर सिस्टम अधूरा रह जाता है. जिसके कारण बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और धीरे-धीरे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं. नींद की कमी से होने वाली दिक्कतें नींद की कमी से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है. ये हार्मोन हमारे शरीर को स्ट्रेस में डाल देता है. और जब तनाव बढ़ता है, तो उसका सीधा असर बालों की सेहत पर होता है. कॉर्टिसोल की अधिकता से बालों की जड़ों तक पहुंचने वाला ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे पोषण नहीं मिल पाता और बाल गिरने लगते हैं. वहीं अधूरी नींद सिर्फ बालों को कमजोर नहीं करती, बल्कि आपकी स्कैल्प यानी सिर की स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है. नींद न पूरी होने से स्कैल्प कभी बहुत ड्राई हो जाती है, तो कभी बहुत ऑयली, इससे डैंड्रफ, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, स्कैल्प में बैलेंस न रहने से बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं और हेयर फॉल की समस्या तेज हो जाती है. हेयर फॉल कम करने के लिए कितनी नींद होनी चाहिए? एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. अगर आप सोने का समय तय कर लें और रोज एक रूटीन बना लें, तो आपकी नींद भी और बालों की सेहत भी सुधरेगी . नींद पूरी करने से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि आपके चेहरे पर भी फ्रेशनेस और शरीर में एनर्जी बनी रहती है. हेयर फॉल कम करने के लिए क्या करें? 1. सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बना लें. 2. रात में हल्का खाना खाएं, ताकि नींद में कोई रुकावट न आए. 3. स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान, योग या मेडिटेशन करें. 4. इसके साथ ही कोशिश करें कि रोजाना एक तय समय पर सोएं और उठें.5. अगर नींद की समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. यह भी पढ़ें : उम्र बढ़ने के साथ लोग पाल लेते हैं ये तीन गलतफहमियां, इन्हें जान लेंगे तो एक्टिव रहेगा बुढ़ापा
आज की खराब और बिजी लाइफस्टाइल में लोग अक्सर काम, तनाव और सोशल मीडिया के कारण अपनी नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. कभी देर रात तक मोबाइल चलाना, तो कभी काम का प्रेशर, ये सब बातें हमारी नींद को बुरी तरह से प्रभावित करती हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि नींद पूरी न होने से बस थोड़ा-सा सिर भारी लगेगा या थकावट महसूस होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असर आपके बालों पर भी सीधा पड़ता है. अगर आप समय पर नहीं सोते या नींद पूरी नहीं करते, तो आपके बाल धीरे-धीरे कमजोर होकर झड़ने लगते हैं. एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी नींद सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि आपके बालों को भी रिपेयर और हेल्दी रखने में मदद करती है. तो आइए जानते हैं कि नींद की कमी की वजह से कैसे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
बाल झड़ने की समस्या? हो सकती है नींद की कमी की वजह
हमारे बाल भी हमारे शरीर का ही हिस्सा हैं, जिन्हें भी पोषण और आराम की जरूरत होती है. जब हम रात को गहरी और पूरी नींद लेते हैं, तो हमारा शरीर रिपेयर मोड में चला जाता है. इस दौरान बालों की जड़ें भी मजबूत होती हैं और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है. लेकिन अगर नींद पूरी नहीं होती, तो यह रिपेयर सिस्टम अधूरा रह जाता है. जिसके कारण बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और धीरे-धीरे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं.
नींद की कमी से होने वाली दिक्कतें
नींद की कमी से हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नाम का स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है. ये हार्मोन हमारे शरीर को स्ट्रेस में डाल देता है. और जब तनाव बढ़ता है, तो उसका सीधा असर बालों की सेहत पर होता है. कॉर्टिसोल की अधिकता से बालों की जड़ों तक पहुंचने वाला ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है, जिससे पोषण नहीं मिल पाता और बाल गिरने लगते हैं. वहीं अधूरी नींद सिर्फ बालों को कमजोर नहीं करती, बल्कि आपकी स्कैल्प यानी सिर की स्किन को भी नुकसान पहुंचाती है. नींद न पूरी होने से स्कैल्प कभी बहुत ड्राई हो जाती है, तो कभी बहुत ऑयली, इससे डैंड्रफ, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें शुरू हो जाती हैं, स्कैल्प में बैलेंस न रहने से बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं और हेयर फॉल की समस्या तेज हो जाती है.
हेयर फॉल कम करने के लिए कितनी नींद होनी चाहिए?
एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. अगर आप सोने का समय तय कर लें और रोज एक रूटीन बना लें, तो आपकी नींद भी और बालों की सेहत भी सुधरेगी . नींद पूरी करने से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर होती है, बल्कि आपके चेहरे पर भी फ्रेशनेस और शरीर में एनर्जी बनी रहती है.
हेयर फॉल कम करने के लिए क्या करें?
1. सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बना लें.
2. रात में हल्का खाना खाएं, ताकि नींद में कोई रुकावट न आए.
3. स्ट्रेस कम करने के लिए ध्यान, योग या मेडिटेशन करें.
4. इसके साथ ही कोशिश करें कि रोजाना एक तय समय पर सोएं और उठें.
5. अगर नींद की समस्या लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें : उम्र बढ़ने के साथ लोग पाल लेते हैं ये तीन गलतफहमियां, इन्हें जान लेंगे तो एक्टिव रहेगा बुढ़ापा
What's Your Reaction?